Wednesday 12 December 2012

राज्य सरकार सभी मोर्चे पर विफल : सीताराम सिंह

तरियानी। महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा है जिससे अंगुली उठाने लगी है। नेता छिटाकशी करने में लगे हैं। बिहार में स्थिति और भी भयावह हो गई नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार चरम पर है जो बिना लगाम का भ्रष्टाचार हो गया है। उक्त बातें मंगलवार को फतहपुर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवहर के पूर्व सांसद सीताराम सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार का लाइसेंस दे रखी है। पहले आय आवसीय, जाति प्रमाण पत्र आवश्कतानुसार एक या दो दिन में बन जाता था लेकिन अब 21 दिन निर्धारित की गई है। इतना ही नहीं सौ का नोट खिड़की पर देने के साथ प्रमाण पत्र मिल जाता है। कोई भी व्यक्ति आज सुरक्षित नहीं है। एक शिक्षक को 6 हजार व दूसरे को 36 हजार दिए जा रहे हैं। लोगों को ठगने हेतु नीतीश कुमार जितना का बजट नहीं है उतना ही शिलान्यास कर रहें। समाज को खंड-खंड में बांट दिया है। इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, राशन केरोसिन, एपीएल, बीपीएल सभी में गड़बड़ी है। चुनाव के समय उन्होंने जो वादा किए उसमें पूरी तरह विफल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर नीतीश के वादा खिलाफी का विरोध करने को कहा। पंचायत स्तर तक हम जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे और राजद सुप्रीमो के हाथ मजबूत करेंगे। श्री सिंह ने कहा की हम शिवहर से चुनाव लड़ेगे। कुछ लोग भ्रम फैला रहा है टिकट नहीं मिलेगा लेकिन टिकट हमें मिलेगा हम पार्टी के शुरू से साथ है साथ रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. तफी आलम ने की जबकि कार्यक्रम को शम्भू जी, मो. बहाउद्दीन, कृष्णानंदन राय ने संबोधित किया। मौके पर चुन्नु सिंह, सुरेन्द्र प्र. यादव, मो. दाउद, मो. मुमताज, यूनिस, बिजली सिंह, पवन सिंह, मो. जमीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment