Wednesday, 30 January 2013
प्रशासनिक भवन का उद्घाटन
बेलसंड। प्रखंड के चंदौली स्थित संकुल संसाधन केन्द्र कन्या मध्य विद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन विधायक सुनीता सिंह चौहान द्वारा फीता काट कर किया गया। इस विद्यालय से क्षेत्र के 18 विद्यालयों का संचालन होता है। बताया गया है कि प्रति माह यहां सभी शिक्षकों की बैठक की जाती है। जिसमें शिक्षकों को शिक्षा संबंधी प्रशासनिक जानकारियां दी जाती है। इस कार्य हेतु विद्यालय में प्रशासनिक भवन की आवश्यकता थी। भवन उद्घाटन होने से शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। मौके पर जद यू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, मुखिया नीतू सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश भगत, अशोक कुमार सिंह, रामाकांत सिंह, कौशल किशोर सिंह, सुजीत कुमार सिंह, मुकुल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
Tuesday, 29 January 2013
बेलसंड विधायक ने किया पुलिया का शिलान्यास
बेलसंड। चंदौली पचनौर पथ में 18 लाख 55 हजार की लागत से बनने वाली आरसीसी पुलिया का शिलान्यास विधायक सुनीता सिंह चौहान व जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ग्रामीण कार्य प्रमंडल पुपरी द्वारा कराए जा रहे इस कार्य का शिलान्यास के दौरान विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के कायरे को संपन्न कराने में व्यक्तिगत प्रशंसा होती है। बाढ़ और बरसात से त्रस्त विधान सभा क्षेत्र में विकास होने पर खुशी होती है। मौके पर संवेदक राघवेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया नीतू सिन्हा, मनीष कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह, सुजीत कुमार सिंह उर्फ प्यारे, श्याम बाबू प्रसाद, मो. मेराज, मो. इब्राहिम समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
अनूठे सौंदर्य का प्रतीक है सिक्की कला
बेलसंड। बिहार की सिक्की घास की कला महिला उद्यमिता और हस्तशिल्प के अनूठे सौंदर्य का प्रतीक है। भारी बारिश के बाद पानी में डूबे क्षेत्रों में उपजने वाली सिक्की घास के फूल से निर्मित हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग के सामान, डलिया आदि मिथिलांचल क्षेत्र मधुबनी, दरभंगा और सीतामढी और उत्तर बिहार के अन्य कई जिलों में काफी प्रचलित हैं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर दिल्ली में राजपथ की मनोहारी झांकियों में शामिल इस कला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर लिया था। मिथिलांचल क्षेत्र में यह कला कुटीर उद्योग का रूप ले चुकी है। मिथिलांचल की सिक्की कला की जानकार रानी झा बताती हैं कि अपने विशिष्ट सौंदर्य के कारण सिक्की से निर्मित घरेलू उपयोग की डलिया, डोलची और अन्य सजावट के सामान शहरों में भी बड़े घरों में सजावट के सामान के रूप में लोकप्रिय हो रहे हैं। वह कहती है कि यह मिथिलांचल की गरीबी का सौंदर्य है और लोगों की कठिन परिस्थितियों में रहने वाली जीवनशैली से प्रमुखता से उभर कर निकला है। गरीबी और कठिन परिस्थितियों में कला किस प्रकार जन्म लेती है और पहचान बनाती है सिक्की कला इसका प्रतीक है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सिक्की घास, खर और मूंज घास समाज के गरीब और महिला वर्ग को भी सहारा देते हैं। दलित और गरीब तालाब, दियारा और पोखरों में उपजी घास को काटकर हाट में बेचते हैं। बाद में बनी हुई कलाकृतियां भी बाजार में बिकती हैं और महिलाओं के आय का स्रोत बनती हैं।
रानी के अनुसार मधुबनी के पंडौल प्रखंड के सरहद शाहपुर, सरसो पाही, झंझारपुर के उमरी और रहिका के लहेरियागंज में सिक्की कला के कई कारीगर हैं। हालांकि आधुनिकता और पश्चिमी सभ्यता के प्रचलित सामानों ने सिक्की कला और उसके निर्मित सामानों को पीछे धकेलने
का कार्य किया है। लेकिन इस कला को यदि सरकारों की ओर से संरक्षण और बढावा दिया जाए तो यह काफी बेहतर तरीके से फलफूल सकेगी और देश के साथ ही विदेशों में भी लोकप्रिय हो सकती है। सिक्की कला की विशेषज्ञ कहती हैं कि आधुनिक कलाकार समय के अनुरुप सिक्की कला को परिवर्तित कर रहे हैं अब वे फूलदान, पेन स्टैंड, कुशन, पेपरवेट, कान
