Thursday 30 August 2012

व्यापार मंडल का चुनाव आज, तैयारी पूरी

बेलसंड । शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर डीएम अश्विनी दत्तात्रेय ठकरे व एसपी विवेक कुमार ने संयुक्त रुप से दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। मतदान जिले के 12 प्रखंडों में सुबह 7 बजे से अपराह्न् 2 बजे तक किया जाएगा। डुमरा प्रखंड में दंडाधिकारी के रुप में डीपीओ सतीश चंद्र श्रीवास्तव को, बेलसंड प्रखंड में दंडाधिकारी के रुप में बचत पदाधिकारी प्रदीप कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी नितेश कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैरगनिया में जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार के साथ वरुण कुमार तिवारी, नानपुर में मत्स्य पदाधिकारी शंभू प्रसाद नायक के साथ लाल बाबू प्रसाद, परिहार में कपिलेश्वर पासवान के साथ अजीत कुमार सिंह को, पुपरी में शिवशंकर सिंह के साथ फुल देव चौधरी, रीगा में इंस्पेक्टर माप तौल विभाग के साथ भूदेव चंद्र तिवारी, रुन्नीसैदपुर में एके राव, सोनबरसा में अशोक कुमार साह के राजेश कुमार चौधरी, सुरसंड में भरत सिंह के साथ विकास कुमार राय, बोखड़ा में सतीश चंद्र मिश्र के साथ बसंत रजक तथा सुप्पी में बीएओ संजय कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी हरिनारायण राय की प्रतिनियुक्ति की गई है।


No comments:

Post a Comment