Friday, 30 November 2012

बेलसंड में नवनिर्मित भंडार केंद्र का उद्घाटन

बेलसंड। प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 500 मेटिक टन क्षमता के भंडार केंद्र का उद्घाटन आनलाइन किया गया। स्थानीय स्तर पर विधायक सुनीता सिंह चौहान द्वारा अधिकृत बेलसंड प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर भंडार केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ननगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र झा ने धन्यवाद किया। इस मौके पर बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,  वार्ड पार्षद श्याम सहनी, सुजीत कुमार सिंह उर्फ  प्यारे, गगनदेव पासवान, कौशल किशोर सिंह आदि मौजूद थे।

Friday, 2 November 2012

विशेष राज्य हमारा हक : झा



बेलसंड। अधिकार रैली को सफल बनाने हेतु समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को चेयरमैन नागेन्द्र झा की अध्यक्षता में बेलसंड रजिस्ट्री चौक के निकट संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि बिहार बदलाव की धरती रही है। ऐसे में इस प्रदेश को विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा देना केंद्र सरकार के लिए जरूरी है। उन्होंने बेलसंड की जनता से स्पष्टï रूप कहा कि विशेष राज्य हमारा हक है। इस हक के लिए हमें एकजुट होकर केंद्र के सामने अपनी दावेदारी को पुष्टï करना अतिआवश्यक है।  जदयू के वरिष्ठ नेता राणा रंणधीर सिंह चौहान ने कहा कि जब-जब बिहार की धरती ने अंगड़ाई ली है, देश में बदलाव आया है। आज नीतीश कुमार के आने पर बिहार की जनता अपने अधिकार के लिए एकजुट हो चुकी है। उत्साहित कार्यकर्ताओं व समर्थकों को गांधी मैदान में आयोजित रैली में जाने के लिए साधन कम पड़ रहे है। जागरूक बिहार को उसके हक से वंचित करना संभव नहीं हो पाएगा। यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस बार अपना अधिकार लेकर रहेंगे। समीक्षात्मक बैठक में नसीम अंसारी, ज्योति नारायण पांडेय, हरि नारायण सिंह, राजेन्द्र दास, राम भजन साह, रूप जी पांडेय, परसौनी प्रमुख रजनीकांत यादव, बेलसंड प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता, शिवजी सहनी, कौशल किशोर सिंह, सुजीत कुमार उर्फ  प्यारे उपस्थित थे।
            

Thursday, 1 November 2012

बेलसंड चेयरमैन के घर खूब बंटे पान-मखाने

बेलसंड। आश्विन पूर्णिमा पर सोमवार को सारी रात नव विवाहितों के यहां पान-मखान बंटते रहे। ग्रामीण इलाकों में तो कई जगह मंगलवार को भोर की उजास तक यह क्रम जारी था। नवविवाहितों के यहां शाम ढलते ही कोजागरा पर होने वाली पारंपरिक विधि शुरू हो गई। आंगन में दिए अरिपन पर वर की ससुराल से आया चुमावन का डाला रखा गया। उस पर पान-सुपारी, इलायची, लौंग, जनेऊ आदि को कलात्मक ढंग से सजा कर करीने से रखा गया था। किसी ने लौंग व जनेऊ को पेड़ की शक्ल देकर डाला को सजाया तो किसी ने कटोरियों व अन्य पात्रों में उसे रखा था। मिठाइयां व फल भी थे। फिर वर को कन्या के भाई के साथ बैठाकर चुमावन किया गया। इस अवसर पर पिता-चाचा और अन्य बड़े बुजुर्गों ने दूर्वाक्षत मंत्र के साथ दीर्घायु होने के आशीष दिए। भगवती लक्ष्मी को घर में ले जाने की रस्म हुई और शुरू हो गया पान-मखान-बताशा का वितरण।
चेयरमैन के घर कोजगरा की धूम
इसी वर्ष हुए नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र प्रदीप झा की शादी हुई है। इस कारण नई दिल्ली में बसे उनके ससुरालजनों के तरफ से पान मखाने और तमाम तरह के सामान आए थे। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन के घर कोजगरा मनाया गया। नगर पंचायत के तमाम दिग्गज इस अवसर पर पहुंचे और वर को आशीष दिए।  इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पार्षदों ने पान-मखाने का स्वाद लिया और वर के दिर्घायु जीवन जीने का शुभाआशिर्वाद दिया। ब्राम्ह्ण परिवार के प्रत्येक घर के लोगों ने इस भोज का आनंद लिया।
इस प्रकार पूरे क्षेत्र में कोजगरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई परिवारों में इसे लेकर व्यापक तैयारी की गई थी और पूरे गांव को भोज दिया गया। कुछ लोगों ने मान्यता के अनुरूप रात्रि-जागरण भी किया कि धन की देवी लक्ष्मी की कृपा उन पर हो। उल्लेखनीय है कि कोजागरा को लेकर कई दिनों से चल रही तैयारी के बाद सोमवार को इसके आयोजन पर उन परिवारों में उत्साह का वातावरण देखा गया जिन परिवारों के युवकों का विवाह गत एक वर्ष के भीतर हुआ है। पहले आयोजन को लेकर उनके ससुराल में भी पूरी तैयारी की गई थी। शहर में रहने वाले कई परिवार परंपरागत रूप से यह आयोजन मनाने के लिए अपने पैतृक गांव चले गए। कई परिवारों ने अगले दिन भोज का आयोजन किया है तो कई परिवारों में सोमवार की शाम भोज का आयोजन किया गया।
सूने हो गए कार्यालय
कोजागरा को लेकर अधिकतर कार्यालय समय से पहले ही सूने हो गए। किसी ने छुंट्टी ले ली थी तो कोई दोपहर के लंच के बाद कार्यालय से विदा हो गया।

चयनित बच्चों को मिल रहा प्रशिक्षण

बेलसंड। स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत चयनित 455 बच्चों के बीच रोजगार प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष नागेन्द्र झा व कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन ने कहा कि इससे बच्चों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह स्वंय के शिक्षक रह चुके हैं, इसलिए उन्हें ऐसे आयोजनों से दिल को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि एक समय यहीं बेलसंड नगर पंचायत के बच्चों का डंका पूरे विश्व में बजता था। लेकिन कुछ सालों से यहां के बच्चें दूसरे जगहों पर जाकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस रोजगार प्रशिक्षण से बच्चों को रोजगार मिलेगा। इस योजना के बारे में विशेष जानकारी समन्वयक ललन कुमार ठाकुर ने बताया कि शिविर में सिलाई कटाई के साथ फैसन डिजाइनिंग, मोटर ड्राइविंग व कंप्युटर की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में सफल 30 प्रतिशत बच्चों को रोजगार दिलाया जाएगा। इस उद्धाटन को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे कि उन्हें कुछ कर दिखाने का एक प्लेटफॉर्म मिल रहा है।

Tuesday, 30 October 2012

अधिकार रैली : बेलसंड से खुलेगी 70 बसें

बेलसंड।  विशेष राज्य के दर्जा के लिए आहूत 4 नवम्बर को अधिकार रैली को सफल बनाने हेतु जदयू की बैठक शिव मंदिर प्रांगण में नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गांधी मैदान पटना में आयोजित रैली में समर्थकों की सूची उपलब्ध कराते हुए विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान से गाड़ी की व्यवस्था करने की मांग की गई। राणा रणधीर सिंह चौहान ने बताया कि विधायक ने अपने निजी कोष से बेलसंड विधान सभा क्षेत्र से 70 बसे एवं रीगा विधान सभा क्षेत्र के लिए दस बसों की व्यवस्था की है। इसके अलावा 50 छोटे वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। विधान सभा क्षेत्र में नगर पंचायत समेत कुल 31 पंचायत है। नगर पंचायत के लिए पांच बसे एवं सूची के अनुरूप प्रत्येक पंचायत में बस को उपलब्ध कराने एवं बस पर समर्थकों को लाने ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई है। बस 3 नवम्बर की रात्रि में बेलसंड से प्रस्थान करेगी एवं सुबह पटना में पहुंचेगी। कार्यकर्ताओं के दोनों शाम भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। बैठक में प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता, छात्र जद यू अध्यक्ष विक्रम कुमार शुक्ला, श्याम बाबू प्रसाद, गोपाल भगत, जुबैर आलम, नसीम अंसारी, मो. नाजीम, सुजीत कुमार सिंह उर्फ प्यारे, राम नरेश प्रसाद, राम दिनेश सिंह, अवरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Wednesday, 17 October 2012

चेयरमैन ने चलाया नगर में सफाई अभियान

बेलसंड। धार्मिक पर्वों के शुभारंभ को ध्यान में रखते हुए बेलसंड को साफ-सुथरी तथा हरी-भरी बनाने के लिए नगर पंचायत बेलसंड के चेयरमैन नागेन्द्र झा ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नगर के सभी सफाईकर्मियों को सुबह-सुबह चेयरमैन ने खुद के नेतृत्व में पूरे नगर पंचायत को साफ सुथरा करवाया। सुबह जो बेलसंड गंदा दिख रहा था वह शाम होते -होते बिल्कुल चकाचक हो गया।  
चेयरमैन श्री झा ने कहा कि बेलसंड का दुर्गा पूजा पूरे जिले में प्रसिद्ध है। पूरे इलाके से लोग बेलसंड में दशहरा देखने के लिए आते हैं। लोगों को साफ बेलसंड में घूमने और खरीदारी में आनंद आएगा। विगत दस वर्षों से बेलसंड को बाढ़ ने पूरी तरह डंस लिया है। यहां के व्यापारी वर्ग में प्रशासन के प्रति गहरा रोष था,इन व्यापारियों के दर्द को समझते हुए मैं काफी हद तक बेलसंड को व्यवसाय के केंद्र में पुन: स्थापित करने के प्रयास में लगा हूं। इसी क्रम में नगर प्रशासन दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए एक सफाइ
र्
 अभियान चला रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बेलसंड के प्रति आकर्षित हों और बेलसंड में निवेश करने के लिए आगे आए।
इसके बाद दीपावली, ईद एवं छठ पूजा व अन्य पर्वों को ध्यान में रखते हुए की है।
नगर प्रशासन सभी क्षेत्रों में सफाई एवं स्वच्छता का समुचित स्तर बनाये रखने के साथ-साथ प्रयास करेगा। नागेंद्र झा ने पत्रकारों के प्रश्न का  जवाब देते हुए कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी निगम पार्षदों से उनके क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का समुचित मार्गदर्शन करने का आग्रह किया कि वे इस अभियान के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों का समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करें।
 अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों, गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर पड़े हुए मलबे को तुरन्त उठा कर प्रत्येक वार्ड में बनाये गए निश्चित स्थान पर डाला जाए।  ढलावों एवं कूड़ेदानों की आवश्यकता अनुसार मरम्मत करायी जानी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिये कि व्यवसायिक परिसरों, कार्यालय परिसरों, मार्केटों, रिहायशी कालोनियों व धार्मिक स्थलों में प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई की जानी चाहिए। नगर के अधीनस्थ क्षेत्रों में पडऩे वाले ढलावों व कूड़ेदानों को धो कर साफ  किया जाना चाहिए तथा उनसे प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाना चाहिए। धार्मिक व पर्यटक स्थलों, मार्केटों व मुख्य चौराहों पर सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सभी जन-सुविधा परिसरों को साफ करके उनमें कीटाणुनाशक दवाईयां छिड़की जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये गए हैं कि सभी अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, कालोनी अस्पतालों के शौचालय ब्लॉकों को प्रतिदिन साफ  करवाया जाए। अस्पताल भवनों में सफेदी करवायी जाए।
नगर पंचायत के चेयरमैन के इस अभियान की चहूंओर तारीफ हो रही है। वार्ड-२ के सोनेलाल पासवान का कहना है कि गुरुजी ने अपने घर जैसा बेलसंड को बना दिया है। उनसे यहीं लोगों ने उम्मीद की थी। उन्होंने अपने सारे चुनावी वादों को पूरा करने के लिए जीतोड़ ताकत लगा दिया है।
वहीं वार्ड-८ के नरेश साह का कहना है कि पहले हमें लगा कि हमारे जाति का चेयरमैन हों लेकिन बाबा ने साबित कर दिया कि बेलसंड का भला सिर्फ नागेंद्र झा ही कर सकते हैं। उन्होंने कर के दिखा दिया। आज बेलसंड में गली-गली में सफाई की उचित व्यवस्था है। लोगों को कूड़ा निकासी के लिए बेहतर व्यवस्था है।
वार्ड न.ं९ के पप्पू राय का कहना है कि आज मैं सुबह जब निकला सैर पर निकला तो आश्चर्यचकित रह गया। मैंने देखा कि बेलसंड के चेयरमैन खुद सफाईकर्मियेां के साथ बेलसंड के मलिन बस्ती में सफाई करा रहे थे। एक समय तक मैं उनका असमर्थ हुआ करता था लेकिन नागेंद्र झा ने मुझे अपना फैन बना लिया।