बेलसंड। प्रखंड कार्यालय परिसर में हरी खाद योजना के तहत कृषकों के प्रशिक्षण एवं उत्पादन वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। विषय वस्तु विशेषज्ञ ज्ञान भूषण, मुकुंद कुमार व गोविन्द मिश्र ने खरीफ फसल के पूर्व खेतों मं मूंग एवं ढ़ैचा की बुआई करने की विधि एवं इससे होने वाले फायदों यथा खेतों की उर्वरा शक्ति में वृद्धि फसलों की सुरक्षा, कीट नियंत्रण एवं चूहा नियंत्रण में होने वाली सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधारक पांडेय ने कृषकों को मूंग एवं ढ़ैचा के बीच उपलब्ध न होने की जानकारी दी।
Friday, 15 March 2013
हरी खाद योजना का कार्यक्रम का उद्घाटन

Thursday, 14 March 2013
नगर निकायों के लिए बनेगा कर्मचारियों का अलग कैडर
बेलसंड : बिहार सरकार ने आज कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के कामकाज को
सुचारू करने के लिए इंजीनियर सहित अन्य पदाधिकारियों से लेकर सफाई कर्मी तक के लिए अलग से एक कैडर बनेगा और उसके लिए भर्तियां की जाएंगी। नगर विकास एवं आवास मंत्री प्रेम कुमार ने विधानपरिषद में कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत जैसे नगर निकायों में आबादी के अनुपात में पदाधिकारियों की उपलब्धता के लिए भर्तियां अगले वित्तीय वर्ष से शुरू होंगी। इसके लिए अलग से पदाधिकारियों का कैडर बनेगा। वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इन निकायों को कर्मचारी उपलब्ध कराए जाते हैं। जद :यू: सदस्य बिनोद कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में कुमार ने कहा कि वर्तमान में राज्य के 11 नगर निगम, 42 नगर परिषद और 88 नगर पंचायतों के लिए स्वीकृत पद
42 वर्ष पुराने हैं। आबादी के अनुपात में कर्मचारियों की जरूरत के लिए संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में 11 सदस्ईय एक समिति गठित हुई है। यह समिति बताएगी की नगर निकायों के लिए इंजीनियर, पदाधिकारियों और सफाईकर्मियों की कितनी जरूरत होगी। अगले वित्तीय वर्ष से भर्तियां शुरू होंगी। प्रेम कुमार ने बताया कि शहरी विकास की योजनाओं के लिए उपलब्ध राशि में से 60 प्रतिशत का व्यय हो चुका है। मार्च 2013 के अंत तक उपलब्ध राशि खर्च कर दी जाएगी। एक अन्य प्रश्न के जवाब में कुमार ने कहा कि पटना
नगर निगम को ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 23.09 करोड रुपए उपलब्ध कराए जा चुके हैं। तीन महीने के भीतर राशि का उपयोग कर ठोस कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
नगर पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन
बेलसंड। नगर पंचायत के सभागार में शिक्षा अधिकार अधिनियम-२००९ के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र झा, जिला पार्षद नीलम देवी,शिक्षाविद् अवधेश ठाकुर व छात्र प्रतिनिध कन्हैया कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम समन्वयक कमल किशोर सिंह ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए शिक्षा अधिकार अधिनियम की परिभाषा बतायी। इस मौके पर प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता,समाज सेवी केदार शर्मा,बसंती सिन्हा, प्रेम कुमार सिंह,भक्त नारायण चौधरी आदि उपस्थित थे।
कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा शुरू
बेलसंड। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के प्रथम दिन डीएम डा. प्रतिमा एसके वर्मा ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया।
26 परीक्षार्थी अनुपस्थित
अनुमंडल मुख्यालय स्थित तीन केन्द्रों पर बुधवार को मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम दिन कुल 1278 परीक्षार्थियों में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गुरु शरण सिंह उच्च विद्यालय में 451 में से 7, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 390 में से 3 तथा मध्य विद्यालय बेलसंड में 437 में से 16 छात्रएं अनुपस्थित रही। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसडीओ डा. विद्यानंद सिंह व डीएसपी सरयु शर्मा के नेतृत्व में दंडाधिकारी व पुलिस बल मुस्तैद थे।
बादाम व संतरा के सहारे कटा अभिभावकों का समय
मैटिक परीक्षा के दौरान केन्द्रों के बाहर अभिभावक सड़क पर पेड़ों की छाया में बैठे रहे। समय काटने के लिए कहीं पर चना-बादाम का दौर चल रहा था तो कहीं संतरा लोग खा रहे थे। परीक्षार्थी केन्द्र के अन्दर परीक्षा दे रहे थे तो कई अभिभावक राजनीतिक चर्चा में मशगुल रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को लेकर अपने घर रवाना हुए।
आसान सवालों से छात्रों का बढ़ा मनोबल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन बुधवार को पूछे गये आसान सवालों से परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ा है। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलने वाले छात्रों ने कहा कि अधिकांश सवाल थे। परीक्षा में कुल २० प्रश्नों पूछे प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नों को लेकर परीक्षार्थियों से बातीचत की गई।
सभी प्रश्न उच्च स्तर के थे। अंतर्राष्टïीय आतंकवाद एवं अपने जीवन के लक्ष्य के बारे में पाराग्रााफ लिखना था। उम्मीद से कही आसान प्रश्न पूछे गये जिसका जबाव लिखने में परेशानी नहीं हुई। देव कुमार,छात्र
परीक्षा के दौरान किसी तरह का तनाव नहीं रहा। प्रश्न पत्र पढऩे को अतिरिक्त समय मिलने से सवाल का जवाब देने में कोई जल्दबाजी नहीं की। किस सवाल को पहले और किसे बाद में लिखना है यह तय करने में आसानी हुई और अपने हिसाब से उत्तर लिखा। उम्मीद से ज्यादा बेहतर परीक्षा गई थी। तैयारी का लाभ मिला है। सभी प्रश्नों का स्तर ठीक था। गुड्डू कुमार
परीक्षा में आसान सवाल पूछे गये। इसके बावजूद विषय को विस्तार से पढऩे वाले छात्रों को सवालों का जवाब देने में कोई कठिनाई नहीं हुई। इसका परिणाम अंक पर दिखेगा। शार्टकर्ट के माध्यम से परीक्षा की तैयारी करने वालों को निश्चित तौर पर समस्या हुई होगी।
रोहन
Tuesday, 12 March 2013
भंडारी में शिव लिंग की स्थापना
बेलसंड। भंडारी गांव में कालेश्वर महादेव की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस पुनीत कार्य के लिए ग्रामीण रामदेव ठाकुर ने शिव मंदिर का निर्माण कराने के साथ कुंआ का भी जीर्णोद्धार कराया। मंदिर में शिव लिंग समेत बसहा व अन्य देवी देवताओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात शिव लिंग का रूद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर रात्रि में विशेष पूजन का भी आयोजन किया गया है।
त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम...
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
बेलसंड। महाशिवरात्रि के अवसर मंदिरों में मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के दिन दमामी मठ,थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर एवं आसपास के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेशंकर का जलाभिषेक किया।
अनुमंडल मुख्यालय से लगभग पांच किमी की दूरी पर लोहासी पंचायत में अवस्थित दमामी मठ स्थित बाबा ईशाननाथ पर जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के इस सिद्ध पीठ पर जलाभिषेक के लिए सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का जमघट लग गया। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने में दिन भर व्यस्त रहे। मंदिर के पास स्थित सरोवर में लोगों ने स्नान कर ईशाननाथ का जलाभिषेक कर मनोवांछित वर पाने के लिए प्रार्थना की। कई एकड़ में फैले मंदिर परिसर में इस अवसर पर हर बार की तरह मेला लगा हुआ है।
थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष के भांति इस बार भी हजारों शिवभक्तों ने मंदिर में पूजा अर्जना की। इस अवसर पर मेले का आयोजन किया गया।
महाशिवरात्रि : ...और दूल्हा बन कर आए भोले दानी
निकली शिव जी की बरात, देवी-देवता, राक्षस, भूत-प्रेत व बेताल बने बराती, फूलों की वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत, विवाह गीत से गूंज उठा थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर रविवार को भगवान शंकर व मां गौरी की विवाहोत्सव के रंग में रंग गयी। इस अवसर पर बैंड बाजा के साथ शिवजी की बारात निकली। भक्ति गीतों के साथ निकली शिवजी की बारात के मनोहारी छटा से इलाका भक्तिमय बना रहा। बाबा मनोकामना नाथ मंदिर से निकली यह बारात रजिस्ट्री चौक, कोठी चौक, महावीर स्थान, कदम चौक होते हुए शिव मंदिर लौट गई। जहां परंपरागत ढ़ंग से विधि विधान के साथ भगवान शिव व मां गौरी की शादी की रस्म शुरू हुई। इस दौरान मंदिर में मंगलाचरण व सोहर की गूंज रही। महाशिवरात्रि के अवसर पर बेलसंड शहर में आस्था व भक्ति का अलौकिक दृश्य दिखा। अहले सुबह से ही थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर से परंपरा का निर्वहन करते इस साल भी शिव जी की बारात निकली और विवाह देखने को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर बाद भूत-बेताल व देवताओं के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। बाबा भोले शंकर की बारात की विशाल झांकी के स्वागत में शहर के लोग आस्था के साथ भक्ति के रंग में रंगे दिखे। बारात में सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रम्हा, सृष्टि पालक भगवान विष्णु, एरावत पर सवार देवराज इन्द्र, धर्मराज के साथ सबके कर्मो का हिसाब-किताब देखते भगवान चित्रगुप्त, वीणा बजाते महर्षि नारद, भूत-प्रेत के साथ भैंस पर सवार यमराज तथा नंदी पर सवार सृष्टि के संहारक महादेव के स्वरूपों से अभिभूत भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष से अपनी आस्था प्रकट की। बारात जिस इलाके से गुजरी, थोड़ी देर के लिए लोगों को प्रभु के साक्षात दर्शन होने का अहसास करा गयी। ढोल बाजों व हर हर महादेव के जयघोष के साथ शहर भ्रमण को निकले बारात पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर भक्ति का मंजर दिखाया। अपने छत से श्रद्धालु शिव के बारात पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध लोगों ने बारात का स्वागत व देवताओं की पूजा अर्चना की। देवी-देवताओं के रूप में सजी झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। देर रात मंदिर में बाबा भोले शंकर व माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। शिव विवाह देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आये श्रद्धालुओं की भीड़ से थाना परिसर छोटा पड़ गया है। शोभा यात्रा निकलने से पूर्व सभी बरातियों को खाना खिलाया गया।
प्रशासन पूरी तरह रहीं चौकस
माओवादियों का इलाका होने के कारण जगह-जगह पुलिस की चौकस व्यवस्था थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था से आगे से कर रखीं थी। शिव शंकर के बारात के साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मी एवं शहर के गणमान्य लोग चल रहे थे।
सभी संप्रदायों का भरपूर सहयोग
महाशिवरात्रि के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग भी शिव शंकर के बाराती में दिखे।

Sunday, 10 March 2013
लापता चार नाबालिग परिजनों के हवाले
बेलसंड :सुखी गांव से लापता चार नाबालिग बच्चे की तलाश कर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है। सूचना के अनुसार सुधीर कुमार उम्र 9 वर्ष पिता शंकर बैठा, पप्पू (11 वर्ष) पिता सुरेश बैठा, बजरंग कुमार (10 वर्ष) पिता सत्य नारायण बैठा, अरुण कुमार (11 वर्ष), राज कुमार बैठा, शुक्रवार को तटबंध पर जुआ खेल रहा था। उसकी हरकत को देख शंकर बैठा ने बच्चों को डाट कर काम करने चला गया। शाम तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर चिंतित परिजन खोजबीन की। पता नहीं चलने पर सूचना थाना को दी। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने सअनि बच्चा नट को जांच की जिम्मेवारी सौंपी। बच्चा नट पुलिस के साथ संभावित स्थानों पर जांच की। इस क्रम में सोनपुरवा भाट्टाडील चौर में बच्चे बागमती तटबंध पर दिखे। बच्चों ने बताया कि शंकर द्वारा जुआ खेलते देख लेने से मारपीट के डर से चारो भाग निकला। बाद में घर का रास्ता भुल गया।
Subscribe to:
Posts (Atom)