Saturday 15 September 2012

न्याय यात्र में शामिल होने की अपील

बेलसंड। फ्रेंडस आफ आनंद मोहन द्वारा बेलसंड कोठी चौक पप आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सत्येन्द्र सिंह व संचालन डा. अमरनाथ ने किया। सभा को संबोधित करते दरभंगा नगर निगम की पार्षद रीता सिंह ने आनंद मोहन को निदरेष बताते उन्हें न्याय दिलाने के लिए 21 सितम्बर को आयोजित न्याय यात्र में लोगों को सम्मलित होने का आान किया। आनंद मोहन को सजा मिलने की खबर से आहत जार्ज फर्नाडिस ने उनके रिहाई के लिए जेल में धरना दिया था। आंनद मोहन की माता गीता देवी ने भी भावनात्मक ढंग से कहा कि उनका बेटा निदरेष है। उन्हें रिहाई कराने हेतु लोगों से एक दिन का समय मांग कर न्याय यात्र में शामिल होने का अपील की। मौके पर कुलानंद यादव अकेला, रीतेश रंजन, कुंवर अनवर फरीदी, राष्ट्रीय क्षेत्रीय मुस्लिम महासभा अध्यक्ष मुकेश भूषण, मनोज कुमार ठाकुर, राम बाबू यादव मौजूद थे।

बेलसंड से छतौनी 15 किलोमीटर सड़क मार्ग में सात पुलों की स्वीकृति

बेलसंड। बेलसंड-तरियानी छतौनी पथ में पुलों के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर लिया गया है। शीघ्र ही कार्यारंभ होनेवाला है। उक्त बातें बेलसंड विधायक प्रतिनिधि और जदयू के वरीय नेता राणा रणधीर सिंह चौहान ने परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बेलसंड से छतौनी 15 किलोमीटर सड़क मार्ग में सात पुलों की स्वीकृति मिल गई है। दूसरे किलोमीटर पर बसौल में 4 गुणा 21 मीटर आरसीसी पुल के लिए 8 करोड़ 51 लाख 46 हजारए 8वें किलोमीटर पर 2 गुणा 21 मी. आरसीसी पुल के लिए 4 करोड़ 33 लाख 84 हजार रुपये, 9वें किलोमीटर पर 2 गुणा 21 मीटर पुल के लिए 4 करोड़ 41 लाख 94 हजार, 11वें किलोमीटर पर औरा सरेह में विभिन्न स्थानों पर 2 गुणा 14 मी. का पुल 3 करोड़ 37 लाख 45 हजारए 4 गुणा 14 मीटर का पुल 4 करोड़ 91 लाख 76 हजार, 3 गुणा 21 मीटर का पुल 7 करोड़ 40 लाख 12 हजार, 2 गुणा 14 मीटर का आरसीसी पुल 3 करोड़ 33 लाख 24 हजार। यानी कुल 36 करोड़ 81 लाख रुपये की स्वीकृति हो गई है। नाबार्ड द्वारा स्वीकृत इस पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम करेगा। निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मारर पुल के पहुंच पथ के लिए 26 लाख 53 हजार 990 रुपये की स्वीकृति मिल गई है। निविदा संबंधी कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हुआ। बरसात बाद काम शुरू होगा। उक्त पुलों के बन जाने से तरियानी के लोगों के आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी। सीतामढ़ी जानेवालों को अब शिवहर आने की जरूरत नहीं रहेगी।
   बेलसंड नगर पंचायत के चेयमैन नागेंद्र झा ने इसके लिए राणा रंधीर सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बेलसंड के लिए लगातार स्थानीय विधायक सुनीता सिंह चौहान एवं जदयू के वरिष्ठ नेता राणा रंधीर सिंह चौहान कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि  बेलसंड विधानसभा की जनता अधिकार रैली को भरपूर सहयोग दें,क्योंकि यह हमारा कर्तव्य है। इस कर्तव्य से चूकना अपने अधिकार से चूकने के बराबर है।
अधिकार को जानती है जनता
बेलसंड विधायक सुनीता सिंह चौहान व वरीय जदयू नेता राणा रणधीर सिंह चौहान ने कहा कि तरियानी प्रखंड के लोग अपने अधिकार को अच्छी तरह से समझते हैं। बिहार को हक दिलाने के लिए अधिकार रैली में भाग लेने को वे पूरी तरह तैयार हैं।

निविदा की प्रक्रिया शुरू

बेलसंड। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा नगर पंचायत के प्रवेश कर की वसूली एवं सार्वजनिक शौचालय की बंदोबस्ती हेतु निविदा की प्रक्रिया शुरू की गई। निविदा के बाद गुड्डू सहनी को ३१ मार्च २०१३ तक के लिए प्रवेश कर की वसूली का अनुमति दिया गया। श्री सहनी ने अधिकत दो लाख ९० हजार पांच सौ रुपये की बोली लगाकर निविदा हासिल किया। शौचालय का निविदा मो. सत्तार ने दस हजार रुपये में प्राप्त किया।
 गौरतलब है कि पूर्व चेयरमैन के काल में कर वसूली का ठेका शंकर यादव के पास था। इसे पूर्व चेयरमैन के करीबी के तौर पर देखा जाता है। सूत्र बताते हैं कि विधानपरिषद सदस्य देवेश चंद्र के साथ साठ-गांठ कर पूर्व चेयरमैन ने सरकार से यह प्रस्ताव के लिए आदेश कराया था। लेकिन इसमें उनकी कोई नहीं चली गुड्डू सहनी ने इसपर कब्जा जमा लिया। इसे  विपक्षियों की हार के समान माना जा रहा है।

कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाने को समाहर्ता को पत्र

नगर पंचायत ने सर्वसम्मति से पास किया था प्रस्ताव
बेलसंड । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ नगर पंचायत के लोगों को दिलाने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह समाहर्ता को पत्र लिख कर मार्ग दर्शन की मांग की है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत में गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले परिवार इस योजना के लाभ से वंचित है। ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन परिवारों की भांति शहरी क्षेत्र के लोगों ने आवेदन दिया है। जिस का अब तक निष्पादन नहीं हो सका है। इस संबंध में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद(चेयरमैन) नागेन्द्र झा ने बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शहरी क्षेत्र के लोगों को भी योजना के लाभ दिलाने का अनुरोध किया था। लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकारीगण इस पर कोई ठोस कदम उठाने में कामयाब नहीं हो सकें। चेयरमैन के तरफ से लगातार हो रही मांगों को देखते हुए आखिरकार कार्यपालक पदाधिकारी ने जिला समाहर्ता को पत्र लिखकर मार्गदर्शन करने की मांग की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना रू. इस महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत बी0पी0एल0 परिवार को ऐसे बालिकाओं के जिनका जन्म नवम्बर 2007 के पश्चात हुआ है आर्थिक लाभ पहुचाने के उदेश्य से यु0टी0आई0 के माध्यम से लाभान्वित किया जाता हैए जिसके अनुसार 18 वर्ष की आयु पूरा होने के पश्चात एक मुस्त राशि सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। इन बालिकाओं के आवेदन पत्र उसके पोषक क्षेत्र के आंगनबाडी सेविकाओं के माध्यम से यु0टी0आई0 को भेजा जाता है। जहा से उन्हे बॉण्ड निर्गत होने के पश्चात पुन: ऑगनबाडी के द्वारा अंश दान के रूप में सरकार के द्वारा कुछ नहीं देना होता हैए बल्कि इस राशि को सरकार एवं यु0टी0आई0 के द्वारा अंश दान के रूप में भुगतान किया जाता है।

Saturday 8 September 2012

कंचन सुसाइड केस की जांच ने पकड़ी रफ्तार

12 घंटे तक आइजी अहोतकर ने की मामले की जांच

सीतामढ़ी। ‘कथ्य’ व ‘तथ्य’ की एक-एक कड़ी को जोड़ कंचन सुसाइड मामले का सत्य निकालने में शुक्रवार को भी जुटी रहीं आइजी शोभा अहोतकर। इस क्रम में आखिरकार निकली डुमरा थाना के निलंबित थानाध्यक्ष रामानंदन की बेपरवाह कार्यशैली की सच्चाई। रामानंदन अगर इस मामले के प्रति गंभीरता दिखाते तो निश्चित तौर पर कंचन की जान बच सकती थी। माना जा रहा है कि रामानंदन पर इसकी गाज गिर सकती है। सूत्रों पर यकीन करें तो रामानंदन की बर्खास्तगी भी हो सकती है। जांच में अब तक जो मामले सामने आए हैं उसमें डुमरा के निलंबित थानाध्यक्ष की लापरवाही उजागर हुई है। मामले को लेकर जो एफआइआर दर्ज की गई, उसमें सुसंगत धारा नहीं लगाए गए

सुरक्षा देना पुलिस का कर्तव्य : अहोतकर

सीतामढ़ी। पुलिस के प्रति ‘विश्वास’ खो देने से कंचन जैसी घटनाएं सामने आती है। पुलिस को ‘विश्वास’ को जगह देनी चाहिए। किसी की मां, बहन व बेटी हो, सुरक्षा देना पुलिस का कर्तव्य है। उक्त बातें आइजी रैंक की वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी शोभा अहोतकर ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एसपी कक्ष में मीडिया के साथ संक्षिप्त वार्ता में कहीं।
बहुचर्चित कंचन सुसाइड केस की जांच कर रहीं आइजी ने कहा कि हमने डुमरा थाना के रिकार्ड देखे है। डीआइजी, एसपी, तत्कालीन डीएसपी, अनुसंधानक दरोगा व थाने में तैनात अन्य पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। जिसमें कई नए पहलू सामने आए है। उन्होंने कहा कि जांच अभी और चलेगा। सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। बयान व तथ्य का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डुमरा थाने में दो मामले दर्ज है। दोनों मामले को बारीकी से देखा गया है। जिसमें वारदात क्यों हुआ? कैसे हुआ? क्या कार्रवाई हुई? क्या कार्रवाई नहीं हुई? नहीं हुई तो क्यों नहीं हुई? क्या होना चाहिए था? कब - कब क्या हुआ? लड़की के परिजनों द्वारा क्या सिक्युरिटी की मांग की गई थी? लड़की की जान किस वजह व किस परिस्थिति में गई। इन तमाम सवालों की पड़ताल की गई है और सच्चाई निकालने की भी कोशिश की गई है। कुछ तथ्य सामने भी आए है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारे डाक्यूमेंट्स लेने बाकी है। लड़की के अतीत से कुछ लेना-देना नहीं है। जांच का मकसद यह है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं कभी भी किसी के साथ नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही सामने आने की बाबत पूछे गए सवाल में सिर्फ इतना कहा कि मेरे इनक्वायरी डिटेल में आएगा। जांच रिपोर्ट निष्पक्ष होगी। उनकी यही कोशिश है कि कुछ भी नहीं छूटे। हमें सिर्फ इसी मामले की जांच करनी थी, लेकिन वह अपने रिपोर्ट में इसके अलावा कुछ और भी मंतव्य देंगी। उन्होंने माना कि जिले में महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि महिलाएं पुरुष अधिकारी के समक्ष अपने मन की बात नहीं रख सकती।

महिला आइजी करेंगी निष्पक्ष जांच : राजग

सीतामढ़ी। राजग जिला संचालन समिति की एक बैठक होटल आशीर्वाद के सभागार में जिला संयोजक सुफल झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कंनचबाला प्रकरण सहित जिले की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कंचनबाला प्रकरण में पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यालय आईजी शोभा अहोतरक की नियुक्ति के लिए बधाई दी। कहा कि कर्मठ व न्यायप्रिय महिला आईजी के नेतृत्व में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी राजनीतिक दलों, बुद्धिजीवियों, समाज सेवियों, छात्र युवाओं व मजदूर किसानों से अपील किया है कि वे जिले में शांति व्यवस्था व अमन चैन बनाये रखने के लिए पहल करें, जिससे मां जानकी की धरती से एक नया संदेश बिहार वासियों को मिले। मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद(चेयरमैन) नागेन्द्र झा, जद यू जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, सह संयोजक राज किशोर सिंह कुशवाहा, अरुण कुमार गोप, प्रो. उमेश चन्द्र झा, प्रो. अमर कुमार सिंह, रामजी मंडल, राम बाबू साह, सुरेन्द्र पटेल, भाजपा के संजीव चौधरी, डा. जीके झा, निर्मल कुमार व्याहुत, प्रो. वीरेन्द्र सिंह व दिनकर पंडित मौजूद थे।

अधिकार रैली को सफल बनाने को नागेंद्र झा के नेतृत्व में बैठक

बेलसंड। 22 सितम्बर को सीतामढ़ी में एवं 4 नवम्बर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित अधिकार रैली को सफल बनाने हेतु बेलसंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद(चेयरमैन) नागेन्द्र झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल से ही बिहार को उसके वाजिब हक से वंचित करने का सिलसिला आजादी के 65 वर्ष बीत जाने तक जारी है। ब्रिटिश शासन काल में साइमन कमीशन के समक्ष भी बिहार के पिछड़ेपन के संबंध में चर्चा करते हुए इसके विकास का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन इस प्रस्ताव पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। आजादी के बाद संविधान सभा में भी बिहार को वाजिब हक दिलाने की मांग रखी गई। इसके आलोक में संविधान निर्माताओं ने प्रस्ताव में पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान किया। लेकिन बिहार को यह दर्जा नहीं दिया गया। बेलसंड के चेयरमैन ने कहा कि बेलसंड भारत के पुराने शहरों में शुमार हुआ करता था, जिसका अंग्रेज के काल के किताबों में चर्चा है। लेकिन आज यह बेलसंड विकास की बाट जोह रहा है। इसी को लेकर मैंने प्रयास करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस रैली को सफल बनाने में जो भी बन पड़ेगा उसके लिए बेलसंड की जनता तैयार है। इस बार भी प्रदेश में राजग गठबंधन की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बेलसंड के विकास को प्रतिबद्ध है। वहीं बिहार प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राणा रंधीर सिंह चौहान ने गांधी मैदान की रैली के लिए पदयात्रा करने की जानकारी देते हुए इस अभियान में साथ देने वाले कार्यकर्ताओं को अपना नाम एवं मोबाइल नंबर जिला अध्यक्ष के पास जमा कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने बेलसंड के इतिहास पर प्रकाश डाला। मौके पर अधिकार रैली के प्रखंड प्रभारी अनिल कुमार सिंह चुम्मनए जिला अध्यक्ष मोहन कुमार सिंह, अरुण कुमार गोप, शंकर बैठाए राजेश चौधरी, पवन कुमारी, सुरेन्द्र पटेल, ठाकुर बच्चा सिंह, सत्येन्द्र कुशवाहा, परसौनी के संयोजक विनय कुमार, परसौनी प्रमुख रजनीकांत यादव, बेलसंड प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता, नसीम अंसारी, संगीता देवी, शीला देवी, श्री नारायण सिंह उपस्थित थे।