Tuesday 25 December 2012

पूरे देश में क्रिसमस का उत्साह

गिरजाघरों में प्रार्थनाओं का आयोजन
बेलसंड।
राजधानी दिल्ली, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों सहित पूरे देश में प्रभू ईशू का जन्म दिवस पूरे धूमधाम से क्रिसमस के रूप में मनाया जा रहा है। सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के बीचोंबीच स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल गिरिजाघर को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है और वहां प्रभु ईशु के जन्म को दर्शाती झांकियां प्रदर्शित की गई हैं।  तमिलनाडु स्थित ईसाईयों के तीर्थ स्थल वेलन्कणी में हजारों की संख्या में लोग क्रिसमस का त्योहार मनाने पहुंचे हैं। कल मध्य रात्रि में जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए गिरजाघरों के पादरियों ने प्रभू ईशू के जन्म की घोषणा की। हाथों में बाइबल और मोमबती लिए बच्चों ने जन्म की खुशी में गीत गाए और सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। इसी तरह वर्ष 1718 में बने तरंगमबाड़ी स्थित एशिया के सबसे पुराने प्रोटेस्टेंट गिरजाघर 'यरूशलम गिरजाघरÓ में सैकड़ों लोगों ने विशेष प्रार्थना की। क्रिसमस मनाने के लिए मेघालय में स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी जुटे हैं। गिरजाघरों में कल रात से विशेष मास और प्रार्थनाओं का आयोजन किया जा रहा है। कल मध्य रात्रि में प्रभू ईशू के जन्म के बाद से लोग एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं और दोस्तों, रिश्तेदारों में तोहफे बांट रहे हैं। मेघालय की राजधानी शिलांग क्रिसमस और नया साल के उत्सव के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है क्योंकि पूरा शहर क्रिसमस ट्री और रंग-बिरंबे बल्बों से सजा हुआ है। पारंपरिक क्रिसमस कैरोल और रंग-बिरंगी झांकियों के अलावा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दक्षिण भारत में केरल में लोग पूरी भक्ति, श्रद्धा और विश्वास के साथ क्रिसमस का त्योहार मना रहे हैं। क्रिसमस की पूर्व संख्या पर पैटोम स्थित संत मेरी मलांकरा सीरियन कैथेलिक कैथेड्रल बसीलिका में कार्डिनल मार बसेलियस क्लीमीस ने क्रिसमस मास कराया। प्रार्थनाओं के बाद बारी आई स्वादिष्ट पकवानों की। लोगों ने जमकर केक खाए और खिलाए। पूरे राज्य में होटलों और रेस्तरां को क्रिसमस ट्री, घंटियों और सांता के पुतलों से सजाया है। तमिलनाडु में भी क्रिसमस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल के. रोसैया सहित नेताओं ने राज्य के लोगों को इस त्योहार की बधाई दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने तमिलनाडु के लोगों से प्रभू ईशू के महान सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने की की सीख दी। द्रमुक नेता एम. करूणानिधि ने भी लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment