Thursday, 5 December 2013

प्रोजेक्ट को लेकर जनता ने जताई खुशी

बेलसंड के लोगों के लिए वह रूत आ ही गई। आखिरकार जवाहरलाल शहरी मलीन बस्ती योजना के तहत बनने वाले मकान को हरी झंडी मिल गई है। इस योजना के तहत बेलसंड नगर पंचायत में 1487 मकान बनाने की योजना है। इन मकानों का क्षेत्रफल 300 से 320 स्कावयर फूट होगा। इस मकान में दो बेडरूम सहित गैलरी, सीढ़ी होगा। बालकनी बनाने वाले इसमें थोड़ा बहुत अपने जगह के हिसाब से बनवा सकते हैं। काफी समय पहले केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दिया था लेकिन राज्य सरकार के ढीले रवैये के कारण इसमें देरी हो रही थी। लेकिन आखिरकार वह समय आ ही गया। बेलसंड के चेयरमैन ने पांच साल पहले इस योजना के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करके इस योजना को स्वीकृत कराने के लिए जोर लगाया था। उनके इस अथक प्रयास से इस योजना धरातल पर उतरा। चेयरमैन चुनाव के समय उन्होंने लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही काम प्रारंभ करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा।
 इस संबंध में बेलसंड डाट कॉम के संवाददाता ने जब उनसे पूछा तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के समय ही बेलसंड नगर पंचायत के लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही बेलसंड को स्वर्ग बना दूंगा। आज वह घड़ी आ गई। इस प्रोजेक्ट के बारे में बेलसंड डाट कॉम के संवाददाता ने जब वार्ड नं. 3 के निवासी रामबाबू प्रसाद से की तो उन्होंने कहा कि नागेंद्र बाबा से यहीं उम्मीद थी। रामबाबू प्रसाद ने कहा कि आज बेलसंड इस प्रोजेक्ट पर नजरें गड़ाए बैठा था। लोगों का सपना पूरा होने को है। बेलसंड नगर पंचायत वार्ड नं. 7 के मो. सलीम का कहना है कि आपके माध्यम से हमे इसके बारे में पता चला। यह तो होना ही था। बेलसंड का चेयरमैन ईमानदार छवि के हैं। उनमें जाति-पाती का थोड़ा भी असर नहीं है। वे विचारों से ब्राम्ö है। वहीं वार्ड नं. 9 व चेयरमैन के क्षेत्र के निवासी गोरख पासवान ने कहा कि पंडिजी को सब हल्का में ले रहलई ह। बाबा कमाल कर दिलई। जुग-जुग जीयू ये बेलसंड के बाबू। बेलसंड नगर पंचायत वार्ड न. 13 के लालबाबू कुशवाहा ने कहा कि बाबा में असीम ऊर्जा है। हमलोग जवान होकर भी ऐसी ऊर्जा नहंी दिखा सकते है। लेकिन नाग्रेंद्र बाबा में असीम ऊर्जा है। उन्होंने विपक्षियों को चारो खाने चित कर दिया है। वार्ड न. 1 के निवासी महेश झा ने कहा कि यह बेलसंड का सौभाग्य है कि उन्होंने नागेंद्र झा जैसा चेयरमैन पाया। कुछ लोग कहते थे कि यह सिर्फ चुनावी शिगूफा है। लेकिन मेरा मन कहता था कि नागेंद्र झा साधारण व्यक्तित्व का मालिक नहीं है। वह जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर देते हैं। वहीं ऊर्जा काम आई और आज यह प्रोजेक्ट का धरातल पर उतरने को तैयार है। वार्ड नं. 2 के निवासी रमई पासवान ने कहा कि बबा ने सब कुछ पूरा देहली। अब घर बने के इंतजार हये। बबा के बच्चा सब के मन से आशिर्वाद।

मकान बनाने को हरी झंडी

आइएचएसडीपी योजना अन्तर्गत नगर पंचायत बेलसंड के निर्धन 1487 परिवार के गृह निर्माण की शुरुआत 11 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पटना से ही रिमोट से करेंगे। मुशहर टोली में क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र झा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 की योजना इस वर्ष के अंत में धरातल पर दिखेगी।

 इसके तहत दो लाख तिरपन हजार की लागत से भवन का निर्माण कराया जाना है। बस्ती में आधारभूत संरचना के तहत पक्की सड़क, नाला व आठ सामुदायिक भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। योजना के कार्यान्वयन के लिए चयनित लाभुकों का बैंक में खाता खुलवाना है। इसके बाद कैम्प लगाकर प्रत्येक लाभुकों को प्रथम किस्त के रुप में पांच प्रतिशत, द्वितीय किस्त साढे बारह प्रतिशत, तृतीय किस्त में पच्चीस प्रतिशत, चौथी किस्त में चालीस प्रतिशत व शेष राशि भवन कार्य कराने के बाद रंग रोगन व लकड़ी कार्यो के लिए दिया जाना है। इस योजना के तहत निर्मित भवनों के विद्युतीकरण का कार्य नगर पंचायत, पेयजल की व्यवस्था पीएचईडी व शौचालय निर्माण एनजीओ के माध्यम से कराया जाएगा। समय पर भवन निर्माण पुरा करने वाले लाभुक को नगर पंचायत पुरस्कार स्वरुप अधिक राशि भवन निर्माण के लिए उपलब्ध कराएंगी। मुख्य पार्षद नागेन्द्र झा ने बताया कि इस योजना के तहत नगर पंचायत में महावीर स्थान के निकट, बेलसंड क्लब, पुस्तकालय, पूर्वी मठ के अलावा वार्ड 3, 4, 12 व 13 में 38-38 लाख की लागत से आठ सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। मुशहर टोला में आयोजित बैठक में विधायक प्रतिनिधि राणा रंधीर सिंह चौहान ने कहा कि इस योजना को स्वीकृत कराने से लेकर धरातल पर लाने में नागेंद्र झा का योगदान है। इस पर नागेंद्र झा ने कहा कि मैंने चेयरमैन का चुनाव ही इसी योजना को लेकर लड़ा था,जो आज पूरा हो गया। श्री झा ने कहा कि इस योजना की बलि के रुप में रामचंद्र सहनी शहीद हो गए। आज वे कापुी खुश होंगे। आखिर उनका सपना पूरा हो गया। श्री झा ने बताया कि बेलसंड की जनता ने मुझे शक्ति दी जिसके बदौलत आज यह योजना धरातल पर आ गई। मौके पर जदयू अध्यक्ष रामप्रवेश भगत, विनोद पासवान, श्याम सहनी, अशोक कुमार सिंह, महेश माझी, सुजीत कुमार सिंह, गुडडू सहनी, ललन कुमार, संजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह व गौरी शंकर झा आदि मौजूद थे।

Thursday, 5 September 2013

सीएम से कावर नाले की मांग

बेलसंड। सीतामढी नगर परिषद व नगर निकाय के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नगर परिषद व नगर पंचायतों की समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। पारित प्रस्ताव के आलोक में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नगर परिषद द्वारा लक्ष्मणा नदी की उड़ाही को आवंटन देने, नासी नाला के पुननिर्माण कराने, गुदरी बाजार को आधुनिक मार्केट बनाना आदि शामिल है।

बेलसंड नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र झा ने  कावर नाला निर्माण के लिए आवंटन की मांग की गयी। श्री झा ने मांग के बारे में कहा कि कावर नाला बनने से नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था सुदृढ होगी। लोगों को पानी की निकासी में कोई भी दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि छोटे निकायों में सफाईकर्मियों की कमी से सफाई व्यवस्था ठीक रखने में दिक्कत होती है क्योंकि उतनी कर्मचरियों की संख्या नहीं होती है। कावर नाला बन जाने से पानी की निकासी बेहतर ढंग से हो सकेगी। नगर पंचायत बैरगनिया द्वारा वाटर सिवरेज प्लांट व अल्प लागत शौचालय निर्माण के लिए आवंटन की मांग की।  नगर पंचायत डुमरा द्वारा कैलाशपुरी में जलमीनार व शवदाह गृह निर्माण के लिए आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की गयी। नगर पंचायत जनकपुररोड में मुक्तिधाम शवगृह, कावर नाला निर्माण, पीसीसी सड़क निर्माण के लिए आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की गयी। इस अवसर पर सुवंश राय, बेलसंड अध्यक्ष नागेंद्र झा के अलावा शिवकुमार प्रसाद, मो. वशीर अंसारी, धनंजय कुमार, रामनंदन मंडल, मनोज कुमार यादव मौजूद थे।

