बेलसंड। नगर पंचायत की दूसरी बैठक मुख्य पार्षद नागेन्द्र झा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्वच्छता व अतिक्रमण मुद्दा छाया रहा। नगर पंचायत के सभागार में आहूत बैठक में जगह-जगह चार चक्का वाला कूड़ादान रखने के साथ पांच ट्राली, दो मशीन जल छिड़काव का यंत्र खरीदने के साथ प्रत्येक पंचायत के बिजली के पोलों पर वेपर लाइट लगाने की स्वीकृति दी गई। वार्ड तीन व पांच के मुहाने पर मस्जिद के निकट पांच सीटों वाले शौचालय का निर्माण, वाडरे में 13 पीसीसी सड़क निर्माण व जेनरेटर खरीदने की स्वीकृति दी गई। वार्ड तीन के पार्षद शकुंतला देवी ने अपने वार्ड में प्राथमिक विद्यालय में महीनों से बंद मध्याह्न् भोजन को चालू कराने की मांग की। बैठक में सड़कों के अतिक्रमण के समस्या पर भी चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार सिन्हा ने सड़कों की नापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन दिया। मौके पर श्याम सहनी, विनोद पासवान, नथुनी आलम, मो. वजीर साह, रंधीर कुमार, शकुंतला देवी, सागरा खातून, शैल देवी आदि उपस्थित थीं।
Saturday, 8 December 2012
Sunday, 2 December 2012
आखिर डीपीआर मकान का निकला टेंडर
चेयरमैन का सपना पूरा होने का एक और चरण बढ़ा
बेलसंड। बेलसंड के लोगों के लिए वह रूत आ ही गई। आखिरकार जवाहरलाल शहरी मलीन बस्ती योजना के तहत बनने वाले मकान का टेंडर आज बिडको कंपनी ने निकाल ही दिया।
इस योजना के तहत बेलसंड नगर पंचायत में १४८७ मकान बनाने की योजना है। इन मकानों का क्षेत्रफल ३०० से ३२० स्कावयर फूट होगा। इस मकान में दो बेडरूम सहित गैलरी,सीढ़ी होगा। बालकनी बनाने वाले इसमें थोड़ा बहुत अपने जगह के हिसाब से बनवा सकते हैं। काफी समय पहले केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दिया था लेकिन राज्य सरकार के ढीले रवैये के कारण इसमें देरी हो रही थी। लेकिन आखिरकार वह समय आ ही गया। कुछ ही दिन में इस योजना के तहत कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
बेलसंड के चेयरमैन ने पांच साल पहले इस योजना के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करके इस योजना को स्वीकृत कराने के लिए जोर लगाया था। उनके इस अथक प्रयास से इस योजना का टेंडर निकल गया। चेयरमैन चुनाव के समय उन्होंने लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही काम प्रारंभ करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा। इस संबंध में बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब उनसे पूछा तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के समय ही बेलसंड नगर पंचायत के लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही बेलसंड को स्वर्ग बना दूंगा। आज वह घड़ी आ गई। आज सुबह हिन्दुस्तान पढ़ रहा तो टेंडर देखकर मन खुश हो गया। उन्होंने कहा कि मैं जब वोट मांगने लोगों के पास जाता था तो लोग मुझे अन्य नेताओं जैसा मान रहे थे लेकिन ज्यादातर लोगों को मेरी बात में सच्चाई लगी और १३ सीटों में से ११ सीटों पर मेरे प्रत्याशियों की जीत हुई। इस जीत के मायने मेरे चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुनाव जीतना था। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैंने घोषण की थी कि बेलसंड को स्वर्ग बना कर ही दम लूंगा। इसी चरण में मैंने बेलसंड के सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। आज पूरा बेलसंड स्वर्ग सा चमक रहा है। कहीं भी आपको गंदगी नहीं दिखाई पड़ेगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सब कुछ स्वर्ग जैसा ही होगा। इस टेंडर के निकलने के बाद हर तरफ चेयरमैन की जयजयकार हो रही है। वहीं कुछ विरोधी इसे अपनी हार के रूप में देख रहे है। विपक्षियों में प्रदेश के कई धाकड़ नेता भी है। लेकिन नगर पंचायत के चेयरमैन को इस सब से क्या लेना देना। लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। समर्थकों में जीत की खुशी का आलम है।
इस प्रोजेक्ट के बारे में बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब वार्ड नं. ३ के निवासी रामबाबू प्रसाद से की तो उन्होंने कहा कि नागेंद्र बाबा से यहीं उम्मीद थी। रामबाबू प्रसाद ने कहा कि आज बेलसंड इस प्रोजेक्ट पर नजरें गड़ाए बैठा था। लोगों का सपना पूरा होने को है। बधाई हो नागेंद्र बाबा।
बेलसंड नगर पंचायत वार्ड नं.७ के मो. सलीम का कहना है कि आपके माध्यम से हमे इसके बारे में पता चला। यह तो होना ही था। बेलसंड का चेयरमैन प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अधिक ईमानदार है। उनमें जाति-पाती का थोड़ा भी असर नहीं है। वे विचारों से ब्राम्ह्ण है। धन्यवाद चेयरमैन साहब।
वहीं वार्ड नं. ९ व चेयरमैन के क्षेत्र के निवासी गोरख पासवान ने कहा कि पंडिजी को सब हल्का में ले रहलई ह। बाबा कमाल कर दिलई। जुग-जुग जीयू ये बेलसंड के बाबू।
बेलसंड नगर पंचायत वार्ड न.१३ के लालबाबू कुशवाहा ने कहा कि बाबा में असीम ऊर्जा है। हमलोग जवान होकर भी ऐसी ऊर्जा नहंी दिखा सकते है। लेकिन नाग्रेंद्र बाबा में असीम ऊर्जा है। उन्होंने विपक्षियों को चारो खाने चित कर दिया है। अब आसमां हमारा है।
वार्ड न. १ के निवासी महेश झा ने कहा कि यह बेलसंड का सौभाग्य है कि उन्होंने नागेंद्र झा जैसा चेयरमैन पाया। कुछ लोग कहते थे कि यह सिर्फ चुनावी शिगूफा है। लेकिन मेरा मन कहता था कि नागेंद्र झा साधारण व्यक्तित्व का मालिक नहीं है। वह जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर देते हैं। वहीं ऊर्जा काम आई और आज यह प्रोजेक्ट का टेंडर निकल आया।
वार्ड न. २ के निवासी रमई पासवान ने कहा कि बबा ने सब कुछ पूरा देहली। अब घर बने के इंतजार हये। बबा के बच्चा सब के मन से आशिर्वाद।
Friday, 30 November 2012
बेलसंड में नवनिर्मित भंडार केंद्र का उद्घाटन
बेलसंड। प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 500 मेटिक टन क्षमता के भंडार केंद्र का उद्घाटन आनलाइन किया गया। स्थानीय स्तर पर विधायक सुनीता सिंह चौहान द्वारा अधिकृत बेलसंड प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर भंडार केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ननगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र झा ने धन्यवाद किया। इस मौके पर बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद श्याम सहनी, सुजीत कुमार सिंह उर्फ प्यारे, गगनदेव पासवान, कौशल किशोर सिंह आदि मौजूद थे।
Saturday, 24 November 2012
Friday, 2 November 2012
विशेष राज्य हमारा हक : झा
बेलसंड। अधिकार रैली को सफल बनाने हेतु समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को चेयरमैन नागेन्द्र झा की अध्यक्षता में बेलसंड रजिस्ट्री चौक के निकट संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि बिहार बदलाव की धरती रही है। ऐसे में इस प्रदेश को विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा देना केंद्र सरकार के लिए जरूरी है। उन्होंने बेलसंड की जनता से स्पष्टï रूप कहा कि विशेष राज्य हमारा हक है। इस हक के लिए हमें एकजुट होकर केंद्र के सामने अपनी दावेदारी को पुष्टï करना अतिआवश्यक है। जदयू के वरिष्ठ नेता राणा रंणधीर सिंह चौहान ने कहा कि जब-जब बिहार की धरती ने अंगड़ाई ली है, देश में बदलाव आया है। आज नीतीश कुमार के आने पर बिहार की जनता अपने अधिकार के लिए एकजुट हो चुकी है। उत्साहित कार्यकर्ताओं व समर्थकों को गांधी मैदान में आयोजित रैली में जाने के लिए साधन कम पड़ रहे है। जागरूक बिहार को उसके हक से वंचित करना संभव नहीं हो पाएगा। यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस बार अपना अधिकार लेकर रहेंगे। समीक्षात्मक बैठक में नसीम अंसारी, ज्योति नारायण पांडेय, हरि नारायण सिंह, राजेन्द्र दास, राम भजन साह, रूप जी पांडेय, परसौनी प्रमुख रजनीकांत यादव, बेलसंड प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता, शिवजी सहनी, कौशल किशोर सिंह, सुजीत कुमार उर्फ प्यारे उपस्थित थे।
Thursday, 1 November 2012
बेलसंड चेयरमैन के घर खूब बंटे पान-मखाने
बेलसंड। आश्विन पूर्णिमा पर सोमवार को सारी रात नव विवाहितों के यहां पान-मखान बंटते रहे। ग्रामीण इलाकों में तो कई जगह मंगलवार को भोर की उजास तक यह क्रम जारी था। नवविवाहितों के यहां शाम ढलते ही कोजागरा पर होने वाली पारंपरिक विधि शुरू हो गई। आंगन में दिए अरिपन पर वर की ससुराल से आया चुमावन का डाला रखा गया। उस पर पान-सुपारी, इलायची, लौंग, जनेऊ आदि को कलात्मक ढंग से सजा कर करीने से रखा गया था। किसी ने लौंग व जनेऊ को पेड़ की शक्ल देकर डाला को सजाया तो किसी ने कटोरियों व अन्य पात्रों में उसे रखा था। मिठाइयां व फल भी थे। फिर वर को कन्या के भाई के साथ बैठाकर चुमावन किया गया। इस अवसर पर पिता-चाचा और अन्य बड़े बुजुर्गों ने दूर्वाक्षत मंत्र के साथ दीर्घायु होने के आशीष दिए। भगवती लक्ष्मी को घर में ले जाने की रस्म हुई और शुरू हो गया पान-मखान-बताशा का वितरण।
चेयरमैन के घर कोजगरा की धूम
इसी वर्ष हुए नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र प्रदीप झा की शादी हुई है। इस कारण नई दिल्ली में बसे उनके ससुरालजनों के तरफ से पान मखाने और तमाम तरह के सामान आए थे। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन के घर कोजगरा मनाया गया। नगर पंचायत के तमाम दिग्गज इस अवसर पर पहुंचे और वर को आशीष दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पार्षदों ने पान-मखाने का स्वाद लिया और वर के दिर्घायु जीवन जीने का शुभाआशिर्वाद दिया। ब्राम्ह्ण परिवार के प्रत्येक घर के लोगों ने इस भोज का आनंद लिया।
इस प्रकार पूरे क्षेत्र में कोजगरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई परिवारों में इसे लेकर व्यापक तैयारी की गई थी और पूरे गांव को भोज दिया गया। कुछ लोगों ने मान्यता के अनुरूप रात्रि-जागरण भी किया कि धन की देवी लक्ष्मी की कृपा उन पर हो। उल्लेखनीय है कि कोजागरा को लेकर कई दिनों से चल रही तैयारी के बाद सोमवार को इसके आयोजन पर उन परिवारों में उत्साह का वातावरण देखा गया जिन परिवारों के युवकों का विवाह गत एक वर्ष के भीतर हुआ है। पहले आयोजन को लेकर उनके ससुराल में भी पूरी तैयारी की गई थी। शहर में रहने वाले कई परिवार परंपरागत रूप से यह आयोजन मनाने के लिए अपने पैतृक गांव चले गए। कई परिवारों ने अगले दिन भोज का आयोजन किया है तो कई परिवारों में सोमवार की शाम भोज का आयोजन किया गया।
सूने हो गए कार्यालय
कोजागरा को लेकर अधिकतर कार्यालय समय से पहले ही सूने हो गए। किसी ने छुंट्टी ले ली थी तो कोई दोपहर के लंच के बाद कार्यालय से विदा हो गया।
चेयरमैन के घर कोजगरा की धूम
इसी वर्ष हुए नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र प्रदीप झा की शादी हुई है। इस कारण नई दिल्ली में बसे उनके ससुरालजनों के तरफ से पान मखाने और तमाम तरह के सामान आए थे। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन के घर कोजगरा मनाया गया। नगर पंचायत के तमाम दिग्गज इस अवसर पर पहुंचे और वर को आशीष दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पार्षदों ने पान-मखाने का स्वाद लिया और वर के दिर्घायु जीवन जीने का शुभाआशिर्वाद दिया। ब्राम्ह्ण परिवार के प्रत्येक घर के लोगों ने इस भोज का आनंद लिया।
इस प्रकार पूरे क्षेत्र में कोजगरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई परिवारों में इसे लेकर व्यापक तैयारी की गई थी और पूरे गांव को भोज दिया गया। कुछ लोगों ने मान्यता के अनुरूप रात्रि-जागरण भी किया कि धन की देवी लक्ष्मी की कृपा उन पर हो। उल्लेखनीय है कि कोजागरा को लेकर कई दिनों से चल रही तैयारी के बाद सोमवार को इसके आयोजन पर उन परिवारों में उत्साह का वातावरण देखा गया जिन परिवारों के युवकों का विवाह गत एक वर्ष के भीतर हुआ है। पहले आयोजन को लेकर उनके ससुराल में भी पूरी तैयारी की गई थी। शहर में रहने वाले कई परिवार परंपरागत रूप से यह आयोजन मनाने के लिए अपने पैतृक गांव चले गए। कई परिवारों ने अगले दिन भोज का आयोजन किया है तो कई परिवारों में सोमवार की शाम भोज का आयोजन किया गया।
सूने हो गए कार्यालय
कोजागरा को लेकर अधिकतर कार्यालय समय से पहले ही सूने हो गए। किसी ने छुंट्टी ले ली थी तो कोई दोपहर के लंच के बाद कार्यालय से विदा हो गया।
चयनित बच्चों को मिल रहा प्रशिक्षण
बेलसंड। स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत चयनित 455 बच्चों के बीच रोजगार प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष नागेन्द्र झा व कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन ने कहा कि इससे बच्चों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह स्वंय के शिक्षक रह चुके हैं, इसलिए उन्हें ऐसे आयोजनों से दिल को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि एक समय यहीं बेलसंड नगर पंचायत के बच्चों का डंका पूरे विश्व में बजता था। लेकिन कुछ सालों से यहां के बच्चें दूसरे जगहों पर जाकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस रोजगार प्रशिक्षण से बच्चों को रोजगार मिलेगा। इस योजना के बारे में विशेष जानकारी समन्वयक ललन कुमार ठाकुर ने बताया कि शिविर में सिलाई कटाई के साथ फैसन डिजाइनिंग, मोटर ड्राइविंग व कंप्युटर की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में सफल 30 प्रतिशत बच्चों को रोजगार दिलाया जाएगा। इस उद्धाटन को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे कि उन्हें कुछ कर दिखाने का एक प्लेटफॉर्म मिल रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)



