Tuesday, 24 November 2015

बेलसंड में जीत का जश्न


बेलसंड. महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी सुनीता सिंह के जीत पर सोमवार को समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के कई गावों में घुमी।जुलूस में दर्जनों मोटरसाईकिल पर समर्थक सवार होकर नीतीश कुमार व सुनीता सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए मिठाईयां भी बांटी। जुलूस का नेतृत्व जदयू के वरीय नेता राणा रंधीर सिंह चौहान कर रहे थे। इसमें जदयू नेता नागेंद्र झा, महागठबंधन के नेता रामप्रवेश भगत, नवीन कुमार राजन, रामबाबू यादव, शशीभूषण सिंह, मनीष कुमार सिंह, मो. जुबैर आलम, श्याम सहनी, अरूण कुमार सिंह, कौशल सिंह, मदन सिंह आदि शामिल थे। विजय जुलूस प्रखंड क्षेत्र में भी निकाला गया। जदयू कार्यकर्ता श्री चौहान को पमरा पुल चौक पर फूल माला से लाद कर विजय जुलूस के साथ क्षेत्र के लिए रवाना हुए। विजय जुलूस देमा, पशुरामपुर, परसौनी प्रखंड मुख्यालय, तरखैली होते हुए बेलसंड मुख्यालय के लिए रवाना हुआ।इस दौरान समर्थकों ने नीतीश कुमार, लालू यादव एवं राहुल गांधी का नारा लगा रहे थे। जदयू के वरिष्ठ नेता श्री चौहान लोगों से मिलकर पार्टी की जीत पर बधाई दी। कहा की सभी वर्ग के लोगों के आशीर्वाद एवं मत से श्रीमती चौहान जीतने में कामयाब हुए हैं। वे अधूरे कार्यो को आगे बढ़ायेंगे। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामचंन्द्र मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्र सहित हजारों कार्यकर्ता थे।


Sunday, 12 July 2015

नागेंद्र झा का प्रयास रंग लाया,बेलसंड में बनेगा बस स्टैंड

बेलसंड। आखिरकार बेलसंड नगर पंचायत के डुमरिया घाट के निकट बस पड़ाव की कवायद शुरू हो गई है। जदयू के वरीय नेता राणा रंधीर सिंह चौहान ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। एक करोड़ 96 लाख की लागत से बस पड़ाव का निर्माण किया जाना है। इसके तहत यात्री शेड, चार काउंटर, शौचालय, लाइट व दुकानों का निर्माण व स्थल उन्नयन का कार्य कराया जाएगा। समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि बस पड़ाव के अभाव में सड़क किनारे बसों के लगे रहने से नगर पंचायत में जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय लोगों द्वारा बस पड़ाव निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी। इसको देखते हुए नीतीश सरकार ने बेलसंड के निवर्तमान मुख्य पार्षद नागेंद्र झा की मांग को स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि बेलसंड में बस स्टैंड के निर्माण को हुई बैठक का मुख्य पार्षद नथुनी आलम सहित कई पार्षदों ने विरोध किया था और बैठक से बर्हिगमन किया था। इस विरोध की खबर दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान सहित अन्य समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी थी। आखिरकार उस दिन के प्रयास का परिणाम आज बेलसंड की जनता के सामने है। उद्घाटन मौके पर जब मुख्य पार्षद नथुनी आलम को बैठने का इशारा किया गया तो वे शर्मा गए क्योंकि इसी योजना का विरोध उन्होंने अपने गुट के साथ किया था। भूमि पूजन का कार्य जदयू के वरिष्ठ नेता राणा रंधीर सिंह चौहान के कर कमलों द्वारा किया गया। शिलान्यास के दौरान बेलसंड नगर पंचायत मुख्य पार्षद नथुनी आलम,निवर्तमान मुख्य पार्षद नागेंद्र झा पूजा पर साथ बैठे थे। लगभग दो एकड़ में बस स्टैंड का निर्माण संवेदक दीलिप कुमार मिश्र द्वारा किया जाएगा। बस सटैंड में यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं का निर्माण किया जाएगा। बस स्टैंड के भूमि पूजन के अवसर पर संवेदक प्रतिनिधि डा. बालमुकुंद, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामप्रवेश भगत, नगर पंचायत बेलसंड के मुख्य पार्षद नथुनी आलम, पूर्व मुख्य पार्षद नागेंद्र झा, प्रखंड प्रमुख अनील कुमार गुप्ता, मुखिया द्वय शशीभूषण सिंह व मो. मुस्ताक, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह,कौशल किशोर सिंह, अशोक कुमार सिंह, महेश मांझी, रामबाबू यादव, श्यामबाबू प्रसाद, अजय कुमार, सुजीत कुमार सिंह, साकेत कुमार, सुनिल कुमार सिंह, दिलिप कुमार सिंह, अनील मिश्र, सुजीत कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे। डुमरिया घाट के निकट बस स्टैंड के निर्माण होने से क्षेत्र का विकास गति तेज होगा। इससे कई गांवों के लोंगों को लाभ होगा। आवागमन होने से क्षेत्र में व्यापार का विकास होगा। आवागमन की सुविधा मिलेगी। टेंम्पू रिक्सा आने जाने लगेगा। जिससे रोजगार का विकास होगा। क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलेगी। बस स्टैंड के निर्माण होने से विगत कई वर्षो से आवागमन में हो रही परेशानी से जनता को निजात मिलेगी।

कंसार में घर-घर दस्तक


शनिवार को भी घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत राणा रणधीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं का बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के पंचायतों का दौरा जारी रहा। जदयू कार्यकर्ताओं ने कंसार पंचायत में घर-घर दस्तक देकर नीतीश कुमार द्वारा दस वर्षों में कराए गए विकाय कार्यों की जानकारी लोगों को देते हुए फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। श्री चौहान ने कहा कि दस वर्षों में बिहार का सर्वांगिन विकास हुआ है, जिसकी चर्चा विदेश में भी की जा रही है। इसलिए बिहार के हित में एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनना जरूरी है। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश भगत,मनीष कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता नागेन्द्र झा,नथुनी आलम,  शंभू साह, सुजीत कुमार प्यारे, गगनदेव पासवान, भूषण चौधरी, शशि भूषण कुमार सिंह, धमेन्द्र कुमार सिंह, मो. मुस्ताक, मो. जुबैर आलम, जगरनाथ राय व राम बाबू राय आदि मौजूद थे।

Thursday, 5 December 2013

प्रोजेक्ट को लेकर जनता ने जताई खुशी

बेलसंड के लोगों के लिए वह रूत आ ही गई। आखिरकार जवाहरलाल शहरी मलीन बस्ती योजना के तहत बनने वाले मकान को हरी झंडी मिल गई है। इस योजना के तहत बेलसंड नगर पंचायत में 1487 मकान बनाने की योजना है। इन मकानों का क्षेत्रफल 300 से 320 स्कावयर फूट होगा। इस मकान में दो बेडरूम सहित गैलरी, सीढ़ी होगा। बालकनी बनाने वाले इसमें थोड़ा बहुत अपने जगह के हिसाब से बनवा सकते हैं। काफी समय पहले केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दिया था लेकिन राज्य सरकार के ढीले रवैये के कारण इसमें देरी हो रही थी। लेकिन आखिरकार वह समय आ ही गया। बेलसंड के चेयरमैन ने पांच साल पहले इस योजना के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करके इस योजना को स्वीकृत कराने के लिए जोर लगाया था। उनके इस अथक प्रयास से इस योजना धरातल पर उतरा। चेयरमैन चुनाव के समय उन्होंने लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही काम प्रारंभ करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा।
 इस संबंध में बेलसंड डाट कॉम के संवाददाता ने जब उनसे पूछा तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के समय ही बेलसंड नगर पंचायत के लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही बेलसंड को स्वर्ग बना दूंगा। आज वह घड़ी आ गई। इस प्रोजेक्ट के बारे में बेलसंड डाट कॉम के संवाददाता ने जब वार्ड नं. 3 के निवासी रामबाबू प्रसाद से की तो उन्होंने कहा कि नागेंद्र बाबा से यहीं उम्मीद थी। रामबाबू प्रसाद ने कहा कि आज बेलसंड इस प्रोजेक्ट पर नजरें गड़ाए बैठा था। लोगों का सपना पूरा होने को है। बेलसंड नगर पंचायत वार्ड नं. 7 के मो. सलीम का कहना है कि आपके माध्यम से हमे इसके बारे में पता चला। यह तो होना ही था। बेलसंड का चेयरमैन ईमानदार छवि के हैं। उनमें जाति-पाती का थोड़ा भी असर नहीं है। वे विचारों से ब्राम्ö है। वहीं वार्ड नं. 9 व चेयरमैन के क्षेत्र के निवासी गोरख पासवान ने कहा कि पंडिजी को सब हल्का में ले रहलई ह। बाबा कमाल कर दिलई। जुग-जुग जीयू ये बेलसंड के बाबू। बेलसंड नगर पंचायत वार्ड न. 13 के लालबाबू कुशवाहा ने कहा कि बाबा में असीम ऊर्जा है। हमलोग जवान होकर भी ऐसी ऊर्जा नहंी दिखा सकते है। लेकिन नाग्रेंद्र बाबा में असीम ऊर्जा है। उन्होंने विपक्षियों को चारो खाने चित कर दिया है। वार्ड न. 1 के निवासी महेश झा ने कहा कि यह बेलसंड का सौभाग्य है कि उन्होंने नागेंद्र झा जैसा चेयरमैन पाया। कुछ लोग कहते थे कि यह सिर्फ चुनावी शिगूफा है। लेकिन मेरा मन कहता था कि नागेंद्र झा साधारण व्यक्तित्व का मालिक नहीं है। वह जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर देते हैं। वहीं ऊर्जा काम आई और आज यह प्रोजेक्ट का धरातल पर उतरने को तैयार है। वार्ड नं. 2 के निवासी रमई पासवान ने कहा कि बबा ने सब कुछ पूरा देहली। अब घर बने के इंतजार हये। बबा के बच्चा सब के मन से आशिर्वाद।

मकान बनाने को हरी झंडी

आइएचएसडीपी योजना अन्तर्गत नगर पंचायत बेलसंड के निर्धन 1487 परिवार के गृह निर्माण की शुरुआत 11 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पटना से ही रिमोट से करेंगे। मुशहर टोली में क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र झा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 की योजना इस वर्ष के अंत में धरातल पर दिखेगी।

 इसके तहत दो लाख तिरपन हजार की लागत से भवन का निर्माण कराया जाना है। बस्ती में आधारभूत संरचना के तहत पक्की सड़क, नाला व आठ सामुदायिक भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। योजना के कार्यान्वयन के लिए चयनित लाभुकों का बैंक में खाता खुलवाना है। इसके बाद कैम्प लगाकर प्रत्येक लाभुकों को प्रथम किस्त के रुप में पांच प्रतिशत, द्वितीय किस्त साढे बारह प्रतिशत, तृतीय किस्त में पच्चीस प्रतिशत, चौथी किस्त में चालीस प्रतिशत व शेष राशि भवन कार्य कराने के बाद रंग रोगन व लकड़ी कार्यो के लिए दिया जाना है। इस योजना के तहत निर्मित भवनों के विद्युतीकरण का कार्य नगर पंचायत, पेयजल की व्यवस्था पीएचईडी व शौचालय निर्माण एनजीओ के माध्यम से कराया जाएगा। समय पर भवन निर्माण पुरा करने वाले लाभुक को नगर पंचायत पुरस्कार स्वरुप अधिक राशि भवन निर्माण के लिए उपलब्ध कराएंगी। मुख्य पार्षद नागेन्द्र झा ने बताया कि इस योजना के तहत नगर पंचायत में महावीर स्थान के निकट, बेलसंड क्लब, पुस्तकालय, पूर्वी मठ के अलावा वार्ड 3, 4, 12 व 13 में 38-38 लाख की लागत से आठ सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। मुशहर टोला में आयोजित बैठक में विधायक प्रतिनिधि राणा रंधीर सिंह चौहान ने कहा कि इस योजना को स्वीकृत कराने से लेकर धरातल पर लाने में नागेंद्र झा का योगदान है। इस पर नागेंद्र झा ने कहा कि मैंने चेयरमैन का चुनाव ही इसी योजना को लेकर लड़ा था,जो आज पूरा हो गया। श्री झा ने कहा कि इस योजना की बलि के रुप में रामचंद्र सहनी शहीद हो गए। आज वे कापुी खुश होंगे। आखिर उनका सपना पूरा हो गया। श्री झा ने बताया कि बेलसंड की जनता ने मुझे शक्ति दी जिसके बदौलत आज यह योजना धरातल पर आ गई। मौके पर जदयू अध्यक्ष रामप्रवेश भगत, विनोद पासवान, श्याम सहनी, अशोक कुमार सिंह, महेश माझी, सुजीत कुमार सिंह, गुडडू सहनी, ललन कुमार, संजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह व गौरी शंकर झा आदि मौजूद थे।

Thursday, 5 September 2013

सीएम से कावर नाले की मांग

बेलसंड। सीतामढी नगर परिषद व नगर निकाय के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नगर परिषद व नगर पंचायतों की समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। पारित प्रस्ताव के आलोक में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नगर परिषद द्वारा लक्ष्मणा नदी की उड़ाही को आवंटन देने, नासी नाला के पुननिर्माण कराने, गुदरी बाजार को आधुनिक मार्केट बनाना आदि शामिल है।

बेलसंड नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र झा ने  कावर नाला निर्माण के लिए आवंटन की मांग की गयी। श्री झा ने मांग के बारे में कहा कि कावर नाला बनने से नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था सुदृढ होगी। लोगों को पानी की निकासी में कोई भी दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि छोटे निकायों में सफाईकर्मियों की कमी से सफाई व्यवस्था ठीक रखने में दिक्कत होती है क्योंकि उतनी कर्मचरियों की संख्या नहीं होती है। कावर नाला बन जाने से पानी की निकासी बेहतर ढंग से हो सकेगी। नगर पंचायत बैरगनिया द्वारा वाटर सिवरेज प्लांट व अल्प लागत शौचालय निर्माण के लिए आवंटन की मांग की।  नगर पंचायत डुमरा द्वारा कैलाशपुरी में जलमीनार व शवदाह गृह निर्माण के लिए आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की गयी। नगर पंचायत जनकपुररोड में मुक्तिधाम शवगृह, कावर नाला निर्माण, पीसीसी सड़क निर्माण के लिए आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की गयी। इस अवसर पर सुवंश राय, बेलसंड अध्यक्ष नागेंद्र झा के अलावा शिवकुमार प्रसाद, मो. वशीर अंसारी, धनंजय कुमार, रामनंदन मंडल, मनोज कुमार यादव मौजूद थे।

Wednesday, 12 June 2013

4 सफाईकर्मचारियों के भरोसे नगर

बेलसंड। कस्बे में सफाई कर्मियों की कमी के चलते बारिश के दिनों में सफाई व्यवस्था का सुदृढ रखने में दिक्कत होती है लेकिन राज्य सरकार के टालमटोल रवैये के कारण आबादी के हिसाब से सफाईकर्मियों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। मात्र चार सफाईकर्मचारियों के भरोसे नगर की सफाई व्यवस्था है। शहर की आबादी के हिसाब से कम-से-कम १५ कर्मचारियों की अतिआवश्यकता है। बेलसंड नगर पंचायत में १३ वार्ड हैं। इस संबंध में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेतहर रखने के लिए आबादी के अनुपात में सफाईकर्मचारियों की आवश्यकता है। मात्र ४ कर्मचारियों को किसी तरह शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ रखने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन ऐसा कब तक चलेगा? उन्होंने कहा कि नगर पंचायत एक छोटी निकाय होती है जिसमें आय का कोई ज्यादा साधन नही होता है। कम बजट में काम चलाना पड़ता है। मुख्य पार्षद ने बताया कि एक-एक दिन वार्डों को बांट दिया गया है। सफाईकर्मी शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे बिहार में बेलसंड से अच्छा कोई निकाय हो तो हमें भी बतायें। उन्होंने कहा कि शासन को इस कमी से अवगत करा दिया गया है। हम पार्षदगण भी इस संबंध में कोई उपाय सोच रहे हैं।

मुख्य पार्षद ने बांटा चेक

 बेलसंड। प्रखंड कार्यालय परिसर में पारिवारिक लाभ योजना के तहत नगर क्षेत्र के लाभार्थियों के बीच चेक का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र झा ने किया। चेक वितरण में क्षेत्र के २८ लाभार्थियों को चेक देते हुए सांत्वना दी गई। पारिवारिक योजना के तहत सभी लाभार्थियों को दस हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। इस चेक वितरण शिविर में लाभुको के बीच कुल ३ लाख २० हजार रुपया का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर नागेंद्र झा ने लाभुको से कहा कि इस राशि से परिवार को सबल बनाने का कार्य करें।

फिर से निकला जेनर्म का टेंडर


बेलसंड। बेलसंड के लोगों के लिए वह रूत आ ही गई। आखिरकार जवाहरलाल शहरी मलीन बस्ती योजना के तहत बनने वाले मकान का टेंडर आज बिडको कंपनी ने दुबारा निकाल ही दिया।
इस योजना के तहत बेलसंड नगर पंचायत में 1487 मकान बनाने की योजना है। इन मकानों का क्षेत्रफल 300 से 320 स्कावयर फूट होगा।  इस मकान में दो बेडरूम,बाथरुम,किचेन,बरामदा होगा। बालकनी बनाने वाले इसमें थोड़ा बहुत अपने जगह के हिसाब से बनवा सकते हैं। काफी समय पहले केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दिया था लेकिन राज्य सरकार के ढीले रवैये के कारण इसमें देरी हो रही थी। लगातार यह तीसरे बार इस योजना का टेंडर निकाला गया है। बेलसंड डाट काम के लगातार प्रयास करने से मजबूरन बुडको मैनेजमेंट ने इसका टेंडर नए रुप में निकाला।

बेलसंड के चेयरमैन ने पांच साल पहले इस योजना के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करके इस योजना को स्वीकृत कराने के लिए जोर लगाया था। उनके इस अथक प्रयास से इस योजना का टेंडर निकल गया। चेयरमैन चुनाव के समय उन्होंने लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही काम प्रारंभ करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा। इस संबंध में बेलसंड डाट काम और बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब उनसे पूछा तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के समय ही बेलसंड नगर पंचायत के लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही बेलसंड को स्वर्ग बना दूंगा। आज वह घड़ी आ गई। आज सुबह हिन्दुस्तान पढ़ रहा तो टेंडर देखकर मन खुश हो गया। उन्होंने कहा कि मैं जब वोट मांगने लोगों के पास जाता था तो लोग मुझे अन्य नेताओं जैसा मान रहे थे लेकिन ज्यादातर लोगों को मेरी बात में सच्चाई लगी और 13 सीटों में से 11 सीटों पर मेरे प्रत्याशियों की जीत हुई। इस जीत के मायने मेरे चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुनाव जीतना था। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैंने घोषण की थी कि बेलसंड को स्वर्ग बना कर ही दम लूंगा। इसी चरण में मैंने बेलसंड के सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। आज पूरा बेलसंड स्वर्ग सा चमक रहा है। कहीं भी आपको गंदगी नहीं दिखाई पड़ेगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सब कुछ स्वर्ग जैसा ही होगा। इस टेंडर के निकलने के बाद हर तरफ चेयरमैन की जयजयकार हो रही है। वहीं कुछ विरोधी इसे अपनी हार के रूप में देख रहे है। विपक्षियों में प्रदेश के कई धाकड़ नेता भी है। लेकिन नगर पंचायत के चेयरमैन को इस सब से क्या लेना देना। लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। समर्थकों में जीत की खुशी का आलम है।
इस प्रोजेक्ट के बारे में बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब वार्ड नं. 3 के निवासी रामबाबू प्रसाद से की तो उन्होंने कहा कि नागेंद्र बाबा से यहीं उम्मीद थी। रामबाबू प्रसाद ने कहा कि आज बेलसंड इस प्रोजेक्ट पर नजरें गड़ाए बैठा था।
बेलसंड नगर पंचायत वार्ड नं. 7 के मो. कासिम का कहना है कि आपके माध्यम से हमे इसके बारे में पता चला। यह तो होना ही था। बेलसंड का चेयरमैन प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अधिक ईमानदार है। उनमें जाति-पाती का थोड़ा भी असर नहीं है। वे विचारों से ब्राम्ö है। धन्यवाद चेयरमैन साहब।
वहीं वार्ड  नं. 9 व चेयरमैन के क्षेत्र के निवासी सोभित पासवान ने कहा कि पंडिजी को सब हल्का में ले रहलई ह। बाबा कमाल कर दिलई। जुग-जुग जीयू ये बेलसंड के बाबू।
 बेलसंड नगर पंचायत वार्ड न. 13 के लालबाबू कुशवाहा ने कहा कि बाबा में असीम ऊर्जा है। हमलोग जवान होकर भी ऐसी ऊर्जा नहंी दिखा सकते है। लेकिन नाग्रेंद्र बाबा में असीम ऊर्जा है। उन्होंने विपक्षियों को चारो खाने चित कर दिया है। अब आसमां हमारा है।
वार्ड नण् 1 के निवासी महेश झा ने कहा कि यह बेलसंड का सौभाग्य है कि उन्होंने नागेंद्र झा जैसा चेयरमैन पाया। कुछ लोग कहते थे कि यह सिर्फ चुनावी शिगूफा है। लेकिन मेरा मन कहता था कि नागेंद्र झा साधारण व्यक्तित्व का मालिक नहीं है। वह जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर देते हैं। वहीं ऊर्जा काम आई और आज यह प्रोजेक्ट का टेंडर निकल आया।

Friday, 3 May 2013

बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी



बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी है। बेलसंड के नाम से न्यूज पोर्टल की शुरूआत हो गई है। बस इंतजार कीजिए कुछ ही दिनों में आपके पास नए न्यूज पोर्टल पर समाचारों का आदान-प्रदान करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। बेलसंड के समस्त वासियों को होली के सुअवसर पर http://www.belsand.com/ बेलसंड डाट कॉम पर न्यूज का प्रशासन शुरू हो जाएगा। समस्त बेलसंड वासी इस मुहिम से जुड़े समाचारों का आदान प्रदान करें। आप भी रिपोर्टर है। घर बैठे रिपोर्टिंग करिए।
Email ID  : jhaledar@gmail.com

सीएम के स्वागत को सजा नगर



बेलसंड : जगतजननी सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले का बेलसंड अनुमंडल सीएम की अगुवानी को उत्साहित है। आज अनुमंडलवासियों को मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर सौगात देंगे। मुख्यमंत्री सभा स्थल यानि जगन्नाथ महाविद्यालय के कैंपस में मंच निर्माण के साथ सुरक्षा की दृष्टिकोण से बांस बल्ला लगाकर बैरिकेंटिंग की गई है। मैदान के चारों ओर विधायिका समेत पार्टी के वरीय नेताओं की होर्डिंग भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए १५५ तोरण द्वार बनाए गए है। मुख्यमंत्री पमरा चौक से बेलसंड तक चारों तरफ से तोरण द्वार से होकर अनुमंडल पहुंचेंगे। सभा स्थल के मंच को फूलों से सजाया गया है। स्थानीय विधायक सुनीता सिंह व जदयू नेता राणा रणधीर सिंह चौहान तैयारी की मानिटरिंग कर रहे है। बुधवार को डीएम प्रतिमा एस वर्मा ने भी स्थल का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उप विकास आयुक्त व अपर समाहर्ता भी प्रतिदिन स्थल का दौरा कर निर्माण कार्य का जायजा ले रहे है। बेलसंड चेयरमैन नागेंद्र झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेलसंड आगमन की खबर से अनुमंडलवासी काफी उत्साहित और खुशी से झूम रहे हैं। इसके पीछे और कुछ नहीं मुख्यमंत्री से लोगों की काफी अपेक्षाएं भी है। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान माडऱ घाट के निकट ध्वस्त पुल का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि दयानगर,रामनगर को विभाजित करने वाली मनुषमारा नदी में स्क्रू पाइल पुल, बेलसंड में पावर सब स्टेशन, अनुमंडल कार्यालय का भवन, पशुपालन विभाग का कार्यालय सह अस्पताल, किसान भवन, अत्याधुनिक थाना भवन समेत दर्जनों पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। इन कार्यों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि विकास पुरुष की बनी है। इस कारण यहां के लोगों की उम्मीदें परवान पर चढ़ी है। चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने इसमें काफी मदद की। सभी को मुख्यमंत्री से प्यार है। लोग विकास पुरुष की झलक पाना चाहते हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिये गए हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भारी संख्या में पुलिस बल के पदाधिकारियों व जवानों के अलावा लाठी बल की भी तैनाती की गई है। इसको देखते हुए सुरक्षा की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया गया। जिलाधिकारी ने अपने स्तर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

Tuesday, 23 April 2013

बैठक में योजना की समीक्षा



20-Apr-2013 बेलसंड : बेलसंड प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यगति तीव्र करने, रोजगार सृजन दिवस में वृद्धि करने, प्रत्येक पंचायतों में दस-दस नये पोखर की खुदाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा गया। मौके पर प्रभारी कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश कुमार, सभी रोजगार सेवक व मुखिया मौजूद थे।

शिक्षकों ने बनाया विधान पार्षद को बंधक

बेलसंड : सीतामढ़ी के एमपी हाईस्कूल मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे विधान पार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह और देवेश चंद्र ठाकुर को शिक्षकों ने बंधक बनाकर बवाल काटा। शिक्षक विधान पार्षद के विरुद्ध नारेबाजी कर मूल्यांकन केंद्र से वापस लौटने की जिद पर अड़े रहें। स्थिति अनियंत्रित होते देखकर केंद्रा धीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। वरीय शिक्षकों के आग्रह पर आक्रोशित लोग कुछ देर शांत हुए और मौका मिलते ही विधान पार्षद मूल्यांकन केंद्र से खिसकना ही मुनासिब समझा। शिक्षकों का कहना था कि जब विधान पार्षद शिक्षकों की आवाज नहीं बन सकते, तो इन्हें क्या अधिकार है अपने पद पर बने रहने का। बताया गया है कि विधान पार्षद नरेंद प्रसाद सिंह मूल्यांकन केंद्र पर इस उदे्श्य से पहुंचे थे कि उनके द्वारा शिक्षकों के हित में विधान परिषद में उठाए गए सवाल से उन्हें रूबरू कराएंगे। लेकिन यहां सब कुछ उल्टा हो गया। जैसे ही विधान पार्षद मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे, शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारी व नियोजित शिक्षकों का आक्रोश बढ़ गय। शिक्षकों का कहना था कि आंदोलन के दौरान के दौरान उनपर लाठियां बरसायी गयी, मैट्रिक परीक्षा का बहिष्कार कार्यक्रम को रुकवा गया, लेकिन सरकार से वार्ता को कोई पहल नहीं की गई, जब चुनाव का समय नजदीक है, तो विधान परिषद में उठाए गए सवाल को मोहर बनाकर झूठी वाहवाही बटोरने पहुंचे गए।

नगराध्यक्ष ने खोली डूडा की पोल



बेलसंड : बेलसंड में डूडा के तहत बन रहे एक सड़क निर्माण से नगर पंचायत अध्यक्ष ने पर्दा उठाया तो पूरे नगर पंचायत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सुशासन में विकास की रफ्तार बेलगाम हो गई। अधिकारियों में झूठी वाहवाही लूटने की होड़ लगी है। बेलसंड नगर पंचायत क्षेत्र में बन रही तीन सड़कों के निर्माण की कहानी विकास की रफ्तार की पोल खोल रही है। पंचायत क्षेत्र में तीन सड़कें निर्माणाधीन है। काम के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति की गई है, लेकिन निर्माण एजेंसी ने करीब छह माह पहले की तिथि में नगर विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेम कुमार से निर्माणाधीन सड़कों का उद्घाटन भी करा दिया है। उद्घाटन पट्टï पर प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा, क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र झा, वार्ड सदस्य शैल देवी की उपस्थिति दर्ज करा दी गई है। उद्घाटन तिथि ५ नवंबर २०१२ पट्ट पर अंकित है। गत १८ अप्रैल को जैसे ही निर्माण स्थल पर उद्घाटन का शिलापट्ट लगा पूरे क्षेत्र में विकास की इस बेलगाम रफ्तार की ïïचर्चा का बाजार गर्म हो गया। शिलापट्ट पर सड़क निर्माण में मिट्टïी भराई, सोलिंग, पीसीसी के साथ ही नाला निर्माण को भी पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि जमीनी हकीकत में केवल मिट्टी भराई व सोलिंग कार्य ही हुआ हैïï। शिलापट्टï के लगने के बाद नागेंद्र झा ने डूडा के अभियंता से बात की गई तो वे झेंप गए। डूडा अभियंता ने अपनी गलती नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने स्वीकारी और आगे से ऐसी गलती नहीं करने की दुहाई दी। गौरतलब है कि बेलसंड नगर पंचायत के वार्ड २ में केना मिस्त्री के घर से विश्वनाथ राय के घर तक, जगदीश राय के घर से रामाशंकर राय के घर तक तथा चैत साह के घर से जफरूल शाफी के घर तक होना है। इस संबंध में बेलसंड डॉट कॉम से नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि डूडा के तहत जो भी कार्य हो रहे हैं, उसमें अनियमितता ज्यादा है। स्थानीय एजेंसी से कार्य करवाना सही रहेगा।

१०० बेड का होगा बेलसंड अस्पताल



बेलसंड : बेलसंड अस्पताल में 100 शय्या के नए अस्पताल का निर्माण होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। सूत्रों की मानें तो ४ मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस १०० बेडों वाले अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। पूरे बेलसंड नगर पंचायत की आबादी २५००० है लेकिन स्वास्थ्य के नाम पर सिर्फ एक छोटा सा अस्पताल। लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य उपकरण भी मरीजों के ईलाज के लिए कम हैं। काफी दिनों से बेलसंड के विधायक सुनीता सिंह एवं बेलसंड नगर पंचायत के चेयरमैन नागेंद्र झा इसके लिए प्रयासरत थे। गौरतलब है कि जब से राज्य में नीतीश कुमार की सरकार बनी है तब से पूरे बिहार की तरह बेलसंड के अस्पताल में भी २४ घंटे बिजली की व्यवस्था है। एंबुलेंस की भी बेहतर सुविधा है। लेकिन आबादी के हिसाब से बेलसंड अस्पताल बहुत छोटा है। डाक्टरों से लेकर नर्सिंग, पैथोलॉजी विभाग, एक्सरे विभाग की कमी से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में संसाधनों के अभाव में लोग जिले के प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेते हैं। इस संबंध में बेलसंड चेयरमैन का कहना है कि बेलसंड अस्पताल का विस्तारीकरण बहुत जरूरी है। विधायक सुनीता सिंह के प्रयास से बेलसंड अस्पताल के दिन बहुरेंगे। उन्होंने बताया कि बेलसंड में एक बड़े अस्पताल की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही है। विधायक के प्रयास से बेलसंड में १०० बेडों का अस्पताल मरीजों के मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा सौगात है। बेलसंड नगर पंचायत के चेयरमैन होने के नाते विधायक के प्रयास से हो रहे इस विस्तारीकरण का मैं स्वागत करता हूं। हमारी बेलसंड की जनता भी मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत करेगी। वहीं इस संबंध में विधायक के प्रतिनिधि एवं जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता राणा रंधीर सिंह चौहान का कहना है कि मेरा सपना पूरा होने वाला है। बेलसंड की गरीब जनता को मैंने मजबूरन प्राइवेट अस्पताल में जाते देख और लुटते देख मेरा मन हर समय कचोटता था लेकिन विधायक के प्रयास से अब बेलसंड में १०० बेड का अस्पताल होगा। लोगों को सीतामढ़ी,पटना दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

Friday, 19 April 2013

नीतीश राजधर्म भूले



बेलसंड : समाहरणालय मैदान में गुरुवार को राजद की जन जागरण सभा में सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा 15 मई को प्रस्तावित परिवर्तन रैली नहीं रैला है, जो नीतीश सरकार की चूलें हिला देंगी। नीतीश राजधर्म भूल गए हैं। कहा कि नीतीश ने शिवहर होकर रेलमार्ग, जनकपुर से अयोध्या को जोडऩे के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ को पूरा नहीं किया। बागमती की धारा को जीवन दायिनी करार दिया। उन्होंने जोर कहा कि मदिरालय नहीं पुस्तकालय चाहिए, शराब नहीं किताब चाहिए। 15 मई को नीतीश का तख्त एवं ताज दोनों ही हिल जाएगा। राज प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्व ने परिवर्तन रैली में सहभागिता के लिए 14 मई को ही पटना पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी सेतु को नीतीश ने खोदबा दिया है, इसलिए एक दिन पूर्व आना जरूरी है। राज्य में द्वेष फैलाकर राजनीति की जा रही है। कहा उठ जाग मुसाफिर भोर भई अब रैन कहां जो सोवत है। पूर्व मंत्री रघुनाथ झा ने कहा कि लालू प्रसाद का शिवहर जिला ऋणी है। 15 मई को पटना में शिवहर की सशक्त भागीदारी होगी। वहीं से नीतीश सरकार की उलटी गिनती शुरू होगी। पूर्व सांसद अनवारुल ने कहा कि रैली लालू प्रसाद की नहींए बिहार की जनता है। पूर्व मंत्री सीताराम सिंह ने कहा कि परिवर्तन रैली का न्योता देने आए हैं। है। भीड़ देखकर पता चलता है कि लोग परिवर्तन चाहते है। राजद नेता अंगेश कुमार सिंह अंगराज ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में शिवहर की खास भागीदारी होगी। सभा को शिव शंकर यादव, उमा शंकर जायसवाल, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, सूर्यदेव राय, बबलू गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, राजेश सिंह, नूर आलम, नवीन कुमार सिंह, बजरंगी ठाकुर, रवि रंजन यादव, जय नंदन यादव, खुश नंदन यादव आदि ने संबोधित किया। बीच-बीच में नाच गान ठुमके का भी दौर चला। भव्य तैयारियां दिखीं परिवर्तन रैली को लेकर आम जनता को जगाने के बहाने करीब दो साल के अंतराल पर लालू यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद) के शिवहर आगमन को लेकर भव्य तैयारियां दिखी। वहीं नेताओं की संख्या भी अधिक थी जिन्हें मंच पर जगह देना मुश्किल प्रतीत हो रहा था। मंच पर बैठने को लेकर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। बैठने को लेकर नोक झोंक भी हुई जो राजद सुप्रीमो के आने पर ठीक हुई। विशाल माला पहनाकर किया स्वागत मंच पर पहुंचते ही राजद सुप्रीमो ने पहले मंच पर चहलकदमी की और एक कुशल प्रबंधक के रूप में आवश्यक दिशा निर्देश देकर कुर्सियां व्यवस्थित कराई जिसके बाद उनका विशाल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नाच एवं गाने का भी लुत्फ उठाया ढाका से आये कलाकार इमाम भारती ने अपने अनोखे अंदाज में लालू-राबड़ी जल्दी से आजा तुझे शिवहर ने बुलाया है। गाकर समां बांध दिया और साथ में नाच के कलाकार के ठुमके ने और चार चांद लगा दिया जिसे देख दर्शक हंसते रहे और लालू प्रसाद भी मुस्कुराते रहे। लगी कतार, लगा जाम न्यायालय परिसर की बाउंड्री एवं छत पर भी लोग बैठे देखे गये। धूप के बावजूद संख्या अच्छी थी। उधर सड़क पर गाडिय़ों की कतार एवं बाइकों की ठेलमठेल ने यातायात को बाधित कर दिया। देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को मंच पर पूर्व सांसद अनवारूल हक द्वारा हरे रंग का पाग एवं तलवार भेंट स्वरूप दिया गया। वहीं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बीच बीच में समर्थकों का नारा गूंजता रहा। जिला प्रवेश द्वार पर हुई अगवानी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राजद नेताओं के काफिले ने जिले के प्रवेश द्वारा शिवहर-मुजफ्फरपुर पथ पर नरवारा में अगवानी की। सैकड़ों बाइक सवार एवं चार चक्का सवार राजद नेता पहुंचे थे। वहीं प्रशासन की स्कॉर्ट गाड़ी भी थी। वहां से सुप्रीमो राजद नेता अंगेश कुमार सिंह अंगराज के घर जगदीशपुर कोठियां गये जहां भोजन का इंतजाम किया गया था। तत्पश्चात उनका काफिला शिवहर पहुंचा। लौटा लालू का चला जादू क्या? लालू प्रसाद यादव का पुराना जादू वापस आ रहा है। शिवहर समाहरणालय परिसर गुरुवार को खचाखच भड़ा हुआ था। उपस्थित जनसमूह कड़ी धूप के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री के भाषण को पूरे जोश के साथ सुना। दोपहर दो बजे से ही भारी भीड़ समाहरणालय परिसर में उमडऩी शुरू हो गई थी। जो चार बजे तक पूरा भड़ गई। कहीं भी तिल रखने की जगह नहीं बची थी। पूर्व मुख्यमंत्री जैसे ही सभास्थल पर पहुंचे तालियों की गडग़ड़ाहट व जयकारों से पूरा परिसर गूंज गया। लालू प्रसाद यादव पहुंचे तो वहीं अंदाज, वहीं शैली। बोले-पहले माइक ठीक करो जी। ऐतना काहे माइल लगा दिया है कुछ कम कर फिर साथ लाये गायक के खजरी पर गीत शुरू करने का निर्देश दिया। पास ही बांस पर नृत्य कर रहे कलाकार को मंच पर बुला नाचने का निर्देश दिया। कलाकार ने 15 मई को पटना आने संबंधी गाने गा कर उपस्थित जन समूह को पटना आने का न्योता दिया।

Tuesday, 16 April 2013

बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी


बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी

बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी है। बेलसंड के नाम से न्यूज पोर्टल की शुरूआत हो गई है। बस इंतजार कीजिए कुछ ही दिनों में आपके पास नए न्यूज पोर्टल पर समाचारों का आदान-प्रदान करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। बेलसंड के समस्त वासियों को होली के सुअवसर पर http://www.belsand.com/ बेलसंड डाट कॉम पर न्यूज का प्रशासन शुरू हो जाएगा। समस्त बेलसंड वासी इस मुहिम से जुड़े समाचारों का आदान प्रदान करें। आप भी रिपोर्टर है। घर बैठे रिपोर्टिंग करिए।
Email ID  : jhaledar@gmail.com

Thursday, 4 April 2013

हाइटेक बेलसंड नगर पंचायत


बेलसंड। बेलसंड नगर पंचायत के दिन फिरने लगे हैं। विगत एक साल में नगर पंचायत की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। पूरे नगर में सिमेंटिड सड़कों का जाल बिछ चुका है। गलियों की सड़कें नगर की मुख्य सड़कों से जुड़ गई है। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए बेहतर व्यवस्था हो चुकी है। एक तरफ जहां तत्काल पूरे नगर पंचायत में चापाकल गाड़े गए हैं,वहीं दूसरी तरफ पेयजल आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन ने काफी दिनों से सिर्फ शहरी लोगों को मुंह चिढ़ा रहे पानी टंकी से पानी आपूर्ति के लिए कई कदम उठाएं जा चुके हैं। सफाई व्यवस्था भी बेहतर हो गई है। यात्रियों के लिए हाइटेक बस स्टैंड बनाने पर भी काम चल रहा है।

सफाई व्यवस्था हो गई बेहतर
नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था को देखकर आजकल अधिकारी से लेकर जनता तक चेयरमैन नागेंद्र झा को बधाई दे रहे हंै। लोगों को नगर सफाई-व्यवस्था अच्छी लग रही है। वहां का सफाई सिस्टम कुछ हद तक अपने शहर के सिस्टम जैसा ही है पर उससे काफी अलग है और काम की क्वालिटी तो बहुत बेहतर है। कुछ दिनों पहले पटना से आई एक टीम को सफाई का यह सिस्टम अच्छा लगा है। नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कुछ दिनों पहले हाइटेक कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगर पंचायत में  उपयोग की जाने वाली गाडिय़ों से बेहतर है।

नगर में हाईटेक बस स्टैंड को मिली हरी झंडी
बेलसंड नगर पंचायत के लोगों व यहां सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करने वाले मुसाफिरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड उपल्बध होगी जिसके लिए नगर पंचायत की बैठक में निर्णय हो चुका है। नगर में नई सरकार के गठन के बाद से लोगों में एक उम्मीद की किरण दिखने लगी है, नए बस स्टैंड के लिए खुद बेलसंड चेयरमैन ने कमान संभाल रखी है। कुछ दिनों पहले इसके लिए जमीन देखने का काम शुरू हो गया था। बस स्टैंड बनाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। अब इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। बस स्टैंड बनने से शहर में लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जायेंगी। यहां यह गौरतलब है कि बेलसंड में बस स्टैंड की सुविधा न होने के कारण अब तक जहां कदम चौक, मनहा चौक, रजिस्ट्री चौक, कोठी चौक मार्गों पर ही सवारियां खड़ी होकर बसों के आने.जाने का इंतजार करती थी जिसमें मार्गों पर अव्यवस्था का आलम भी रहता था।  नगर पंचायत के रेवेन्यू में होगी बढ़ोत्तरी नगर पंचायत में बस स्टैंड बनना नगर पंचायत प्रशासन के लिए फायदे का सौदा होगा। बसों के स्टैंड में खड़े होने से एक जगह रेवेन्यू वसूली में मदद मिलेगीएक्योंकि बस स्टैंड में बसों का आना अनिवार्य होगा। इससे दो तरह के टैक्सों का फायदा होगा। एक बैरियर के माध्यम से नगर प्रवेश शुल्क और दूसरी तरफ बस स्टैंड में बसेां के खड़े करने से होगा फायदा। मार्केट का भी है विकल्प नगर प्रशासन अगर चाहे तो इस बस स्टैंड को मार्केट से जोड़कर देखें तो इसके और फायदे हैं। नगर प्रशासन गोलाकार बस स्टैंड का निर्माण कराके इसके चारों तरफ मार्केट का निर्माण करें तो मार्केट से भी आय होगी और नगर पंचायत मालामाल हो जाएगा। जाम की समस्या से मिलेगी निजात शहर में एक अदद बस स्टैंड की तलाश में बस ऑनर भी है क्योंकि बस स्टैंड के अभाव में वे अपने बसों को सड़कों के किनारे पार्क कर देते हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रजिस्ट्री चौक, महावीर स्थान, कोठी चौक के पास बसें शाम को जमघट के रूप में खड़े हो जाते हैं। यह सुरक्षा के दृष्टि से भी ठीक नहीं है। थाना होने के बाद भी वाहनों को जहां-तहां और बेतरतीब खड़े रखने में किसी को खौफ  नहीं है। वहां न तो बसों को व्यवस्थित खड़ा किया जाता है और न ही दोपहिया व ऑटो चालक अपने वाहन ठीक से खड़े करते हैं। इस अव्यवस्था से यात्रियों को निकलने में भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। शहर में बस स्टैंड बन जाने से यात्रियों एवं वाहन मालिकों को इससे छुटकारा मिल जाएगा। ऑटो चालकों की कटेगी चांदी डुमरिया में बस स्टैंड बनने से ऑटो चालकों की चांदी कटेगी। सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ऑटों ही सवोत्तम विकल्प रहेगा। इससे शहर में ऑटों बढ़ेंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कुछ भी कहिए जनता-प्रशासन दोनों के लिए यह बस स्टैंड एक अच्छा सौगात लेकर आने वाला है। क्या कहते हैं चेयरमैन बेलसंड के लोगों को आजादी के बाद से ही एक बस स्टैंड के तलाश थी जिसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन गंभीर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह दिन दूर नहीं जब बेलसंड में बस स्टैंड होगा। इससे कई फायदे होंगे लोगों को बसों के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा। एक जगह खड़ेे होकर वह बस में चढ़ सकते हैं। बस चालक भी मनमानी नहीं कर पाएंगे।
ध्वस्त हो रही पानी टंकी को चालू करने की कवायद
बेलसंड। अनुमंडल कार्यालय नजदीक स्थापित विशालकाय पानी टंकी ध्वस्त होने के कगार पर है। पीएचईडी की लापरवाही के कारण करीब एक दशक से निर्मित पानी टंकी से आज एक बूंद पानी नहीं टपक रहा। लाखों रुपये की लागत से इस टंकी का निर्माण कराया गया थाए जो आज कई वर्षों से लोगों का मुंह चिढ़ा रहा है। एक समय पूरे शहर में इस पानी टंकी से पानी सप्लाई की जाती थी, लेकिन अब इस पानी टंकी से पानी सप्लाई नहीं होती है। राज्य में नई सरकार बनने के बाद भी इस पानी टंकी से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। इसके पीछे स्थानीय प्रशासन भी कम जिम्मेवार नहीं है। लेकिन बेलसंड नगर पंचायत में नई सरकार के गठन के बाद से नगर अध्यक्ष ने इस पानी टंकी को ठीक करा कर शहर में पेयजल आपूर्ति कराने का प्रयास शुरू कर दिया था। इ स बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र झा ने कहा कि हमारी सरकार की एक राय पानी टंकी को लेकर है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। शहरी विकास मंत्री ने पानी टंकी को फिर से चालू करने की हरी झंडी दे दी है। इस पर कार्य चालू है। स्थानीय प्रशासन से भी भरपूर मदद मिल रहा है। अगर इस टंकी को चालू कर दिया जाताए तो शहर की आधी आबादी को पानी की समस्या से मुक्ति मिल जाती।

मलीन बस्ती योजना के तहत बनेंगे १४८७ मकान
बेलसंड के लोगों के लिए वह रूत आ ही गई। आखिरकार जवाहरलाल शहरी मलीन बस्ती योजना के तहत बनने वाले मकान का टेंडर बिडको कंपनी ने निकाल ही दिया। इस योजना के तहत बेलसंड नगर पंचायत में 1487 मकान बनाने की योजना है। इन मकानों का क्षेत्रफल 300 से 320 स्कावयर फूट होगा।  इस मकान में दो बेडरूम सहित गैलरी, सीढ़ी होगा। बालकनी बनाने वाले इसमें थोड़ा बहुत अपने जगह के हिसाब से बनवा सकते हैं। काफी समय पहले केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दिया था लेकिन राज्य सरकार के ढीले रवैये के कारण इसमें देरी हो रही थी। लेकिन आखिरकार वह समय आ ही गया। कुछ ही दिन में इस योजना के तहत कार्य प्रारंभ हो जाएगा। बेलसंड के चेयरमैन ने पांच साल पहले इस योजना के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करके इस योजना को स्वीकृत कराने के लिए जोर लगाया था। उनके इस अथक प्रयास से इस योजना का टेंडर निकल गया। चेयरमैन चुनाव के समय उन्होंने लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही काम प्रारंभ करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा। इस संबंध में बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब उनसे पूछा तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के समय ही बेलसंड नगर पंचायत के लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही बेलसंड को स्वर्ग बना दूंगा। आज वह घड़ी आ गई।
इस प्रोजेक्ट के बारे में बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब वार्ड नं. 3 के निवासी रामबाबू प्रसाद से की तो उन्होंने कहा कि नागेंद्र बाबा से यहीं उम्मीद थी। रामबाबू प्रसाद ने कहा कि आज बेलसंड इस प्रोजेक्ट पर नजरें गड़ाए बैठा था। लोगों का सपना पूरा होने को है। बधाई हो नागेंद्र बाबा।
बेलसंड नगर पंचायत वार्ड नं. 7 के मो. सलीम का कहना है कि आपके माध्यम से हमे इसके बारे में पता चला। यह तो होना ही था। बेलसंड का चेयरमैन प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अधिक ईमानदार है। उनमें जाति-पाती का थोड़ा भी असर नहीं है। वे विचारों से ब्राम्ö है। धन्यवाद चेयरमैन साहब।
वहीं वार्ड  नं. 9 व चेयरमैन के क्षेत्र के निवासी गोरख पासवान ने कहा कि पंडिजी को सब हल्का में ले रहलई ह। बाबा कमाल कर दिलई। जुग-जुग जीयू ये बेलसंड के बाबू।
 बेलसंड नगर पंचायत वार्ड न. 13 के लालबाबू कुशवाहा ने कहा कि बाबा में असीम ऊर्जा है। हमलोग जवान होकर भी ऐसी ऊर्जा नहंी दिखा सकते है। लेकिन नाग्रेंद्र बाबा में असीम ऊर्जा है। उन्होंने विपक्षियों को चारो खाने चित कर दिया है। अब आसमां हमारा है।
वार्ड न. 1 के निवासी महेश झा ने कहा कि यह बेलसंड का सौभाग्य है कि उन्होंने नागेंद्र झा जैसा चेयरमैन पाया। कुछ लोग कहते थे कि यह सिर्फ चुनावी शिगूफा है। लेकिन मेरा मन कहता था कि नागेंद्र झा साधारण व्यक्तित्व का मालिक नहीं है। वह जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर देते हैं। वहीं ऊर्जा काम आई और आज यह प्रोजेक्ट का टेंडर निकल आया।
वार्ड नं. 2 के निवासी रमई पासवान ने कहा कि बबा ने सब कुछ पूरा देहली। अब घर बने के इंतजार हये। बबा के बच्चा सब के मन से आशिर्वाद।
चकाचौंध रोशनी की व्यवस्था
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे जर्जर विद्युत तार से जल्द ही निजात मिलेगी। इस कार्य के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बिजली के तारों की बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। बेलसंड नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि शहर के ज्यादातर हिस्से में लगे तार कई साल से नहीं बदलने से बिजली फाल्ट की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा था। इसी को लेकर स्थानीय विधायक से इसके बारे में बात की गई तो उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन से बात की। जिला प्रशासन ने नगर पंचायत के तारों को बदलने के डेटा तैयार करने की बात कहीं गई। नगर पंचायत ने इसके लिए बैठक होगी। जिला प्रशासन से तार की डिलेवरी हो गई है। अब स्थानीय स्तर पर तार बदलने की तैयारी शुरू हो जाएगी। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि शहर के जर्जर तार बदले जायेंगे। साथ ही शहर के अन्य भागों में भी लगे जर्जर तार को चिन्हित कर प्राक्कलन जल्द ही तैयार किया जायेगा।   गर्मी में होने वाली बिजली की संभावित किल्लत से निपटने के लिए लाइनों को अपडेट करेगा। इसके अलावा जर्जर हाल ट्रांसफार्मर को भी दुरुस्त कराया जाएगा। बिजली विभाग के एसडीओ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्मी के दस्तक देने के साथ ही बिजली की किल्लत ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तारों को बदलने का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा, ताकि गर्मी में ओवर लोडिंग की वजह से तार टूटने और ट्रांसफॉर्मर के फूंकने का खतरा न हो। इसके साथ ही बिजली की सप्लाई भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगी। नगर क्षेत्र की अधिकांश लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं। इससे चिंगारी निकलती है और तार गलने लगती हैं। शहर में सबसे ज्यादा बिजली के तार खराब होने की घटनाएं नगर क्षेत्र में ही होती हैं। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर में बेहतर रोशनी के लिए नगर पंचायत में कुछ चिह्ति जगहों पर वैपर लाइट लगाने का भी कार्य शुरू हो जाएगा। नगर में वैपर लाईट लगने के बाद शहर पूरी तरह रोशन हो जाएगा। कई इलाके ऐसे हैं जहां रात से रात में गुजरना लोगों के लिए मुश्किल होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार से शहर में वैपर लाईट लगाने की मांग की गई थी इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नगर पंचायत में वैपर लाइट लगाने की स्वीकृति दे दी गई है। बेलसंड को ब्लाग को उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में शहर रोशन मिलेगा। व्यवसायियों को व्यवसाय करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बुर्जुगों को भी रात में चलने-फिरने में दिक्कत नहीं होगी।
कन्या विवाह योजना के तहत मिल रही राशि
आखिरकार चेयरमैन (मुख्य पार्षद) की मेहनत रंग लाई। नगर पंचायत के सभाकक्ष में समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 250 लाभार्थियों के बीच 12.50 लाख रुपये का चेक वितरित किए गए। विदित हो कि नगर पंचायत में वर्षो से इस योजना के लाभान्वितों की संचिका पड़ी हुई थी। डीएम के बेलसंड दौड़े के क्रम में इसकी शिकायत मुख्य पार्षद द्वारा की गई थी। डीएम के निर्देश के आलोक में लंबित योजना का निपटारा कर राशि का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि नगर पंचायत में गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले परिवार इस योजना के लाभ से वंचित थे। ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन परिवारों की भांति शहरी क्षेत्र के लोगों ने आवेदन दिया था। जिस का निष्पादन नहीं हो सकने के बाद बेलसंड नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र झा ने बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शहरी क्षेत्र के लोगों को भी योजना के लाभ दिलाने का अनुरोध किया था। लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकारीगण इस पर कोई ठोस कदम उठाने में कामयाब नहीं हो सकें थे। चेयरमैन के तरफ से लगातार हो रही मांगों को देखते हुए आखिरकार कार्यपालक पदाधिकारी ने जिला समाहर्ता को पत्र लिखकर मार्गदर्शन करने की मांग की थी। चेयरमैन की शिकायत रंग लाई और अधिकारियों के सहयोग से बेलसंड नगर पंचायत के लोगों को इस योजना का लाभ मिला।
सुरक्षा चाक-चौबंद
विगत एक वर्षों से बेलसंड नगर पंचातय में कोई भी घटना नहीं हुई। सुरक्षा तंत्र बेहद हाईटेक है। माओवादी इलाके के रूप में पूरे विश्व में बदनाम बेलसंड में विगत एक वर्षों में कोई भी अनहोनी नहीं हुई है,जो नगर प्रशासन के लिए बहुत बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। राज्य सरकार की नीति के तहत यहां के प्रशासन बेलसंड में शांति-व्यवस्था को बनाएं रखा हे। बेलसंड नगर पंचायत के रूप में शपथ लेने के बाद ही बेलसंड नगर पंचातय चेयरमैन ने कहा था कि बेलसंड में चहूंओर शांति का आलम होगा,जो आज कायम है। इससे लोगों में नगर प्रशासन के लिए विश्वास गहरा हुआ है। शाम होते ही नगर के चारों इलाकों पर प्रशासन का कड़ा पहरा हो जाता है। एक समय इसी बेलसंड में शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते थे,आज वहां रात के  १२ बजे तक आप घूम सकते हैं।


Monday, 1 April 2013

नगर निकायों का बन रहा प्रशासनिक भवन


बेलसंड: नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले नगर निकायों को जल्द ही अपना आशियाना मिलेगा। इनके प्रशासनिक भवन के लिए सरकार ने करीब पांच छह वर्ष पूर्व ही योजना आरंभ की थी। मगर मंथर गति के कारण काम अधूरा रहा और योजना लागत बढ़ गई। नतीजतन काम अधूरा पड़ा रहा। इसी माह सरकार ने योजना के आकार में परिवर्तन कर पुनरीक्षित योजना को मंजूरी दी है। साथ ही नए बनने वाले प्रशासनिक भवन की रूप रेखा भी तय की है। नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार 2007-08 में निकायों के लिए प्रशासनिक भवन की योजना आरंभ की गई थी।
नगर विकास एवं आवास मंत्री डा. प्रेम कुमार के अनुसार 19 नगर परिषदों एवं 21 नगर पंचायतों के प्रशासनिक भवन के लिए पुनरींिक्षत योजना को मंजूरी दी गई है। जल्द ही निर्माण का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रेम कुमार के अनुसार 42 नगर परिषदों में से 36 नगर परिषदों एवं 83 नगर पंचायतों में से 63 नगर पंचायतों में प्रशासनिक भवन निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम चरण में 21 नगर पंचायतों एवं 19 नगर परिषदों की योजनाओं को पुनरीक्षित करते हुए इसी वित्तीय वर्ष में समाप्त करने का निर्देश दिया गया है।

पुनरीक्षित योजना

नगर परिषद का 52.72 लाख से बढ़कर 72.35 लाख तथा नगर पंचायत भवन का 38.50 लाख से बढ़कर 60.09 लाख कर दिया गया है

19 नगर परिषदों व 21 नगर पंचायतों की पुनरीक्षित योजना को मिली है मंजूरी

नए भवन का स्वरूप :भवन जी प्लस टू होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर सिर्फ दुकान नहीं सेवा देने वाले कंप्यूटर सेंटर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देने वाला केंद्र, जन शिकायत निष्पादन केंद्र व बहुद्देशीय हाल होगा। तो पहली मंजिल पर जन प्रतिनिधियों, कार्यालय आदि के लिए कमरे होंगे। दूसरा फ्लोर कार्यालय के लिए होगा। 




ग्रामीण स्वच्छता पर बल


बेलसंड। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रामीण स्वच्छता समिति के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. केके सिंह ने की। कार्यशाला में गांव की सफाई के साथ गर्भवती माता व नवजात शिशु के स्वास्थ्य जांच हेतु चिकित्सक रखने, जल जमाव की समस्या व जल निकासी की व्यवस्था, चापाकल का चबूतरा निर्माण व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ादान रखने पर चर्चा की गई। इन कायरे के लिए प्रत्येक पंचायत को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस-दस हजार रुपये उपलब्ध कराये गए। मौके पर प्रखंड के सभी मुखिया, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व पर्यवेक्षिका मौजूद थी।