की बाली, अंगूठी और चूडिय़ां आदि भी बनाकर सिक्की की कला के स्वरुप को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। अपने सुनहरे रंग के कारण सिक्की सुनहरी घास :गोल्डेन ग्रास: की कला के रूप में भी जानी जाती है। सिक्की घास के साथ दो अन्य घास मंूज और खर का भी उपयोग होता है। लोहे का बना तकुआ, सुई, छुरी और कैंची की मदद से ही सिक्की के हस्तशिल्प का काम होता है मधुबनी की चित्रकला की तरह ही सिक्की कला की प्रसिद्ध कलाकारों में लहेरियागंज की दौलत देवी, शाहपुर की रेणु देवी, सरसोपाही की मुन्ना खातून तथा सुधा देवी
और जौनगढ की नाजो खातून ने मधुबनी क्षेत्र का सिक्की कला में नाम रौशन किया है।
समय के साथ सिक्की कला ने विविधता के तौर पर आइने के फ्रेम, टेबल मैट, हाथ पंखा, पौउती :ट्रे:, मौनी, खिलौने आदि स्वरुपों में स्वयं को ढाल लिया है। सिक्की मिथिलांचल में सांस्कृतिक उत्कृष्टता का भी प्रतीक है। मिथिलांचल में जिस घर से बेटी विवाह के बाद मायके
से विदा होती है यदि सिक्की कला से बने सामान दिए जाते हैं तो माना जाता है कि उसका घर परिवार सुसंस्कृत और कला के प्रति समर्पित होगा। सिक्की घास को गर्म पानी में उबाल उसे रंगा जाता है तब रंग बिरंगे साजो सामान बनते हैं। इस कारण से यह पर्यावरण के अनुकूल
होता है। रानी झा कहती हैं कि सरकार की उदासीनता के कारण इस कला को व्यवस्थित रूप नहीं मिल पाया है। कलाकारों को सही पारिश्रमिक नहीं मिलता है। एक प्रसिद्ध कलाकार मनोहर देवी ने उम्र दराज होने के कारण कला को छोड दिया। कुछ मुस्लिम महिला कलाकारों का भी काफी योगदान रहा है। नाजो खातून देवी काली और भगवान शिव की मूर्ति बनाने में महारत हासिल कर चुकी हैं। शहरों में कला के अच्छे कद्रदान रहने के कारण कलाकारों की बनाई गई वस्तुएं 500 से 1000 रुपए तक में बिक जाती हैं लेकिन ग्रामीण अंचलों में यह अधिक ायदेमंद
नहीं है।
रामप्रवेश बने बेलसंड जदयू अध्यक्ष
बेलसंड। रविवार को बेलसंड पूर्वी मठ के प्रांगण में जदयू के चुनाव प्रभारी नागेन्द्र झाकी उपस्थित में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। सर्वसम्मति से भंडारी पंचायत के मुखिया राम प्रवेश भगत को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बेलसंड प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता ने राम प्रवेश भगत का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने किया। सर्वसम्मति से जिला कार्यकारणी के 14 सदस्यीय कमेटी का भी चयन किया गया। जिसमें सुनीता सिंह, अनिल गुप्ता, श्याम सहनी, मो. जुबैर, शीला देवी, नवीन सिन्हा, महेन्द्र, कौशल किशोर सिंह, अशोक सिंह, मो. कादिर अंसारी, भाग्य नारायण झा, राम भजन सहनी, दिलीप सिंह, वीरेन्द्र सहनी इत्यादि शामिल है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद जदयू के चुनाव प्रभारी नागेन्द्र झा ने कहा कि हम आशा करते हैं कि रामप्रवेश भगत पूरी निष्ठा से पार्टी हित में जाति-पाति से उपर उठकर फैसला करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए रणनीति अभी से बनाने की बात कहीं।
शान से लहराया तिरंगा
बेलसंड। गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर पूरा शहर तिरंगे के रंग में सराबोर हो गया। देशभक्ति गीतों की आवाजें और हर चेहरे पर खुशियां। जलेबी की दुकानों में लंबी-लंबी कतारें और बैलून की दुकानों पर भी कुछ ऐसा ही माहौल। देश के साथ राज्य और शहर भी गणतंत्र पर्व मना रहा था।
बेलसंड नगर पंचायत में मुख्य पार्षद नागेंद्र झा ने नगर पंचायत कार्यालय में झंडोत्तोलन किया और पुलिसकर्मियों की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्य पार्षद ने बच्चों को अपने हाथों में से जलेबियां खिलाई और उन्हें पढ़ लिख कर समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने का आशीर्वाद दिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलसंड वासियों को शुभकामना देते हुए मुख्य पार्षद ने बेलसंड मेंं सदभाव व भाईचारे का वातावरण कायम रखने और बेलसंड को विकसित शहरों की श्रेणी में खड़ा करने में भरपूर सहयोग देने के लिए लोगों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन के सार्थक पहल से बेलसंड नगर पंचायत में सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बेलसंड नगर पंचायत बेलसंड का विकास कर उसे विकसित शहर की श्रेणी में लाने के
लिए कटिबद्ध है। उन्होंने ने कहा कि बेलसंड के चतुर्दिक विकास के लिए आवश्यक था कि शांति व्यवस्था एवं सदभाव का माहौल कायम किया जाए। नगर प्रशासन के समुचित प्रयासों से शांति व्यवस्था की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है और बेलसंड में विधि व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए कानून का राज्य स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि बेलसंड नगर पंचायत में अपराध पर प्रभावकारी रूप से अंकुश लगाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और अपराध की घटनाओं में लगातार कमी आ रही है। लोग भयमुक्त वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर सभी पार्षद,एसडीएम मौजूद थे।
वहीं, अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी डा. विद्यानंद सिंह ने प्रखंड कार्यालय बेलसंड में प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी डा. केसी मिश्र, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ प्रतिभा कुमारी, भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक रवि शंकर प्रसाद, बेलसंड थाना में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, निबंधन कार्यालय में डा. विद्यानंद सिंह, कोठी चौक स्थित मुसहर टोल में विफई मांझी, निजाम इंटर प्राइजेज में पूर्व सांसद अनवारूल हक, भूमि विकास बैंक बेलसंड के अध्यक्ष डा. जीके झाए राजद कार्यालय में जग्रन्नाथ रायए लोहिया आश्रम में राज मंडल राय, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, भाजपा ग्रामीण कार्यालय में प्रवीण कुमार, भाजपा नगर कार्यालय में अध्यक्ष संदीप कुमार राय, जद यू नगर कार्यालय में अध्यक्ष श्याम बाबू प्रसाद ने शिक्षांजलि में राम निवास शर्मा, हिमालय पब्लिक स्कूल में निदेशक चंदन किशोर ने झंडोत्तोलन किया।
Wednesday, 23 January 2013
भाकपा की बैठक में राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा
बेलसंड। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी अंचल कमेटी की बैठक बुधवार को विजय कुमार बैठा की अध्यक्षता में पूर्वी मठ के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला पर्यवेक्षक केदार शर्मा ने वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। बाद में पार्टी नेता कैप्टन राम सेवक राय एवं किसान नेता बलिराम ठाकुर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । बैठक में 11 फरवरी को जनता के सवाल पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रांगण में धरना का निर्णय किया गया। मौके पर गणोश भंडारी, विनय मंडल, गोपाल झा, योगेन्द्र साह, राम सागर ठाकुर, सूर्य देव भगत व रामचन्द्र बैठा उपस्थित थे।
जदयू का सांगठनिक चुनाव पूर्ण
बेलसंड। प्रखंड में जदयू का पंचायत स्तरीय सांगठनिक चुनाव पूर्ण हो गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नागेन्द्र झा ने सभी पंचायतों में अध्यक्ष व डेलीगेट के निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया। निर्वाचन में डुमरा पंचायत से अरुण कुमार सिंह, नगर पंचायत बेलसंड से श्याम बाबू प्रसाद, पताही पंचायत से मोती साह, रूपौली पंचायत से वृजनंदन राय, जाफरपुर पंचायत से मो. जाहीर, लोहासी पंचायत से ब्रव0161ादेव राय, पंचनौर पंचायत से मो. सहरूद्दीन अंसारी, भंडारी पंचायत से लक्ष्मी पटेल, चंदौली पंचायत से मो. मेराज व कंसार पंचायत से इन्द्र नंदन झा अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
उधर परसौनी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के जद यू का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव प्रभारी राजेश कुमार व पर्यवेक्षक धीरेन्द्र पटेल द्वारा पंचायत पर्यवेक्षकों के देखरेख में संगठन का चुनाव कराया गया है। परसौनी मैलवार पंचायत के अध्यक्ष पद पर बैद्यनाथ ठाकुर व डेलीगेट पद पर संतोष साह व मुमताज हुसैन चूने गए है। परसौनी खिरोधर से अध्यक्ष प्रमोद पटेल, डेलीगेट शत्रुध्न झा व सैरूल हुसैन, कठोर पंचायत से अध्यक्ष विन्देश्वर राय, डेलीगेट रूपजी पांडेय व राम बालक राय, गिसारा से अध्यक्ष महेन्द्र साह, डेलीगेट विनय साह व मो. इस्लाम अंसारी, देमा से अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, डेलीगेट अमित कुमार सिंह व दीपक कुमार पासवान, मदनपुर से अध्यक्ष भोला साह, डेलीगेट रामानुज सिंह, सुमित्र देवी तथा परशुरामपुर पंचायत से राजेन्द्र दास अध्यक्ष व डेलीगेट सदस्य के रूप में हरि नारायण सिंह व शंकर राय को निर्वाचित घोषित किया गया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)


