Monday 31 December 2012

नहीं खुला धान क्रय केंद्र


 
बेलसंड। धान अधप्राप्ति का कार्य अब तक शुरू नहीं होने से बिचौलियों के पौ बारह है। खासकर छोटे कृषक अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपना धान औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथ बेचने को विवश है। क्रय केन्द्र खुलने की आस में उनका धैर्य जबाब दे रहा है। छोटे कृषक किसी प्रकार व्यवस्था कर रवि के मौसम में फसलों की बुआई तो कर लिया, लेकिन पटवन के बाद टाप ड्रेसिंग हेतु गेहूं में यूरिया का छिड़काव करना एवं पटवन के लिए डीजल का प्रबंध करना इनके लिए भारी हो गया है। इनकी इस बेवशी का लाभ बिचौलिया उठा रहे है। सरकार द्वारा कृषकों के उत्पाद को खेत से ही क्रय करने की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। इस कार्य के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करने वाली बिहार राजय खाद्य निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी नित्य नई बहाना बनाकर क्रय केन्द्र के खुलने में बाधा उत्पन्न कर रहे है। बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में बिचौलियों द्वारा धान की आपूर्ति करने पर उन्हें पर्याप्त कमीशन मिल जाता है। सरकार ने बिचौलियों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी पंचायतों में पैक्सों को एवं प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल को क्रय केन्द्र खोलकर धान की अधिप्राप्ति का आदेश दे दिया है। पिछले वर्ष की भांति पैक्सों को खरीद के पश्चात अविलंब भुगतान हेतु अग्रिम की भी व्यवस्था की है। इसके बावजूद अब तक प्रखंडों में पैक्सों एवं व्यापार मंडलों को क्रय केन्द्र खोलने हेतु अनुमति पत्र नहीं दिए गए है। इस बाबत पचनौर के पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, परतापुर पैक्स के अध्यक्ष नवीन कुमार राजन, सौली पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह समेत बेलसंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग धान क्रय केन्द्र खोलने के आदेश का इंतजार कर रहे है। आदेश मिलते ही किसानों से धान की अधिप्राप्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष को बधाई : सुप्पी (सीतामढ़ी) : प्रखंड राजद अध्यक्ष नौशाद खां व अरविन्द कुमार सिंह ने नव निर्वाचित राजद जिलाध्यक्ष शफिक खां को बधाई देते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाये रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि श्री खा के नेतृत्व में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास है।

No comments:

Post a Comment