Wednesday, 12 June 2013

4 सफाईकर्मचारियों के भरोसे नगर

बेलसंड। कस्बे में सफाई कर्मियों की कमी के चलते बारिश के दिनों में सफाई व्यवस्था का सुदृढ रखने में दिक्कत होती है लेकिन राज्य सरकार के टालमटोल रवैये के कारण आबादी के हिसाब से सफाईकर्मियों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। मात्र चार सफाईकर्मचारियों के भरोसे नगर की सफाई व्यवस्था है। शहर की आबादी के हिसाब से कम-से-कम १५ कर्मचारियों की अतिआवश्यकता है। बेलसंड नगर पंचायत में १३ वार्ड हैं। इस संबंध में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेतहर रखने के लिए आबादी के अनुपात में सफाईकर्मचारियों की आवश्यकता है। मात्र ४ कर्मचारियों को किसी तरह शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ रखने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन ऐसा कब तक चलेगा? उन्होंने कहा कि नगर पंचायत एक छोटी निकाय होती है जिसमें आय का कोई ज्यादा साधन नही होता है। कम बजट में काम चलाना पड़ता है। मुख्य पार्षद ने बताया कि एक-एक दिन वार्डों को बांट दिया गया है। सफाईकर्मी शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे बिहार में बेलसंड से अच्छा कोई निकाय हो तो हमें भी बतायें। उन्होंने कहा कि शासन को इस कमी से अवगत करा दिया गया है। हम पार्षदगण भी इस संबंध में कोई उपाय सोच रहे हैं।

मुख्य पार्षद ने बांटा चेक

 बेलसंड। प्रखंड कार्यालय परिसर में पारिवारिक लाभ योजना के तहत नगर क्षेत्र के लाभार्थियों के बीच चेक का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र झा ने किया। चेक वितरण में क्षेत्र के २८ लाभार्थियों को चेक देते हुए सांत्वना दी गई। पारिवारिक योजना के तहत सभी लाभार्थियों को दस हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। इस चेक वितरण शिविर में लाभुको के बीच कुल ३ लाख २० हजार रुपया का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर नागेंद्र झा ने लाभुको से कहा कि इस राशि से परिवार को सबल बनाने का कार्य करें।

फिर से निकला जेनर्म का टेंडर


बेलसंड। बेलसंड के लोगों के लिए वह रूत आ ही गई। आखिरकार जवाहरलाल शहरी मलीन बस्ती योजना के तहत बनने वाले मकान का टेंडर आज बिडको कंपनी ने दुबारा निकाल ही दिया।
इस योजना के तहत बेलसंड नगर पंचायत में 1487 मकान बनाने की योजना है। इन मकानों का क्षेत्रफल 300 से 320 स्कावयर फूट होगा।  इस मकान में दो बेडरूम,बाथरुम,किचेन,बरामदा होगा। बालकनी बनाने वाले इसमें थोड़ा बहुत अपने जगह के हिसाब से बनवा सकते हैं। काफी समय पहले केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दिया था लेकिन राज्य सरकार के ढीले रवैये के कारण इसमें देरी हो रही थी। लगातार यह तीसरे बार इस योजना का टेंडर निकाला गया है। बेलसंड डाट काम के लगातार प्रयास करने से मजबूरन बुडको मैनेजमेंट ने इसका टेंडर नए रुप में निकाला।

