Monday 18 June 2012

बेलसंड नगर पंचायत में हर तरफ होगी खुशी

               बेलसंड नगर पंचायत में हर तरफ होगी खुशी

बेलसंड। शहर के विकास के साथ-साथ आम जनता की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की जिम्मेवारी नगर पंचायत की है। मामला चाहे साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता या जलजमाव से मुक्ति का हो, नगर पंचायत कहीं आगे तो कहीं पीछे दिख रहा है। शहर की मुख्य सड़क हो या गली मोहल्ले, निगम द्वारा लगाए गए वैपर से रोशनी कहीं मिल रही है तो कहीं लोग तरस रहे हैं। इन्हीं बुनियादी समस्याओं पर चेयरमैन (मुख्य पार्षद) नागेंद्र झा नगर पंचायत की जनता से रूबरू हुए। चेयरमैन ने विश्वास दिलाया कि शहर की सूरज बदलेगी। उन्होंने सिर्फ  आश्वासन नहीं दिया, बल्कि इस पर अमल करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।
पेश है समस्याओं को लेकर शहरवासियों द्वारा पूछे गए सवाल और चेयरमैन के जवाब
प्रश्न : आजतक के इतिहास में बेलसंड के गद्दी पर निर्विरोध कोई नहीं निर्वाचित हुआ है। लेकिन आपने अपना नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज करा लिया है। आपको कैसा महसूस हो रहा है।
उत्तर: यह जीत बेलसंड नगर पंचायत की है। इसमें मैं तो आप ही के बीच का एक साधारण सा व्यक्ति हूं।
प्रश्न : निर्विरोध जीतने पर आप पर और ज्यादा जिम्मेवारी बन जाती है। इसका कैसा निर्वहन करेंगे। उत्तर : जैसे नगर की जनता ने मुझे निर्विरोध जीताकर दिखा दिया है कि विकास की लहर ही बेलसंड के भाग्य को बदल सकता है। उसी तरह जनता के विश्वास पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
प्रश्न : वार्डों की अधिकतर सड़कें जर्जर हैं, कैसे बनेंगी?
उत्तर : आज मैं कार्यभार ग्रहण करने वाला हूं। इसके बाद नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक करूंगा। उनसे वार्डों की जर्जर सड़कों को बनाने के लिए चर्चा होगी। थोड़ा समय चाहिए, जर्जर सड़कों का निर्माण होगा।
प्रश्न: बेलसंड मार्केट के पास गंदगी एवं जलजमाव है, कब मुक्ति मिलेगी?
उत्तर: आज ही निगम कार्यालय जाकर सफाई का निर्देश दिया जाएगा। हर हाल में सफाई होगी।
प्रश्न:सावन का महीना करीब है। शिवजी के मंदिर में हजारों लोग जुटेंगे। नगर पंचायत क्या करेगा।
उत्तर : नगर पंचायत श्रावणी मेला को लेकर विशेष तैयारी करेगा। योजना बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा। समय पर काम हो जाएगा।
प्रश्न : पुरानी बाजार में लंबे समय से चापाकल खराब है। कब तक बनेगा?
उत्तर : पहले क्या हुआ नहीं जानती। आपकी समस्या को दूर करने के लिए जलकार्य शाखा को आज ही निर्देश दिया जाएगा।
प्रश्न : हाई मास्ट लाइट एवं वेपर खराब है। ठीक क्यों नहीं कराया जा रहा है?
उत्तर : जल्द ही इस संबंध में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
प्रश्न : सफाई कार्य से जुड़े जमादारों एवं अंचल निरीक्षकों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाएं। वार्ड में उनके नंबर के बोर्ड लगाए जाएं।
उत्तर : सुझाव अच्छा है। इसकी पहल जल्द की जाएगी। इसके लिए आज ही निर्देश जारी किए जाएंगे।
प्रश्न : क्या शहरवासियों को बरसात में जल-जमाव से मुक्ति मिलेगी?
उत्तर :इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक होगी जिसमें निर्णय लिया जाएगा।  है। नाले की सफाई कर जल-जमाव से मुक्ति दिलाई जाएगी।
प्रश्न : कदम चौक पुल के ऊपर या नीचे कभी सफाई नहीं होती है?
उत्तर : पार्षद या चेयरमैन के नाम आवेदन दें। सफाई होगी।

No comments:

Post a Comment