Friday, 3 May 2013

बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी



बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी है। बेलसंड के नाम से न्यूज पोर्टल की शुरूआत हो गई है। बस इंतजार कीजिए कुछ ही दिनों में आपके पास नए न्यूज पोर्टल पर समाचारों का आदान-प्रदान करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। बेलसंड के समस्त वासियों को होली के सुअवसर पर http://www.belsand.com/ बेलसंड डाट कॉम पर न्यूज का प्रशासन शुरू हो जाएगा। समस्त बेलसंड वासी इस मुहिम से जुड़े समाचारों का आदान प्रदान करें। आप भी रिपोर्टर है। घर बैठे रिपोर्टिंग करिए।
Email ID  : jhaledar@gmail.com

सीएम के स्वागत को सजा नगर



बेलसंड : जगतजननी सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले का बेलसंड अनुमंडल सीएम की अगुवानी को उत्साहित है। आज अनुमंडलवासियों को मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर सौगात देंगे। मुख्यमंत्री सभा स्थल यानि जगन्नाथ महाविद्यालय के कैंपस में मंच निर्माण के साथ सुरक्षा की दृष्टिकोण से बांस बल्ला लगाकर बैरिकेंटिंग की गई है। मैदान के चारों ओर विधायिका समेत पार्टी के वरीय नेताओं की होर्डिंग भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए १५५ तोरण द्वार बनाए गए है। मुख्यमंत्री पमरा चौक से बेलसंड तक चारों तरफ से तोरण द्वार से होकर अनुमंडल पहुंचेंगे। सभा स्थल के मंच को फूलों से सजाया गया है। स्थानीय विधायक सुनीता सिंह व जदयू नेता राणा रणधीर सिंह चौहान तैयारी की मानिटरिंग कर रहे है। बुधवार को डीएम प्रतिमा एस वर्मा ने भी स्थल का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उप विकास आयुक्त व अपर समाहर्ता भी प्रतिदिन स्थल का दौरा कर निर्माण कार्य का जायजा ले रहे है। बेलसंड चेयरमैन नागेंद्र झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेलसंड आगमन की खबर से अनुमंडलवासी काफी उत्साहित और खुशी से झूम रहे हैं। इसके पीछे और कुछ नहीं मुख्यमंत्री से लोगों की काफी अपेक्षाएं भी है। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान माडऱ घाट के निकट ध्वस्त पुल का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि दयानगर,रामनगर को विभाजित करने वाली मनुषमारा नदी में स्क्रू पाइल पुल, बेलसंड में पावर सब स्टेशन, अनुमंडल कार्यालय का भवन, पशुपालन विभाग का कार्यालय सह अस्पताल, किसान भवन, अत्याधुनिक थाना भवन समेत दर्जनों पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। इन कार्यों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि विकास पुरुष की बनी है। इस कारण यहां के लोगों की उम्मीदें परवान पर चढ़ी है। चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने इसमें काफी मदद की। सभी को मुख्यमंत्री से प्यार है। लोग विकास पुरुष की झलक पाना चाहते हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिये गए हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भारी संख्या में पुलिस बल के पदाधिकारियों व जवानों के अलावा लाठी बल की भी तैनाती की गई है। इसको देखते हुए सुरक्षा की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया गया। जिलाधिकारी ने अपने स्तर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

Tuesday, 23 April 2013

बैठक में योजना की समीक्षा



20-Apr-2013 बेलसंड : बेलसंड प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यगति तीव्र करने, रोजगार सृजन दिवस में वृद्धि करने, प्रत्येक पंचायतों में दस-दस नये पोखर की खुदाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा गया। मौके पर प्रभारी कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश कुमार, सभी रोजगार सेवक व मुखिया मौजूद थे।

शिक्षकों ने बनाया विधान पार्षद को बंधक

बेलसंड : सीतामढ़ी के एमपी हाईस्कूल मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे विधान पार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह और देवेश चंद्र ठाकुर को शिक्षकों ने बंधक बनाकर बवाल काटा। शिक्षक विधान पार्षद के विरुद्ध नारेबाजी कर मूल्यांकन केंद्र से वापस लौटने की जिद पर अड़े रहें। स्थिति अनियंत्रित होते देखकर केंद्रा धीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। वरीय शिक्षकों के आग्रह पर आक्रोशित लोग कुछ देर शांत हुए और मौका मिलते ही विधान पार्षद मूल्यांकन केंद्र से खिसकना ही मुनासिब समझा। शिक्षकों का कहना था कि जब विधान पार्षद शिक्षकों की आवाज नहीं बन सकते, तो इन्हें क्या अधिकार है अपने पद पर बने रहने का। बताया गया है कि विधान पार्षद नरेंद प्रसाद सिंह मूल्यांकन केंद्र पर इस उदे्श्य से पहुंचे थे कि उनके द्वारा शिक्षकों के हित में विधान परिषद में उठाए गए सवाल से उन्हें रूबरू कराएंगे। लेकिन यहां सब कुछ उल्टा हो गया। जैसे ही विधान पार्षद मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे, शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारी व नियोजित शिक्षकों का आक्रोश बढ़ गय। शिक्षकों का कहना था कि आंदोलन के दौरान के दौरान उनपर लाठियां बरसायी गयी, मैट्रिक परीक्षा का बहिष्कार कार्यक्रम को रुकवा गया, लेकिन सरकार से वार्ता को कोई पहल नहीं की गई, जब चुनाव का समय नजदीक है, तो विधान परिषद में उठाए गए सवाल को मोहर बनाकर झूठी वाहवाही बटोरने पहुंचे गए।

नगराध्यक्ष ने खोली डूडा की पोल



बेलसंड : बेलसंड में डूडा के तहत बन रहे एक सड़क निर्माण से नगर पंचायत अध्यक्ष ने पर्दा उठाया तो पूरे नगर पंचायत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सुशासन में विकास की रफ्तार बेलगाम हो गई। अधिकारियों में झूठी वाहवाही लूटने की होड़ लगी है। बेलसंड नगर पंचायत क्षेत्र में बन रही तीन सड़कों के निर्माण की कहानी विकास की रफ्तार की पोल खोल रही है। पंचायत क्षेत्र में तीन सड़कें निर्माणाधीन है। काम के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति की गई है, लेकिन निर्माण एजेंसी ने करीब छह माह पहले की तिथि में नगर विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेम कुमार से निर्माणाधीन सड़कों का उद्घाटन भी करा दिया है। उद्घाटन पट्टï पर प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा, क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र झा, वार्ड सदस्य शैल देवी की उपस्थिति दर्ज करा दी गई है। उद्घाटन तिथि ५ नवंबर २०१२ पट्ट पर अंकित है। गत १८ अप्रैल को जैसे ही निर्माण स्थल पर उद्घाटन का शिलापट्ट लगा पूरे क्षेत्र में विकास की इस बेलगाम रफ्तार की ïïचर्चा का बाजार गर्म हो गया। शिलापट्ट पर सड़क निर्माण में मिट्टïी भराई, सोलिंग, पीसीसी के साथ ही नाला निर्माण को भी पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि जमीनी हकीकत में केवल मिट्टी भराई व सोलिंग कार्य ही हुआ हैïï। शिलापट्टï के लगने के बाद नागेंद्र झा ने डूडा के अभियंता से बात की गई तो वे झेंप गए। डूडा अभियंता ने अपनी गलती नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने स्वीकारी और आगे से ऐसी गलती नहीं करने की दुहाई दी। गौरतलब है कि बेलसंड नगर पंचायत के वार्ड २ में केना मिस्त्री के घर से विश्वनाथ राय के घर तक, जगदीश राय के घर से रामाशंकर राय के घर तक तथा चैत साह के घर से जफरूल शाफी के घर तक होना है। इस संबंध में बेलसंड डॉट कॉम से नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि डूडा के तहत जो भी कार्य हो रहे हैं, उसमें अनियमितता ज्यादा है। स्थानीय एजेंसी से कार्य करवाना सही रहेगा।

१०० बेड का होगा बेलसंड अस्पताल



बेलसंड : बेलसंड अस्पताल में 100 शय्या के नए अस्पताल का निर्माण होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। सूत्रों की मानें तो ४ मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस १०० बेडों वाले अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। पूरे बेलसंड नगर पंचायत की आबादी २५००० है लेकिन स्वास्थ्य के नाम पर सिर्फ एक छोटा सा अस्पताल। लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य उपकरण भी मरीजों के ईलाज के लिए कम हैं। काफी दिनों से बेलसंड के विधायक सुनीता सिंह एवं बेलसंड नगर पंचायत के चेयरमैन नागेंद्र झा इसके लिए प्रयासरत थे। गौरतलब है कि जब से राज्य में नीतीश कुमार की सरकार बनी है तब से पूरे बिहार की तरह बेलसंड के अस्पताल में भी २४ घंटे बिजली की व्यवस्था है। एंबुलेंस की भी बेहतर सुविधा है। लेकिन आबादी के हिसाब से बेलसंड अस्पताल बहुत छोटा है। डाक्टरों से लेकर नर्सिंग, पैथोलॉजी विभाग, एक्सरे विभाग की कमी से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में संसाधनों के अभाव में लोग जिले के प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेते हैं। इस संबंध में बेलसंड चेयरमैन का कहना है कि बेलसंड अस्पताल का विस्तारीकरण बहुत जरूरी है। विधायक सुनीता सिंह के प्रयास से बेलसंड अस्पताल के दिन बहुरेंगे। उन्होंने बताया कि बेलसंड में एक बड़े अस्पताल की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही है। विधायक के प्रयास से बेलसंड में १०० बेडों का अस्पताल मरीजों के मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा सौगात है। बेलसंड नगर पंचायत के चेयरमैन होने के नाते विधायक के प्रयास से हो रहे इस विस्तारीकरण का मैं स्वागत करता हूं। हमारी बेलसंड की जनता भी मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत करेगी। वहीं इस संबंध में विधायक के प्रतिनिधि एवं जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता राणा रंधीर सिंह चौहान का कहना है कि मेरा सपना पूरा होने वाला है। बेलसंड की गरीब जनता को मैंने मजबूरन प्राइवेट अस्पताल में जाते देख और लुटते देख मेरा मन हर समय कचोटता था लेकिन विधायक के प्रयास से अब बेलसंड में १०० बेड का अस्पताल होगा। लोगों को सीतामढ़ी,पटना दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

Friday, 19 April 2013

नीतीश राजधर्म भूले



बेलसंड : समाहरणालय मैदान में गुरुवार को राजद की जन जागरण सभा में सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा 15 मई को प्रस्तावित परिवर्तन रैली नहीं रैला है, जो नीतीश सरकार की चूलें हिला देंगी। नीतीश राजधर्म भूल गए हैं। कहा कि नीतीश ने शिवहर होकर रेलमार्ग, जनकपुर से अयोध्या को जोडऩे के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ को पूरा नहीं किया। बागमती की धारा को जीवन दायिनी करार दिया। उन्होंने जोर कहा कि मदिरालय नहीं पुस्तकालय चाहिए, शराब नहीं किताब चाहिए। 15 मई को नीतीश का तख्त एवं ताज दोनों ही हिल जाएगा। राज प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्व ने परिवर्तन रैली में सहभागिता के लिए 14 मई को ही पटना पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी सेतु को नीतीश ने खोदबा दिया है, इसलिए एक दिन पूर्व आना जरूरी है। राज्य में द्वेष फैलाकर राजनीति की जा रही है। कहा उठ जाग मुसाफिर भोर भई अब रैन कहां जो सोवत है। पूर्व मंत्री रघुनाथ झा ने कहा कि लालू प्रसाद का शिवहर जिला ऋणी है। 15 मई को पटना में शिवहर की सशक्त भागीदारी होगी। वहीं से नीतीश सरकार की उलटी गिनती शुरू होगी। पूर्व सांसद अनवारुल ने कहा कि रैली लालू प्रसाद की नहींए बिहार की जनता है। पूर्व मंत्री सीताराम सिंह ने कहा कि परिवर्तन रैली का न्योता देने आए हैं। है। भीड़ देखकर पता चलता है कि लोग परिवर्तन चाहते है। राजद नेता अंगेश कुमार सिंह अंगराज ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में शिवहर की खास भागीदारी होगी। सभा को शिव शंकर यादव, उमा शंकर जायसवाल, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, सूर्यदेव राय, बबलू गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, राजेश सिंह, नूर आलम, नवीन कुमार सिंह, बजरंगी ठाकुर, रवि रंजन यादव, जय नंदन यादव, खुश नंदन यादव आदि ने संबोधित किया। बीच-बीच में नाच गान ठुमके का भी दौर चला। भव्य तैयारियां दिखीं परिवर्तन रैली को लेकर आम जनता को जगाने के बहाने करीब दो साल के अंतराल पर लालू यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद) के शिवहर आगमन को लेकर भव्य तैयारियां दिखी। वहीं नेताओं की संख्या भी अधिक थी जिन्हें मंच पर जगह देना मुश्किल प्रतीत हो रहा था। मंच पर बैठने को लेकर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। बैठने को लेकर नोक झोंक भी हुई जो राजद सुप्रीमो के आने पर ठीक हुई। विशाल माला पहनाकर किया स्वागत मंच पर पहुंचते ही राजद सुप्रीमो ने पहले मंच पर चहलकदमी की और एक कुशल प्रबंधक के रूप में आवश्यक दिशा निर्देश देकर कुर्सियां व्यवस्थित कराई जिसके बाद उनका विशाल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नाच एवं गाने का भी लुत्फ उठाया ढाका से आये कलाकार इमाम भारती ने अपने अनोखे अंदाज में लालू-राबड़ी जल्दी से आजा तुझे शिवहर ने बुलाया है। गाकर समां बांध दिया और साथ में नाच के कलाकार के ठुमके ने और चार चांद लगा दिया जिसे देख दर्शक हंसते रहे और लालू प्रसाद भी मुस्कुराते रहे। लगी कतार, लगा जाम न्यायालय परिसर की बाउंड्री एवं छत पर भी लोग बैठे देखे गये। धूप के बावजूद संख्या अच्छी थी। उधर सड़क पर गाडिय़ों की कतार एवं बाइकों की ठेलमठेल ने यातायात को बाधित कर दिया। देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को मंच पर पूर्व सांसद अनवारूल हक द्वारा हरे रंग का पाग एवं तलवार भेंट स्वरूप दिया गया। वहीं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बीच बीच में समर्थकों का नारा गूंजता रहा। जिला प्रवेश द्वार पर हुई अगवानी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राजद नेताओं के काफिले ने जिले के प्रवेश द्वारा शिवहर-मुजफ्फरपुर पथ पर नरवारा में अगवानी की। सैकड़ों बाइक सवार एवं चार चक्का सवार राजद नेता पहुंचे थे। वहीं प्रशासन की स्कॉर्ट गाड़ी भी थी। वहां से सुप्रीमो राजद नेता अंगेश कुमार सिंह अंगराज के घर जगदीशपुर कोठियां गये जहां भोजन का इंतजाम किया गया था। तत्पश्चात उनका काफिला शिवहर पहुंचा। लौटा लालू का चला जादू क्या? लालू प्रसाद यादव का पुराना जादू वापस आ रहा है। शिवहर समाहरणालय परिसर गुरुवार को खचाखच भड़ा हुआ था। उपस्थित जनसमूह कड़ी धूप के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री के भाषण को पूरे जोश के साथ सुना। दोपहर दो बजे से ही भारी भीड़ समाहरणालय परिसर में उमडऩी शुरू हो गई थी। जो चार बजे तक पूरा भड़ गई। कहीं भी तिल रखने की जगह नहीं बची थी। पूर्व मुख्यमंत्री जैसे ही सभास्थल पर पहुंचे तालियों की गडग़ड़ाहट व जयकारों से पूरा परिसर गूंज गया। लालू प्रसाद यादव पहुंचे तो वहीं अंदाज, वहीं शैली। बोले-पहले माइक ठीक करो जी। ऐतना काहे माइल लगा दिया है कुछ कम कर फिर साथ लाये गायक के खजरी पर गीत शुरू करने का निर्देश दिया। पास ही बांस पर नृत्य कर रहे कलाकार को मंच पर बुला नाचने का निर्देश दिया। कलाकार ने 15 मई को पटना आने संबंधी गाने गा कर उपस्थित जन समूह को पटना आने का न्योता दिया।