बेलसंड के चेयरमैन ने पांच साल पहले इस योजना के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करके इस योजना को स्वीकृत कराने के लिए जोर लगाया था। उनके इस अथक प्रयास से इस योजना का टेंडर निकल गया। चेयरमैन चुनाव के समय उन्होंने लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही काम प्रारंभ करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा। इस संबंध में बेलसंड डाट काम और बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब उनसे पूछा तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के समय ही बेलसंड नगर पंचायत के लोगों से वादा किया था कि चेयरमैन बनते ही बेलसंड को स्वर्ग बना दूंगा। आज वह घड़ी आ गई। आज सुबह हिन्दुस्तान पढ़ रहा तो टेंडर देखकर मन खुश हो गया। उन्होंने कहा कि मैं जब वोट मांगने लोगों के पास जाता था तो लोग मुझे अन्य नेताओं जैसा मान रहे थे लेकिन ज्यादातर लोगों को मेरी बात में सच्चाई लगी और 13 सीटों में से 11 सीटों पर मेरे प्रत्याशियों की जीत हुई। इस जीत के मायने मेरे चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुनाव जीतना था। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैंने घोषण की थी कि बेलसंड को स्वर्ग बना कर ही दम लूंगा। इसी चरण में मैंने बेलसंड के सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। आज पूरा बेलसंड स्वर्ग सा चमक रहा है। कहीं भी आपको गंदगी नहीं दिखाई पड़ेगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सब कुछ स्वर्ग जैसा ही होगा। इस टेंडर के निकलने के बाद हर तरफ चेयरमैन की जयजयकार हो रही है। वहीं कुछ विरोधी इसे अपनी हार के रूप में देख रहे है। विपक्षियों में प्रदेश के कई धाकड़ नेता भी है। लेकिन नगर पंचायत के चेयरमैन को इस सब से क्या लेना देना। लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। समर्थकों में जीत की खुशी का आलम है।
इस प्रोजेक्ट के बारे में बेलसंड ब्लॉग के संवाददाता ने जब वार्ड नं. 3 के निवासी रामबाबू प्रसाद से की तो उन्होंने कहा कि नागेंद्र बाबा से यहीं उम्मीद थी। रामबाबू प्रसाद ने कहा कि आज बेलसंड इस प्रोजेक्ट पर नजरें गड़ाए बैठा था।
बेलसंड नगर पंचायत वार्ड नं. 7 के मो. कासिम का कहना है कि आपके माध्यम से हमे इसके बारे में पता चला। यह तो होना ही था। बेलसंड का चेयरमैन प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अधिक ईमानदार है। उनमें जाति-पाती का थोड़ा भी असर नहीं है। वे विचारों से ब्राम्ö है। धन्यवाद चेयरमैन साहब।
वहीं वार्ड  नं. 9 व चेयरमैन के क्षेत्र के निवासी सोभित पासवान ने कहा कि पंडिजी को सब हल्का में ले रहलई ह। बाबा कमाल कर दिलई। जुग-जुग जीयू ये बेलसंड के बाबू।
 बेलसंड नगर पंचायत वार्ड न. 13 के लालबाबू कुशवाहा ने कहा कि बाबा में असीम ऊर्जा है। हमलोग जवान होकर भी ऐसी ऊर्जा नहंी दिखा सकते है। लेकिन नाग्रेंद्र बाबा में असीम ऊर्जा है। उन्होंने विपक्षियों को चारो खाने चित कर दिया है। अब आसमां हमारा है।
वार्ड नण् 1 के निवासी महेश झा ने कहा कि यह बेलसंड का सौभाग्य है कि उन्होंने नागेंद्र झा जैसा चेयरमैन पाया। कुछ लोग कहते थे कि यह सिर्फ चुनावी शिगूफा है। लेकिन मेरा मन कहता था कि नागेंद्र झा साधारण व्यक्तित्व का मालिक नहीं है। वह जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर देते हैं। वहीं ऊर्जा काम आई और आज यह प्रोजेक्ट का टेंडर निकल आया।

Friday, 3 May 2013

बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी



बेलसंडवासियों के लिए खुशखबरी है। बेलसंड के नाम से न्यूज पोर्टल की शुरूआत हो गई है। बस इंतजार कीजिए कुछ ही दिनों में आपके पास नए न्यूज पोर्टल पर समाचारों का आदान-प्रदान करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। बेलसंड के समस्त वासियों को होली के सुअवसर पर http://www.belsand.com/ बेलसंड डाट कॉम पर न्यूज का प्रशासन शुरू हो जाएगा। समस्त बेलसंड वासी इस मुहिम से जुड़े समाचारों का आदान प्रदान करें। आप भी रिपोर्टर है। घर बैठे रिपोर्टिंग करिए।
Email ID  : jhaledar@gmail.com