Saturday, 30 March 2013

आखिर डीपीआर मकान का निकला टेंडर




चेयरमैन का सपना पूरा होने का एक और चरण बढ़ा
बेलसंड। बेलसंड के लोगों के लिए वह रूत आ ही गई। आखिरकार जवाहरलाल शहरी मलीन बस्ती योजना के तहत बनने वाले मकान का टेंडर आज बिडको कंपनी ने निकाल ही दिया।
इस योजना के तहत बेलसंड नगर पंचायत में १४८७ मकान बनाने की योजना है। इन मकानों का क्षेत्रफल ३०० से ३२० स्कावयर फूट होगा।  इस मकान में दो बेडरूम सहित गैलरी,सीढ़ी होगा। बालकनी बनाने वाले इसमें थोड़ा बहुत अपने जगह के हिसाब से बनवा सकते हैं। काफी समय पहले केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दिया था लेकिन राज्य सरकार के ढीले रवैये के कारण इसमें देरी हो रही थी। लेकिन आखिरकार वह समय आ ही गया। कुछ ही दिन में इस योजना के तहत कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
बेलसंड के चेयरमैन ने पांच साल पहले इस योजना के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करके इस योजना को स्वीकृत कराने के लिए जोर लगाया था। उनके इस अथक प्रयास से इस योजना का टेंडर निकल गया। चेयरमैन चुनाव के समय उन्होंने लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही काम प्रारंभ करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा। इस संबंध में बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब उनसे पूछा तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के समय ही बेलसंड नगर पंचायत के लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही बेलसंड को स्वर्ग बना दूंगा। आज वह घड़ी आ गई। आज सुबह हिन्दुस्तान पढ़ रहा तो टेंडर देखकर मन खुश हो गया। उन्होंने कहा कि मैं जब वोट मांगने लोगों के पास जाता था तो लोग मुझे अन्य नेताओं जैसा मान रहे थे लेकिन ज्यादातर लोगों को मेरी बात में सच्चाई लगी और १३ सीटों में से ११ सीटों पर मेरे प्रत्याशियों की जीत हुई। इस जीत के मायने मेरे चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुनाव जीतना था। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैंने घोषण की थी कि बेलसंड को स्वर्ग बना कर ही दम लूंगा। इसी चरण में मैंने बेलसंड के सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। आज पूरा बेलसंड स्वर्ग सा चमक रहा है। कहीं भी आपको गंदगी नहीं दिखाई पड़ेगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सब कुछ स्वर्ग जैसा ही होगा। इस टेंडर के निकलने के बाद हर तरफ चेयरमैन की जयजयकार हो रही है। वहीं कुछ विरोधी इसे अपनी हार के रूप में देख रहे है। विपक्षियों में प्रदेश के कई धाकड़ नेता भी है। लेकिन नगर पंचायत के चेयरमैन को इस सब से क्या लेना देना। लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। समर्थकों में जीत की खुशी का आलम है।
इस प्रोजेक्ट के बारे में बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब वार्ड नं. ३ के निवासी रामबाबू प्रसाद से की तो उन्होंने कहा कि नागेंद्र बाबा से यहीं उम्मीद थी। रामबाबू प्रसाद ने कहा कि आज बेलसंड इस प्रोजेक्ट पर नजरें गड़ाए बैठा था। लोगों का सपना पूरा होने को है। बधाई हो नागेंद्र बाबा।
बेलसंड नगर पंचायत वार्ड नं.७ के मो. सलीम का कहना है कि आपके माध्यम से हमे इसके बारे में पता चला। यह तो होना ही था। बेलसंड का चेयरमैन प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अधिक ईमानदार है। उनमें जाति-पाती का थोड़ा भी असर नहीं है। वे विचारों से ब्राम्ह्ण है। धन्यवाद चेयरमैन साहब।
वहीं वार्ड  नं. ९ व चेयरमैन के क्षेत्र के निवासी गोरख पासवान ने कहा कि पंडिजी को सब हल्का में ले रहलई ह। बाबा कमाल कर दिलई। जुग-जुग जीयू ये बेलसंड के बाबू।
 बेलसंड नगर पंचायत वार्ड न.१३ के लालबाबू कुशवाहा ने कहा कि बाबा में असीम ऊर्जा है। हमलोग जवान होकर भी ऐसी ऊर्जा नहंी दिखा सकते है। लेकिन नाग्रेंद्र बाबा में असीम ऊर्जा है। उन्होंने विपक्षियों को चारो खाने चित कर दिया है। अब आसमां हमारा है।
वार्ड न. १ के निवासी महेश झा ने कहा कि यह बेलसंड का सौभाग्य है कि उन्होंने नागेंद्र झा जैसा चेयरमैन पाया। कुछ लोग कहते थे कि यह सिर्फ चुनावी शिगूफा है। लेकिन मेरा मन कहता था कि नागेंद्र झा साधारण व्यक्तित्व का मालिक नहीं है। वह जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर देते हैं। वहीं ऊर्जा काम आई और आज यह प्रोजेक्ट का टेंडर निकल आया।
वार्ड न. २ के निवासी रमई पासवान ने कहा कि बबा ने सब कुछ पूरा देहली। अब घर बने के इंतजार हये। बबा के बच्चा सब के मन से आशिर्वाद।

Thursday, 28 March 2013

राय के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज

बेलसंड। राजकीय बुनियादी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी ने विद्यालय के सेवा निवृत प्रधानाध्यापक राम प्रवेश राय के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। श्री राय पर जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) व कोषागार पदाधिकारी के मिली भगत से सेवानिवृत होने के बाद कोषागार से दस लाख 34 हजार पचपन रुपये की निकासी करने का आरोप है ।श्री राय 31 अक्टूबर 2012 को सेवा निवृत हो गए। प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने विपत्र संख्या 13/12-13 द्वारा 24 दिसम्बर को तीन लाख 96 हजार 9 सौ 60 रुपये, 8 जनवरी 13 को विपत्र संख्या 15/12-13 द्वारा 6 हजार चार सौ 52 रुपये एवं विपत्र संख्या 16/12-13 द्वारा 9 जनवरी 13 को चार लाख छह सौ 22 रुपये की निकासी कर ली। इसके बाद उन्होंने 8 मार्च 13 को आवेदक को अधूरा प्रभार सौंपा है।

Monday, 25 March 2013

महिला की जान को खतरा


 बेलसंड। थाना के भंडारी टोले जय नगर में घर में घुसकर महिला की बेरहहमी से की गई पिटाई व गल्ले में रस्सी बांध कर हत्या के प्रयास से बच निकली महिला के जान पर खतरा उत्पन्न हो गया है। हत्या करने में विफल रहे आरोपी सदर अस्पताल में इलाजरत महिला को जान से मारने का प्रयास किया। वार्ड में भर्ती मरीजों के चिलाने व सिक्योटी गार्ड की तत्परता से आरोपी को खदेड़कर भगाया गया।
जाते-जाते आरोपी ने किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं रहने देने की चुनौती तक दे डाली। घायल महिला जनक कुमारी देवी ने बताया कि वह एक हत्या समेत कई संगीन मामलों के भी आरोपी है। वह किसी भी समय हमारी हत्या कर सकता है।

Sunday, 24 March 2013

वैष्णो देवी के यात्रा से लौटे बेलसंड चेयमैन



कहते हैं पहाड़ों वाली माता वैष्णो देवी सबकी मुरादें पूरी करती हैं। उसके दरबार में जो कोई सच्चे दिल से जाता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है। ऐसा ही सच्चा दरबार है माता वैष्णो देवी का। माता का बुलावा आने पर भक्त किसी न किसी बहाने से उसके दरबार पहुँच जाता है। हसीन वादियों में त्रिकूट पर्वत पर गुफा में विराजित माता वैष्णो देवी का स्थान हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहाँ दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए आते हैं। ये उक्त बातें माता वैष्णो देवी की यात्रा से आज बेलसंड लौटे नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र झा ने मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि माता दरबार में वे बेलसंड के लिए शांति,सद्भाव, विकास का आशीर्वाद मांगने गया था। माता उनकी मुरादें जरूर पूरी करेंगी। उन्होंने कहा कि माता के दरबार में आजतक कोई खाली हाथ नहीं आया है। मेरी भी मुरादें माता रानी पूरा करेंगी। अपने यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि माँ वैष्णो देवी की यात्रा का पहला पड़ाव जम्मू है। जम्मू तक आप बस से यात्रा के बाद हमलोग कटरा पहुंचे। वहां से
मां वैष्णो देवी यात्रा की शुरुआत होती है। अधिकांश यात्री यहां विश्राम करके अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं। माँ के दर्शन के लिए रातभर यात्रियों की चढ़ाई का सिलसिला चलता रहता है। कटरा से ही माता के दर्शन के लिए नि:शुल्क 'यात्रा पर्चीÓ मिलती है।
यह पर्ची लेने के बाद ही हमलोगों ने माँ वैष्णो के दरबार तक की चढ़ाई की शुरुआत की। यह पर्ची लेने के तीन घंटे बाद चढ़ाई के पहले 'बाण गंगाÓ चैक पॉइंट पर इंट्री करानी पड़ती है और वहां सामान की चैकिंग कराने के बाद ही आप चढ़ाई प्रारंभ कर सकते हैं। यदि आप यात्रा पर्ची लेने के 6 घंटे तक चैक पोस्ट पर इंट्री नहीं कराते हैं तो आपकी यात्रा पर्ची रद्द हो जाती है। अत: यात्रा प्रारंभ करते वक्त ही यात्रा पर्ची लेना सुविधाजनक होता है।
पूरी यात्रा में स्थान-स्थान पर जलपान व भोजन की व्यवस्था है। कटरा, भवन व भवन तक की चढ़ाई के अनेक स्थानों पर 'क्लॉक रूमÓ की सुविधा भी उपलब्ध है, जिनमें निर्धारित शुल्क पर अपना सामान रखकर यात्री आसानी से चढ़ाई कर सकते हैं। कटरा समुद्रतल से 2500 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। दर्शन के बाद बेलसंड लौटने पर चेयरमैन काफी प्रसन्न दिख रहे थे। उनके साथ श्याम सहनी,प्यारे,श्याम सहनी,गुड्डू सहनी,दीपक,अभय,मोनू आदि थे। उनलोगों ने बताया कि यात्रा काफी रोमांचक था। मां के दर्शन के बाद सब कुछ अच्छा ही होगा।

Friday, 22 March 2013

हार्डकोर नक्सली राजमंगल धराया 35

रुन्नीसैदपुर: स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने रुन्नीसैदपुर थाने के बलुआ गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली राज मंगल सहनी को धर दबोचा। उससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। राजमंगल के खिलाफ कोआही ओपी पर हमला, होमगार्ड जवानों को बंधक बनाने व पुलिस जीप फूंकने समेत दर्जनभर मामले रुन्नीसैदपुर थाने में दर्ज हैं। पुलिस को पिछले ढाई साल से उसकी तलाश थी। छापेमारी में रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष विशाल आनंद, अनि सुधीर कुमार, सुमन मिश्र व शिवेन्द्र पासवान के अलावा सीआरपीएफ जवान सक्रिय रहे। बता दें कि दो दिवसीय बंदी के अंतिम दिन 7 मई 2010 को नक्सलियों ने रुन्नीसैदपुर के कोआही पुलिस शिविर पर हमला किया था। इस दौरान होमगार्ड जवान को बंधक बनाकर शिविर के आगे खड़ी पुलिस जीप को फूंक दिया था। एनएच 77 पर भी सैकड़ों राउंड फायरिंग की थी और आने-जाने वाले ट्रकों व मोटरसाइकिलों को जला दिया था। 4 अक्टूबर 2012

Monday, 18 March 2013

बैठक में अभियान की सफलता पर चर्चा


बेलसंड: आगामी सात अप्रैल से आयोजित पांच दिवसीय पोलियो अभियान की सफलता के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभाकक्ष में टास्क फोर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. केसी मिश्र ने की। बैठक में बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दलकर्मी के रूप में आंगनबाड़ी सेविकाओं को रखने का निर्देश दिया।

Sunday, 17 March 2013

बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी

बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी है। बेलसंड के नाम से न्यूज पोर्टल की शुरूआत हो गई है। बस इंतजार कीजिए कुछ ही दिनों में आपके पास नए न्यूज पोर्टल पर समाचारों का आदान-प्रदान करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। बेलसंड के समस्त वासियों को होली के सुअवसर पर http://www.belsand.com/ बेलसंड डाट कॉम पर न्यूज का प्रशासन शुरू हो जाएगा। समस्त बेलसंड वासी इस मुहिम से जुड़े समाचारों का आदान प्रदान करें। आप भी रिपोर्टर है। घर बैठे रिपोर्टिंग करिए।
Email ID  : jhaledar@gmail.com