Monday 21 January 2013

बर्फी के मिठास में डूबा फिल्मफेयर अवार्ड

फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में इस साल मीठी 'बर्फीÓ ने भरपूर मिठास घोली और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अदाकार सहित छह पुरस्कार बटोरे। वहीं, सस्पेंस से भरपूर 'कहानीÓ ने पांच पुरस्कारों को अपनी झोली में कर उसे कड़ी टक्कर दी। अनुराग बासु निर्देशित 'बर्फीÓ भारत की ओर से आस्कर की दौड़ में भी रह चुकी है। गंूगे - बहरे नायक और ऑटिस्टिक लड़की की दिल को छू लेने वाली इस फिल्म के लिए इलियाना डिकू्रज को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अदाकारा का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व संगीत और सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार प्रीतम को फिल्म बर्फी के लिए मिला जबकि इसी फिल्म के रजत पोद्दार को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का पुरस्कार मिला। सुजॉय घोष की 'कहानीÓ और जान अब्राहम की होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'विक्की डोनरÓ ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि उपनगर अंधेरी के यशराज फिल्म्स स्टुडियो में बीती रात आयोजित 58वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में भी छाए रहे। सर्वश्रेष्ठ अदाकारा की श्रेणी में विद्या बालन का जलवा एक बार फिर बरकरार रहा और उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब सुजॉय घोष को मिला जबकि संजय मौर्या और ऑलविन रेगो को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का पुरस्कार मिला। 'कहानीÓ को दो बड़े पुरस्कार नम्रता राव ने सर्वश्रेष्ठ एडिंटिंग
टाइटल में और सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी में सेतु ने दिलाए। 'विक्की डोनरÓ में डॉ. चड्डा के किरदार के लिए अन्नु कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। इसी फिल्म की लेखिका जूही चतुर्वेदी को सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए पुरस्कार मिला। 'विकी डोनरÓ से अपने अभिनय कॅरियर की शुरूआत करने वाले आयुषमान खुराना को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक का पुरस्कार मिला। गायन के लिए उन्हें यह पुरस्कार गीत 'पानी दा रंगÓ के लिए दिया गया है। अनुष्का शर्मा को 'जब तक है जानÓ में उनके किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। गुलजार को 'जब तक है जानÓ फिल्म में गीत 'छल्लाÓ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार दिया गया। 'इंग्लिश विंग्लिशÓ की निर्देशिका गौरी शिंदे को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ संवाद पुरस्कार 'गैंग्स ऑफ वासेपुरÓ के लिए संवाद लिखने वाले अनुराग कश्यप, अखिलेश जायसवाल, सचिन के लाडिया और जीशान कादरी को मिला। सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार 'पान सिंह तोमरÓ के लिए संजय चौहान और तिग्मांशु धूलिया को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका के लिए फिल्म 'इश्कजादेÓ में 'परेशानÓ गीत गाने वाली शाल्मली खोलगडे को चुना गया। 'गैंग्स ऑफ वासेपुरÓ के लिए शाम कौशल को सर्वश्रेष्ठ एक्शन का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ नृत्यनिर्देशन के लिए 'एक मैं और एक तूÓ के गाने 'आंटी जीÓ को चुना गया और बोस्को-सीजर को पुरस्कृत किया गया। आरडी बर्मन पुरस्कार नीति मोहन को दिया गया जबकि लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा को दिया गया। माधुरी दीक्षित नेने ने यह पुरस्कार चोपड़ा की पत्नी पामेला को दिया। माधुरी अपने कॅरियर की सफलतम फिल्मों में से एक 'दिल तो पागल हैÓ में यश चोपड़ा के साथ काम कर चुकी हैं। पिछले साल अपनी अंतिम फिल्म 'जब तक है जानÓ के प्रदर्शित होने से कुछ ही सप्ताह पहले चोपड़ा का निधन हो गया था। शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अभिनीत यह फिल्म काफी हिट रही थी। फिल्मफेयर का समीक्षक पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए इरफान खान को और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए रिचा चड्ढा को दिया गया। इरफान खान को यह पुरस्कार 'पान सिंह तोमरÓ के लिए जबकि रिचा चड्ढा को 'गैंग्स ऑफ वासेपुरÓ के लिए दिया गया। फिल्मफेयर के इस समारोह में सितारों का आना शाम साढ़े सात बजे से ही शुरू हो गया था। अपनी पारंपरिक सुनहरे लाल रंग की साड़ी में रेखा बहुत खूबसूरती से चलीं। काले रंग के परिधान में सजीं माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ समारोह में आईं। परिणीति चोपड़ा भी काले रंग के परिधान में काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इन सितारों के अलावा पुरस्कार समारोह में विद्या बालन, गौरी शिंदे और उनके पति आर बाल्की, आर माधवन, मनोज बाजपेई, कुनाल कोहली, सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल, यामी गौतम, आयुशमान खुराना और डेविड धवन मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment