Sunday, 10 March 2013

सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

बेलसंड : अनुमंडल क्षेत्र के ढ़ांगर-मदनपुर में 11 से 20 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर जारी है। इस यज्ञ के लिए औघड़ राम नारायण दास जी लगातार यज्ञस्थल पर कैंप किए हुए है। उनकी देखरेख में यज्ञ के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन कर कार्यकर्ताओं के बीच कार्य की जिम्मेवारी सौंप दी गई है। इस यज्ञ को लेकर ग्रामवासियों में काफी उत्साह है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए बनारस हिन्दी विश्वविद्यालय के वेद विभागाध्यक्ष पंडित दुर्गानंद झा ने आचार्य पद ग्रहण करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रधान मंडप पर 51 वैदिक ब्राव0161ाणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवती के सहस्त्र आवृति का पाठ एवं जाप किया जाएगा। वेदपाठी ब्राव0161ाण चारों दिशाओं में स्थित मंडप में अहर्निश चारो वेदों का पाठ करेंगे।

शिविर आयोजित

बेलसंड: भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को थाना परिसर में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में अंचल अधिकारी दिनेश प्रसाद सिन्हा व थाना अध्यक्ष संतोष शर्मा की उपस्थिति में कंसार के मो. अलाउद्दीन ने जमीन संबंधी विवाद के निपटारे हेतु आवेदन दिया। आवेदन के आलोक में अंचल अधिकारी ने दोनों पक्षों के विरुद्ध सूचना निर्गत करते हुए अगले शनिवार को उपस्थित होने का आदेश दिया।

Friday, 8 March 2013

नगर में बनेगा हाईटेक बस स्टैंड !

बेलसंड। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बेलसंड नगर पंचायत के लोगों व यहां सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करने वाले मुसाफिरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड उपल्बध होने की उम्मीद दिख रही है। बेलसंड से निकलकर रघुवंश प्रसाद,वृषिण पटेल सरीखे कद्दावर नेता केंद्रीय एवं राज्य सरकार के मंत्री बने लेकिन आज भी बेलसंड नगर पंचायत में एक अदद बस स्टैंड की तलाश है। नगर में नई सरकार के गठन के बाद से लोगों में एक उम्मीद की किरण दिखने लगी है। नए बस स्टैंड के लिए खुद बेलसंड चेयरमैन ने कमान संभाल रखी है। कुछ दिनों पहले इसके लिए जमीन देखने का काम शुरू हो गया। नगर पंचायत सूत्रों की मानें तो इलाके के लोगों की मांग को देखते हुए बेलसंड चेयरमैन ने खुद मौके पर मुआयना करके डूमरिया के पास भूमि पर बस स्टैंड बनाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। अब इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। बस स्टैंड बनने से शहर में लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जायेंगी। यहां यह गौरतलब है कि बेलसंड में बस स्टैंड की सुविधा न होने के कारण अब तक जहां कदम चौक, मनहा चौक, रजिस्ट्री चौक, कोठी चौक मार्गों पर ही सवारियां खड़ी होकर बसों के आने-जाने का इंतजार करती थी जिसमें मार्गों पर अव्यवस्था का आलम भी रहता था। नगर पंचायत के रेवेन्यू में होगी बढ़ोत्तरी नगर पंचायत में बस स्टैंड बनना नगर पंचायत प्रशासन के लिए फायदे का सौदा होगा। बसों के स्टैंड में खड़े होने से एक जगह रेवेन्यू वसूली में मदद मिलेगी,क्योंकि बस स्टैंड में बसों का आना अनिवार्य होगा। इससे दो तरह के टैक्सों का फायदा होगा। एक बैरियर के माध्यम से नगर प्रवेश शुल्क और दूसरी तरफ बस स्टैंड में बसेां के खड़े करने से होगा फायदा। मार्केट का भी है विकल्प नगर प्रशासन अगर चाहे तो इस बस स्टैंड को मार्केट से जोड़कर देखें तो इसके और फायदे हैं। नगर प्रशासन गोलाकार बस स्टैंड का निर्माण कराके इसके चारों तरफ मार्केट का निर्माण करें तो मार्केट से भी आय होगी और नगर पंचायत मालामाल हो जाएगा। जाम की समस्या से मिलेगी निजात शहर में एक अदद बस स्टैंड की तलाश में बस ऑनर भी है क्योंकि बस स्टैंड के अभाव में वे अपने बसों को सड़कों के किनारे पार्क कर देते हैं,जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रजिस्ट्री चौक, महावीर स्थान, कोठी चौक के पास बसें शाम को जमघट के रूप में खड़े हो जाते हैं। यह सुरक्षा के दृष्टिï से भी ठीक नहीं है। थाना होने के बाद भी वाहनों को जहां-तहां और बेतरतीब खड़े रखने में किसी को खौफ नहीं है। वहां न तो बसों को व्यवस्थित खड़ा किया जाता है और न ही दोपहिया व ऑटो चालक अपने वाहन ठीक से खड़े करते हैं। इस अव्यवस्था से यात्रियों को निकलने में भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। शहर में बस स्टैंड बन जाने से यात्रियों एवं वाहन मालिकों को इससे छुटकारा मिल जाएगा। ऑटो चालकों की कटेगी चांदी डुमरिया में बस स्टैंड बनने से ऑटों चालकों की चांदी कटेगी। सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ऑटों ही सवोत्तम विकल्प रहेगा। इससे शहर में ऑटों बढ़ेंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कुछ भी कहिए जनता-प्रशासन दोनों के लिए यह बस स्टैंड एक अच्छा सौगात लेकर आने वाला है। क्या कहते हैं चेयरमैन बेलसंड के लोगों को आजादी के बाद से ही एक बस स्टैंड के तलाश थी जिसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन गंभीर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह दिन दूर नहीं जब बेलसंड में बस स्टैंड होगा। इससे कई फायदे होंगे लोगों को बसों के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा। एक जगह खड़ेे होकर वह बस में चढ़ सकते हैं। बस चालक भी मनमानी नहीं कर पाएंगे।

Thursday, 7 March 2013

महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया

बेलसंड। सीता की भूमि की अबलाएं अब न केवल सबला बन चुकी है, बल्कि अपने मजबूत इरादों की बदौलत पुरुषों से काफी आगे निकल चुकी है। सीतामढ़ी की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। लेखिका आशा प्रभात : हिंदी उर्दू की प्रख्यात लेखिका आशा प्रभात ने अपनी लेखनी की बदौलत न केवल खुद को काव्य जगत में स्थापित किया हैए बल्कि अपनी रचनाओं के जरिए पाकिस्तान, बंगला देश समेत इंग्लैंड में धूम मचा दी है। रक्सौल में जन्मीं और सीतामढ़ी शहर के कोट बाजार मुहल्ले में वह गृहस्थी के साथ साहित्य साधना कर लगातार कामयाबी का कीर्तिमान रच मां जानकी की जन्मभूमि को गौरवान्वित कर रही है। आशा की पहली कृति दरीचे नामक काव्य संग्रह के रूप में वर्ष 1990 में प्रकाशित हुयी। उसके बाद धुंध में उगा पेड़ नामक उपन्यास प्रकाशित हुई। यह उपन्यास हिंदी व उर्दू दोनों भाषाओं में प्रकाशित हो कर कामयाबी की राह आसान कर दी। उनकी एक कहानी एक्वैरियम को साहित्य भाषा अकादमी ने 22 भाषाओं में अनुवाद के लिए अनुबंधित किया है। उन्हें बिहार राष्ट्रभाषा परिषद द्वारा साहित्य सेवा सम्मानए बिहार उर्दू अकादमी द्वारा खसूसी सम्मान, एबीआई द्वारा वर्ष 1999 में वुमेन आफ द इयर अवार्ड, प्रेमचंद्र सम्मान, दिनकर सम्मान व उर्दू दोस्त सम्मान से नवाजा जा चुका है। एनआरआई आशा खेमका : सीतामढ़ी की आशा खेमका ब्रिटेन में समाज सेवा का अलख जगा रही है। बहुत कम समय में आशा ने ब्रिटेन में अपने नाम का डंका बजवाया है। अभी हाल में ही ब्रिटिश सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है। यूनिसेफ बाला ललिता : महिला समाख्या सीतामढ़ी की खोज जिसे बाद में यूनिसेफ बाला के नाम से पूरे विश्व ने जाना। एक निरक्षर गांव में महादलित परिवार में जन्मी ललिता महिला समाख्या सीतामढ़ी के सान्निध्य में न केवल अपनी शिक्षा पूरी की बल्कि आज वह शिक्षक बन कर शिक्षा का अलख जगा रही है। साथ ही गांव की बालिकाओं को मार्शल आर्ट का हुनर सीखा कर नारी सशक्तीकरण का अलख जगाने के अभियान में लगी है। ललिता का जन्म जिले के सोनबरसा प्रखंड अंर्तगत खाप-खोपराहा पंचायत के महादलित टोले खाप गांव में एक बेहद गरीब परिवार में हुई थी। महिला समाख्या के संपर्क में आने के बाद ललिता पढऩे लगी। ललिता की साधना रंग लायी और वर्ष 2000 में वह इंटरनेशनल गर्ल बन कर उभरी। ललिता की तस्वीर व निरक्षर गांव की एक मात्र लड़की के शिक्षा प्राप्त करने की खबर को यूनिसेफ ने अपनी पुस्तक विश्व में बच्चों की स्थिति में जगह दी। ललिता की तस्वीर पुस्तक के आवरण पृष्ठ पर छपी। विकलांगों की दीदी प्रभावती : विकलांगों की दीदी के नाम से जाने जानी वाली प्रभावती ने अपना जीवन ही विकलांग बच्चों के प्रति समर्पित कर दिया है। दो दशक पूर्व डुमरा में सवरेदय विकलांग विद्यालय की स्थापना कर प्रभावती विकलांग बच्चों का भविष्य संवारने में लगी हुई है। प्रभावती ने विकलांग स्कूल की स्थापना के लिए न केवल अपने जेवर बेच डाले बल्कि अपनी गृहस्थी को भी त्याग दिया। वह आज अपना घर परिवार छोड़ कर विकलांगों का जीवन संवारने में लगी हुई है। रून्नीसैदपुर विधायक गुड्डी चौधरी : विधानसभा में प्रश्नों की बौछार कर अपनी ही सरकार को कटघरे में कर हक की बात करना कोई श्रीमति चौधरी से सीखें। बेलसंड विधायक सुनीता सिंह : अपने अच्छे कार्यों के लिए जनता के बीच लोकप्रिय श्रीमती चौहान ने विधानसभा में अपने क्षेत्र में कार्यों के बराबर आवाज उठाई। कन्या विद्याधान हो या अत्योदय योजना की बात हों। हर जगह जनता की बात कर जनता के दिलों में घर करने वाली विधायिका महिलाओं की आवाज बन कर उभरी है।

गरिमा को समझाना मानवाधिकार

बेलसंड/रीगा। अपर पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मानवीय गुणों को एक दूसरे के प्रति सोच रखना तथा संविधान व समाजिक गुणों का पालन ही मानावाधिकार है। सबसे ज्यादा मानवाधिकार का हनन पुलिस द्वारा ही होता है। पुलिस को संवेदनशील होना होगा। स्थानीय मिल क्लब में नागरिक मंच व गांव विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि मानव के सम्मान व गरिमा को समझाना मानवाधिकार है। उन्होंने आजादी के पूर्व पुलिस को राजा का पुलिस तथा आजादी के बाद जनता की पुलिस की तरह नहीं रहने पर दुख प्रकट करते हुए इसे आजादी के 70 साल बाद भी पुलिसिया चरित्र को बदलने की जरूरत बतायी। अपर पुलिस महानिदेशक श्री पांडेय ने यूरोप के देशों में पुलिस व्यवस्था की तारीफ करते हुए भारत में अभी तक पुलिसिया संस्कृत नहीं बदलने में हो रही दिक्कतों को भी बारीकी से बताया। उन्होंने समाज में 90 प्रतिशत लोगों को इमनदार बताया। संगोष्ठी में मानवाधिकार व पुलिस विषय पर चर्चा की गई। बताया कि दुनिया की तरह अपने देश एवं प्रदेश में मानवाधिकार का कानून बना है। और इसके लिए आयोग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेन्द्र प्रसाद सिंह करते मानवाधिकार व पुलिस विषय पर विस्तार से चर्चा की।

भाजपा कार्यसमिति के गठन में मनमानी पर रोष

बेलसंड। भाजपा के सक्रिय सदस्यों का जिला कार्यसमिति के गठन में मनमानी को लेकर आक्रोश जारी है। डा. जीके झा ने आवास पर बैठक में भाग्य नारायण शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व से हस्तक्षेप कर मामले को सलटाने का अनुरोध किया है। साथ ही कार्य समिति के पुनर्गठन होने तक वर्तमान कार्यसमिति के बहिष्कार की भी घोषणा की है। बैठक में कार्य समिति के गठन में प्रदेश के निर्देश को दरकिनार करते हुए सांसद रमा देवी समेत पूर्व जिला अध्यक्षों से कोई सलाह नहीं ली गई। मनोनयन के बाद उमाशंकर पांडेय व भाग्य नारायण शर्मा को पदमुक्त करने, कार्यसमिति में बेलसंड विधान सभा क्षेत्र से एक भी कार्यकर्ता को पदाधिकारी न बनाने, कार्यसमिति में गैर सक्रिय सदस्यों को शामिल करने को लेकर नेताओं में रोष है। बैठक में पार्टी संगठन में सुधार होने तक कार्यक्रम के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। मौके पर सुनील कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, जनार्दन प्रसाद गुप्ता, संदीप कुमार राय, धीरज कुमार, कामोद पटेल, मो. मेहबुब आलम, साकेत कुमार सिंह, राज किशोर मिश्र, घनश्याम साह, तेतरी देवी, उषा किरण, लाल चौधरी, सहदेव पासवान, विनोद राम आदि मौजूद थे।