Thursday 20 December 2012

पुल निर्माण कार्य बाधित

बेलसंड। पथ निर्माण विभाग की बेलसंड छतौनी पथ में नगर पंचायत के बसौल घाट पर पुल निर्माण का कार्य जमीन विवाद के कारण बाधित हो गया है। कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर विकास कार्य को बाधित करने की साजिश की जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि सह प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान ने नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेन्द्र झा के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच पीडि़त व्यक्तियों की व्यथा सुनी। उन्होंने सड़क की जमीन के नक्शा का भी निरीक्षण किया एवं अभियंता को निर्माण कार्य जारी करने का निर्देश दिया। सड़क की नापी कराकर पुल निर्माण का निर्देश देते हुए कहा कि अगर निर्माण कार्य में और अधिक निजी जमीन की आवश्यकता होने पर लोगों को अपनी जमीन देने के लिए राजी कर सरकार से पर्याप्त मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र झा ने लोगों को काफी देर तक समझाया। उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके भलाई के लिए सोच रही है। इस विकास कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न करें। लोगों ने उनके बातों को गंभीरता से सुना और मुख्य पार्षद को भरोसा दिलाया कि विकास कार्य को पूरी मदद करेंगे।
ज्ञात हो कि 2004 की प्रलंकारी बाढ़ में यह पुल ध्वस्त हो गया था। तबसे पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। स्व. रामचन्द्र साहनी एवं नागेंद्र झा के प्रयास से चचरी पुल बनाकर आवागमन चालू कराया गया। वर्तमान विधायक सुनीता सिंह चौहान के प्रयास के बाद यह महत्वपूर्ण पुल स्वीकृत हुआ एवं इसके निर्माण की जिम्मेवारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को मिली। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने निविदा आमंत्रित कर संवेदक को कार्य आवंटित कर कार्यादेश दिया इसके आलोक में कार्य शुरू कराया गया है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामचन्द्र साह, श्याम बाबू प्रसाद, कौशल किशोर सिंह, गिरजा नंदन सिंह समेत दर्जनों लोगों उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment