Saturday 8 September 2012

अधिकार रैली को सफल बनाने को नागेंद्र झा के नेतृत्व में बैठक

बेलसंड। 22 सितम्बर को सीतामढ़ी में एवं 4 नवम्बर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित अधिकार रैली को सफल बनाने हेतु बेलसंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद(चेयरमैन) नागेन्द्र झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल से ही बिहार को उसके वाजिब हक से वंचित करने का सिलसिला आजादी के 65 वर्ष बीत जाने तक जारी है। ब्रिटिश शासन काल में साइमन कमीशन के समक्ष भी बिहार के पिछड़ेपन के संबंध में चर्चा करते हुए इसके विकास का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन इस प्रस्ताव पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। आजादी के बाद संविधान सभा में भी बिहार को वाजिब हक दिलाने की मांग रखी गई। इसके आलोक में संविधान निर्माताओं ने प्रस्ताव में पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान किया। लेकिन बिहार को यह दर्जा नहीं दिया गया। बेलसंड के चेयरमैन ने कहा कि बेलसंड भारत के पुराने शहरों में शुमार हुआ करता था, जिसका अंग्रेज के काल के किताबों में चर्चा है। लेकिन आज यह बेलसंड विकास की बाट जोह रहा है। इसी को लेकर मैंने प्रयास करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस रैली को सफल बनाने में जो भी बन पड़ेगा उसके लिए बेलसंड की जनता तैयार है। इस बार भी प्रदेश में राजग गठबंधन की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बेलसंड के विकास को प्रतिबद्ध है। वहीं बिहार प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राणा रंधीर सिंह चौहान ने गांधी मैदान की रैली के लिए पदयात्रा करने की जानकारी देते हुए इस अभियान में साथ देने वाले कार्यकर्ताओं को अपना नाम एवं मोबाइल नंबर जिला अध्यक्ष के पास जमा कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने बेलसंड के इतिहास पर प्रकाश डाला। मौके पर अधिकार रैली के प्रखंड प्रभारी अनिल कुमार सिंह चुम्मनए जिला अध्यक्ष मोहन कुमार सिंह, अरुण कुमार गोप, शंकर बैठाए राजेश चौधरी, पवन कुमारी, सुरेन्द्र पटेल, ठाकुर बच्चा सिंह, सत्येन्द्र कुशवाहा, परसौनी के संयोजक विनय कुमार, परसौनी प्रमुख रजनीकांत यादव, बेलसंड प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता, नसीम अंसारी, संगीता देवी, शीला देवी, श्री नारायण सिंह उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment